- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Nitish Kumar Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress
बिहार चुनाव 2025
तेजस्वी ने कहा- नीतीश सरकार चलाने लायक नहीं:शाह बोले- लालू-राबड़ी की सरकार आई तो फिर से जंगलराज आएगा; पप्पू यादव को IT का नोटिस
पटना/नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

RJD नेता तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, दोनों ने शनिवार को खगड़िया में जनसभा की।
RJD नेता तेजस्वी यादव ने खगड़िया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश चाचा की उम्र हो गई है। वो सरकार चलाने लायक नहीं रह गए। बीजेपी वालों ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। वही सरकार चला रहे हैं।

खगड़िया की जनता इस बार भाजपा को रिजेक्ट कर देगी। ये लोग हिंदू-मुस्लिम करेंगे, लेकिन तेजस्वी के साथ पिछड़ा, दलित, अपर कास्ट सब हैं। हमें मुद्दों की बात करनी है, बंटना नहीं है। छठी मइया से प्रार्थना है कि सबका दुख हर ले और बेईमानों को सत्ता से उखाड़ फेंके।

पहले सूचना थी कि जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की वजह से तेजस्वी के हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी, जिससे तेजस्वी की खगड़िया में होने वाली रैली रद्द हो गई है।
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शनिवार को खगड़िया और मुंगेर में NDA कैंडिडेट्स के समर्थन में सभा की। उन्होंने कहा, ‘लालू जी ने लैंड फॉर जॉब घोटाला किया। अलकतरा घोटाला किया। छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां भी सुभानअल्लाह।

ये चुनाव किसी को विधायक और मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। चुनाव फैसला करने वाला है कि फिर से जंगलराज लाना है या विकास चाहिए। लालू-राबड़ी की सरकार आई तो उसके साथ जंगलराज भी आएगा।

उधर, पैसे बांटने को लेकर पप्पू यादव को इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा है। सांसद ने अपने X अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।। उन्होंने नोटिस की कॉपी शेयर करते हुए लिखा- ‘मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपए बांटने को अपराध बताया है।



बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
09:35 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा- चुनाव तय करेगा बिहार में जंगलराज वापस आएगा या नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया कि चुनावी रैली में कहा कि हमने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। यह चुनाव तय करेगा कि बिहार में जंगलराज वापस लाना है या विकास का राज।
09:23 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
अमित शाह ने कहा- क्या महालठबंधन बिहार का विकास कर सकता है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में कहा कि “महागठबंधन, लठबंधन, जिनका भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड है, क्या वे बिहार का विकास कर सकते हैं? केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार, जिन पर एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, बिहार का विकास कर सकते हैं।”
08:19 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने कहा- बिहार में NDA नाकाम रहा है
राहुल गांधी ने X पोस्ट में कहा कि बिहार में त्योहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि घर लौटना भी है। लेकिन अब घर लौटना संघर्ष बन चुका है। बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना मुश्किल है।
उन्होंने पूछा कि 12 हजार स्पेशल ट्रेनें कहां हैं? NDA सरकार नाकाम रही है। उन्होंने बिहार में कुछ नहीं किया।

08:05 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजप्रताप बोले- RJD में लौटने से बेहतर मौत है
तेजप्रताप यादव ने शनिवार के कहा, “मैं आरजेडी में लौटने से बेहतर मौत पसंद करूंगा। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे ऊपर हैं।”
RJD से निष्कासन के बाद तेजप्रताप ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई। वे महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
07:54 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को गब्बर सिंह बताया
सम्राट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद बिहार के गब्बर सिंह हैं, जिन्होंने सिर्फ बिहार की जनता को लूटा है। उन्होंने जानवरों का चारा खा लिया और नौकरी के बदले जमीन ली। बिहार का युवा तेजस्वी यादव से पूछना चाहता है कि कोई डेढ़ साल की उम्र में करोड़पति कैसे बन सकता है।
07:41 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भोजपुर के शाहपुर में आज तेजस्वी यादव की जनसभा
तेजस्वी यादव शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के डेरा मध्य विद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वो RJD उम्मीदवार और मौजूदा विधायक राहुल तिवारी के लिए प्रचार करेंगे।
इस कार्यक्रम में RJD, कांग्रेस और वामदलों के कई नेता शामिल होंगे।
07:37 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पप्पू यादव को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा था। उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने X पर इसके बारे लिखा कि मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, मेरे साथ ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि मैं बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनवाता हूं।

07:08 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
लालू यादव ने कहा- 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलना झूठ है
लालू यादव ने शनिवार को X पर लिखा कि देश की कुल 13198 ट्रेनों में से 12000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह सफेद झूठ निकला है।

06:49 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
प्रशांत किशोर बोले- जन सुराज जनता के सामने नया विकल्प है
मोतिहारी में प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि जन सुराज अब जनता के सामने नया विकल्प है। यह सिर्फ प्रशांत किशोर की लड़ाई नहीं, बल्कि हर गांव और मोहल्ले की जिम्मेदारी है। इस बार रोजगार के लिए वोट करें और पलायन रोकें। अगर गलती हुई तो अगले 5 साल फिर यही हाल रहेगा।
06:38 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी यादव की खगड़िया रैली कैंसिल, हेलिकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन नहीं दी
तेजस्वी यादव की आज खगड़िया में सभा होनी थी। इसे रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की परमिशन नहीं दी।
दरअसल संसारपुर खेल मैदान में हेलिपैड बना है। केंद्रीय गृहमंत्री की भी उसी इलाके में सभा है। संसारपुर खेल मैदान में होने वाली सभा रद्द होने पर तेजस्वी ने कहा कि ये तानाशाही है। तेजस्वी की 3 और सभाएं होनी है अभी ये साफ नहीं है कि ये कार्यक्रम होंगे या कैंसिल होंगे।
06:26 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी के पोस्टर पर पप्पू यादव बोले- मुझे बिहार का नायक बनने की जरूरत नहीं
06:23 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
RJD ने तेजस्वी के पोस्टर जारी किए, बिहार का नायक बताया
06:01 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा नेता ने कहा- तेजस्वी का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है
भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि तेजस्वी यादव को मौका मिला था लेकिन नीतीश कुमार को मजबूरी में उनका साथ छोड़ना पड़ा क्योंकि भ्रष्टाचार चरम पर था।
पूरा लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जो आधा समय जेल और आधा समय बेल पर रहता है।
05:39 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सम्राट चौधरी ने कहा NDA सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में NDA इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा। बिहार की जनता जानती है कि काम किसने किया है और आगे कौन काम करेगा। लालू यादव के 15 साल के शासन में जो हुआ वो बिहार जानता है।
05:24 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी बोले- PM ने बिहार को सिर्फ धोखा दिया
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और इस बार पूरा माहौल महागठबंधन के पक्ष में है। प्रधानमंत्री के भाषण का हर शब्द नफरत से भरा था। वे 11 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन बिहार को कुछ नहीं दिया। हमने अतिपिछड़ा समाज से उपमुख्यमंत्री का नाम घोषित किया है।
05:01 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
नित्यानंद राय ने कहा कि RJD लूटपाट और अपहरण कराएगी
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव 20 महीने में कुछ नहीं करेंगे। वो बस लूटपाट, जमीन कब्जा और अपहरण उद्योग चलाएंगे। एनडीए सरकार और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 सालों में जो काम हुआ है, वह तेजस्वी की सोच में भी नहीं सकते।
04:53 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रवि किशन ने कहा- मोदी और नीतीश में कोई फर्क नहीं
बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि 14 नवंबर के बाद बिहार की तरक्की चार गुना बढ़ेगी। नीतीश कुमार कभी झूठ नहीं बोलते। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के काम में कोई फर्क नहीं है।
04:40 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
RJD समर्थकों पर आरोप- लखीसराय में BJP नेता के बेटे को पीटा

लखीसराय में भाजपा नेता गोवर्धन यादव के बेटे लक्ष्मण यादव पर कथित तौर पर राजद समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में लक्ष्मण यादव के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हमला राजनीतिक बदला है।
04:23 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर-छपरा में PM की जनसभा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को फिर बिहार आएंगे। उनका पहला कार्यक्रम मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में और दूसरा छपरा में होगा। नवंबर में भी उनके कई कार्यक्रम होंगे। NDA पांच पांडवों की तरह एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।
04:11 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
2020 में हजारों की संपत्ति वाले विधायक अब लाखों के मालिक
बिहार चुनाव के नामांकन हलफनामों ने राजनीति का एक दिलचस्प पहलू उजागर किया है। पांच साल पहले जो विधायक सबसे गरीब थे, वे अब लाखों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं।ये वही जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने पिछली बार बेहद सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद जनता का विश्वास जीता था।

इसके अलावा, जदयू विधायक मनोरमा देवी की संपत्ति छह करोड़ रुपए घट गई है, जबकि मोकामा के विधायक दंपती अनंत सिंह और नीलम देवी की संपत्ति में करीब 20 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। दोनों की संपत्ति करीब 100 करोड़ है। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा की संपत्ति पिछले पांच साल में 1.25 गुनी बढ़ी है।
03:59 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
चिराग बोले-RJD मुस्लिम CM के लिए तैयार नहीं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने X पर लिखा- 2005 में मेरे पिता ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी।
राजद 2005 में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए तैयार नहीं था और आज भी नहीं है।

03:44 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार में सपा के 20 स्टार प्रटारक, एक भी प्रत्याशि नहीं
समाजवादी पार्टी बिहार में चुनाव नहीं लड़ रही है। पर सपा ने 20 स्टार प्रचारक बनाए हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए वो प्रचार करेगी।
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव, लालू के दामाद तेजप्रताप यादव, आजम खां, सनातन पांडेय, अफजाल अंसारी समेत 20 नेताओं का नाम शामिल है।
03:26 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
चुनाव प्रचार के कंटेंट पर ‘AI जेनरेटेड’ लेबल लगाना होगा
चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान AI से बने चुनाव प्रचार के कंटेंट के ऊपर AI जेनरेटेड का लेबल लगाना जरूरी होगा।
बिना ‘AI जेनरेटेड’ लेबल और निर्माता के नाम के कंटेंट पर आईटी रूल्स-2021 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंटेंट के कम से कम 10% हिस्से पर लेबल होना चाहिए।
03:13 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
नवादा में एनडीए प्रत्याशी और राजद के नेता साथ आए
नवादा में शुक्रवार को राजद के कई बागी नेता एनडीए प्रत्याशी विमल राजवंशी के चुनव प्रचार में शामिल हुए। इन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पूर्व विधायक बनवारी राम राजद प्रत्याशी के तौर पर अंतिम समय तक चर्चा में थे। हालांकि, राजद ने पिंकी भारती को उम्मीदवार घोषित कर दिया।
03:05 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
आज बक्सर में सीएम नीतीश कुमार की जनसभा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज डुमरांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा दोपहर दो बजे राज हाई स्कूल मैदान में होगी।
नीतीश इस दौरान जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह (डुमरांव), संतोष निराला (राजपुर), आनंद मिश्रा (बक्सर) और हुलास पांडेय (ब्रह्मपुर) के लिए प्रचार करेंगे।
02:54 AM25 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी बोले- सांसद बनना चाहते हैं पवन सिंह, इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहे

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पवन सिंह चुनाव से बाहर हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई थी। अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पवन सिंह के चुनाव न लड़ने पर बड़ा खुलासा किया। मनोज तिवारी ने कहा, पवन सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता है, वह सांसद बनना चाहता है।
मनोज तिवारी ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से हमने ही टिकट दिलवाया था। आगे हम उनको सही जगह से चुनाव लड़वाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
