- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | NDA Candidate List
NDA में उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी दूर, बोले- सब ठीक:अमित शाह से दिल्ली में 45 मिनट मुलाकात की; प्रशांत किशोर ने कहा- मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा
नई दिल्ली/पटना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सम्राट चौधरी बुधवार सुबह कुशवाहा के आवास से निकले, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कुछ देर बाद कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली निकल गए।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA और महागठबंधन, दोनों गुटों में सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी चल रही है। NDA में JDU और लोजपा (रामविलास) के बीच कुछ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट लोजपा (आर) को देने की चर्चा से नाराज हैं।
कुशवाहा को मनाने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार देर रात पटना स्थित उनके आवास पहुंचे। रातभर माथापच्ची के बाद भी कुशवाहा नहीं मानें, तो दोनों भाजपा नेता चुपचाप चले गए। इसके बाद कुशवाहा ने कहा, “Nothing is well in NDA” (NDA में सबकुछ ठीक नहीं है)।
इसके बाद अमित शाह ने कुशवाहा को फोन करके दिल्ली बुलाया। बुधवार को दोनों के बीच 45 मिनट बातचीत हुई। मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से कहा- सब ठीक है। हमारा गठबंधन बिहार चुनाव जीतेगा। दूसरी तरफ, प्रशांत किशोर ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
RJD चीफ लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आज नॉमिनेशन फाइल किया।लालू और राबड़ी भी तेजस्वी के साथ दिखे। वहीं, लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने आज अपना नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया। वे अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से महुआ सीट से कल नामांकन भरेंगे।


बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
कांग्रेस नेता बोले- बिहार में भाजपा NDA के साथियों को खत्म कर रही
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा- बिहार में भाजपा अपने गठबंधन के साथियों को खत्म कर रही है। वे नीतीश कुमार और उपेंद्र सिंह कुशवाहा को खत्म कर रहे हैं। वे गठबंधन में दूसरी पार्टियों को भी खत्म कर रहे हैं। BJP के DNA में है कि वे अपने साथ रहे दोस्तों को खत्म कर दें।
बिहार चुनाव- JDU की पहली लिस्ट, 57 कैंडिडेट्स के नाम
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय को उतरा है।
लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम नहीं है। 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है। लिस्ट में 6 मंत्री भी हैं। 4 महिलाओं को भी टिकट मिला है। इसके अलावा चिराग के दावे वाली 5 सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा पर भी JDU ने कैंडिडेट उतारे हैं।
पहली लिस्ट में 18 विधायकों को रिपीट किया गया है। 2 विधायकों का टिकट कटा है। सकरा से आदित्य कुमार और बरबीघा से सुदर्शन कुमार।
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए अपनी सिटिंग सीट छोड़ दी है। पिछली बार तारापुर जेडीयू के खाते में थी। इस बार यहां से बीजेपी कोटे से डिप्टी CM सम्राट चौधरी लड़ेंगे। वहीं परबत्ता सीट भी JDU ने गठबंधन के लिए छोड़ी है। 2020 में परबत्ता जदयू के खाते में थी।
2020 में सबसे कम 12 वोटों से चुनाव जीते कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
चिराग ने 14 कैंडिडेट्स फाइनल किए, भांजे को टिकट
LJP (R)पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने 14 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं। ब्रह्मपुर से हुलास पाण्डेय, गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल और बखरी से संजय पासवान को सिंबल दे दिया है। सीमांत मृणाल ऊर्फ प्रिंस चिराग पासवान के भांजे हैं।
08:03 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराई से नॉमिनेशन भरा
07:00 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी यादव नामांकन भरने के लिए रवाना, राघोपुर से चुनाव लड़ रहे
राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को अपने परिवार के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए। वह राघोपुर से चुनाव लड़ रहे। उधर, अपने भाई तेज प्रताप यादव के लिए, राजद सांसद और बहन मीसा भारती ने कहा, “वह मेरा भाई भी है और मैं उसके लिए शुभकामनाएं देती हूं।”
06:57 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
JDU की पहली लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवारों के नाम
JDU ने बुधवार को बिहार चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। इनमें 57 उम्मीदवारों के नाम हैं। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि वे एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
06:47 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मुकेश सहनी की पार्टी को 18 सीटें मिलेंगी
बिहार में आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बीच डील फाइनल होने की खबर है। इसके तहत सहनी की VIP 18 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स को उतारेगी।
06:14 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
विजय कुमार सिन्हा ने मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा की
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बारहिया में मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा, “बिहारी शब्द अब अपमान नहीं, बल्कि सम्मान का प्रतीक बनेगा।
बिहारी अब उन लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे, जिन्होंने बिहार या बिहारियों को बर्बाद किया। खासकर जंगल राज के स्कूल से आने वालों को, जिन्होंने उन्हें पलायन करने के लिए मजबूर किया।
बिहारियों ने विकास और सम्मान हासिल किया है, और वे पीछे नहीं हटेंगे। बिहार लोकतंत्र की भूमि है। यह जाति से परे है। 2010 में कोई समीकरण काम नहीं आया और एनडीए ने चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इस बार वह रिकॉर्ड टूटेगा।”
05:50 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
संजय कुमार झा ने कहा- RJD-JDU में अलायंस संभव नहीं
JDU वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा ने बुधवार को कहा, “नीतीश जी पहले ही साफ कर चुके हैं कि RJD-JD(U) के बीच गठबंधन संभव नहीं है। एनडीए उनकी लीडरशिप में एकजुट रहेगा।
05:16 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
बिहार चुनाव: EC ने एक्सपेंडीचर ऑब्जर्वस नियुक्त किए
चुनाव आयोग (EC) ने बिहार चुनाव में धनबल का दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं। चुनावी खर्चों की निगरानी के लिए एक्सपेंडीचर ऑब्जर्वर नियुक्त किए।
04:59 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा ने कहा- NDA है एकजुट , महाठगबंधन में फूट
04:47 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी, RJD 58 से ज्यादा देने को तैयार नहीं
महागठबंधन में कांग्रेस और RJD में सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी है। हालांकि, राजद ने साफ कह दिया है कि कांग्रेस को 58 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी।
कांग्रेस ने CEC बैठक में 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है। कांग्रेस चाहती कि RJD 138 सीटों पर लड़े और बाकी 40 सीटें लेफ्ट और VIP को मिले।
04:31 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
डिप्टी CM विजय सिन्हा आज नामांकन करेंगे, देखें नॉमिनेशन करने वालों की लिस्ट
तेजस्वी यादव राजद के सिंबल पर राघोपुर से नामांकन भरेंगे। इसके अलावा भाजपा के सिंबल पर डिप्टी CM विजय सिन्हा लखीसराय से नॉमिनेशन भरेंगे। दरभंगा से संजय सरावगी भी नॉमिनेशन दाखिल करेंगे। वे 2005 से लगातार दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार पांचवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

04:04 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
प्रशांत किशोर बोले- मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा, मेरे पास दूसरी जिम्मेदारियां
प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने कहा- पार्टी ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से बहुत काम है। वही काम करता रहूंगा। इतना काफी है। मैं चुनाव लड़ने जाऊंगा, तो 2-4 दिनों के समय का जो नुकसान होगा, उससे जन सुराज के कई प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए, मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वो मैं करता रहूंगा। चुनाव नहीं लड़ूंगा।
बता दें कि प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि, मंगलवार को जन सुराज ने राघोपुर से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने इस सीट से चंचल सिंह को प्रत्याशी बनाया है।राघोपुर से लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
03:58 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तनातनी के बीच चिराग ने बांटा सिंबल, अपने भांजे प्रिंस को टिकट दिया
NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने ब्रह्मपुर से हुलास पाण्डेय, गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल और बखरी से संजय पासवान को सिंबल दे दिया है। सीमांत मृणाल ऊर्फ प्रिंस चिराग पासवान के भांजे हैं।

03:50 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कुशवाहा शाह से मिलने दिल्ली हुए, बोले- उम्मीद है सब ठीक होगा
03:46 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुका, 13 मंत्री और 46 विधायक रिपीट
भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस बार 10 विधायकों का टिकट कटा है। इनमें कुछ पांच बार से विधायक थे। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी शामिल हैं। वह पटना सिटी सीट से पांच बार से जीत रहे थे।
भाजपा की पहली लिस्ट में राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री, 46 विधायक ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा टिकट मिला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर और विजय सिन्हा लखीसराय से उतरेंगे। भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब 30 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है।
03:35 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शहाबुद्दीन के बेटे को RJD से टिकट, राबड़ी आवास से तेजस्वी के साथ बाहर निकले

ओसामा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर (ब्लू शर्ट में) और तेजस्वी यादव पीछे सीट पर बैठे दिखे।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार देर रात राबड़ी आवास पर प्रत्याशियों को सिंबल बांटा। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी सिंबल दिया। ओसामा रघुनाथपुर से चुनाव लड़ेंगे।
राबड़ी आवास से बाहर निकलते समय ओसामा के साथ तेजस्वी यादव भी उनकी कार में बैठे दिखे। उन्होंने राबड़ी आवास के बाहर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
03:21 AM15 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
कुशवाहा ने अपने सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन करने से मना किया
महुआ विधानसभा सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी खुलकर सामने आई है। उन्होंने अपने सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन करने से मना किया है। वे दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के लिए गए हैं।
दरअसल, पहले महुआ सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को देने बात हुई थी, लेकिन अब चर्चा है कि महुआ सीट लोजपा (आर) के खाते में जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा इस सीट से अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे थे। चर्चा है कि वे अब किसी भी स्थिति में यह सीट छोड़ने के मूड में नहीं हैं।