पटना में CWC की मीटिंग:टिकट को लेकर कांग्रेस ऑफिस के बाहर नारेबाजी; सलमान खुर्शीद बोले-जीतने के बाद तय होगा CM फेस
प्रणय, शिवांजलि, हर्षवर्धन | पटना9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होने जा रही है। मीटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगी। राहुल गांधी सदाकत आश्रम पहुंच चुके हैं। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एंट्री को लेकर बहस हुई।
वहीं, गया के टिकारी से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नारेबाजी की।
सदाकत आश्रम में मीटिंग से पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से पत्रकारों ने जब बिहार में CM फेस को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, जीत कर आने के बाद जो फैसला होगा बताया जाएगा।
बैठक के लिए मंगलवार देर शाम ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक CM सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी भी पटना पहुंच चुके हैं।

तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद कांग्रेस की सरकार बनी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि मीटिंग बिहार में सत्ता परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
साल 2023 में तेलंगाना में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने वहां CWC की बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बैठक से कांग्रेस पार्टी को वहां फायदा भी मिला था।
इस बैठक के जरिए बिहार चुनाव में कांग्रेस खुद को केंद्र में रखने की कोशिश करती नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी इस बड़ी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं में भी जान फूंकने की कोशिश करेगी।
बिहार की DNA पर सवाल उठाने वाले रेवंत रेड्डी भी मीटिंग में शामिल होंगे
रेवंत रेड्डी- दिसंबर 2023 में तेलंगाना कांग्रेस नेता (और मौजूदा सीएम) रेवंत रेड्डी ने तत्कालीन सीएम केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘मेरा डीएनए तेलंगाना का है, जबकि केसीआर का डीएनए बिहारी है। तेलंगाना का डीएनए बिहार से बेहतर है। उन्होंने आगे दावा किया कि केसीआर की जाति कुरमी है, जिनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। इस बयान को बिहारियों ने बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक माना था।’

सदाकत आश्रम की गेट पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एंट्री को लेकर बहस हुई।
CWC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
सदाकत आश्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडोतोलन किया
CWC की मीटिंग को लेकर अपडेट देते रिपोर्टर प्रणय प्रियंवद
टिकट की मांग को लेकर सदाकत आश्रम के बाहर नारेबाजी
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सदाकत आश्रम पहुंच चुके हैं
JDU-BJP आपस में लड़ रह रहे हैं- अलका लांबा
CWC की बैठक पर अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर प्रणय प्रियंद
कांग्रेस ऑफिस में एंट्री को लेकर कार्यकर्ताओं-पुलिस में बहस हुई
सदाकत आश्रम से अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि छाया
राहुल गांधी CWC की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना पहुंच गए हैं
जीत कर आने पर तय होगा बिहार सीएम फेस- कांग्रेस
04:06 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
सदाकत आश्रम आजादी के संघर्ष का गवाह रहा है- कांग्रेस
03:57 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी सदाकत आश्रम पहुंच चुके हैं
03:54 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
जयराम रमेश सदाकत आश्रम पहुंच गए हैं
03:50 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी को रिसीव करने बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एयरपोर्ट पहुंचे
03:40 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
CWC की मीटिंग पर अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि छाया
03:31 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी को रिसीव करने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं
03:22 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पटना एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का इंतजार करते कांग्रेस समर्थक
03:19 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
CWC की मीटिंग पर अपडेट दे रही हैं रिपोर्टर शिवांजलि छाया
03:12 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बड़े नेताओं के कट आउट लगाए गए हैं
03:04 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
सदाकत आश्रम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
03:01 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
CWC की मीटिंग में शामिल होने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पटना पहुंच चुके हैं
02:30 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया मंगलवार को पटना पहुंचे
02:23 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी दिल्ली से पटना के निकल चुके हैं
02:23 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देर रात तैयारियों का जायजा लिया।
02:19 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
बैठक के दौरान विधेयक होगा पास, मसौदा तैयार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि ‘इस बैठक को लेकर बिहार में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। कांग्रेस के सभी बड़े लीडर यहां आ रहे हैं। उनकी मेजबानी के लिए हम तैयार हैं। इस बैठक के दौरान विधेयक भी पास कराया जाएगा। इसका मसौदा तैयार है, बैठक के दिन ही वह एक्सपोज होगा।’
02:18 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
30,000 स्क्वायर फीट में जर्मन हैंगर बनाया गया है
सदाकत आश्रम में 30,000 स्क्वायर फीट में तैयार किए जा रहे जर्मन हैंगर टेंट में मीटिंग होगी। सभी नेता बैठकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह टेंट पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है। इसमें बिहार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के संस्कृति को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कोलकाता से खास झूमर और डिजिटल वर्म लाइट मंगाए गए हैं।

02:17 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पटना के 4 बड़े होटल में 175 कमरे बुक
कांग्रेस प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए राजधानी के चार बड़े होटलों में 175 कमरे बुक किए गए हैं। वहीं, लीडर्स के साथ आने वाले स्टाफ के लिए भी कमरों की बुकिंग की गई है। छोटे-बड़े होटल मिलाकर कुल 300 कमरों की बुकिंग है।

मीटिंग से पहले कांग्रेस ऑफिस में विशेष लाइटिंग की गई है।
02:17 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के 3 प्रदेशों के मुख्यमंत्री आएंगे
मीटिंग में CWC के सभी मेंबर सहित कांग्रेस शासित 3 प्रदेशों के मुख्यमंत्री आएंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धरमैया शामिल हैं। वहीं, इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के उपमुख्यमंत्री, CLP लीडर्स, एमपी, एमएलए शामिल होंगे।
02:16 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी के लिए लिट्टी-चोखा किया जा रहा तैयार
नवरात्र को देखते हुए खाने के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पटना जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि CWC की मीटिंग में वेजीटेरियन खाना रहेगा। राहुल गांधी के लिए खास तौर पर बिहार का लिट्टी-चोखा तैयार किया जा रहा है।

02:16 AM24 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
आजादी के बाद बिहार में यह पहली बैठक
बिहार में आजादी के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह पहली बैठक है। इससे पहले यह बैठक 1912, 1922 और 1940 में हुई थी। मौलाना मजहरूल हक ने 1921 में 21 एकड़ जमीन दी थी, जिस पर सदाकत आश्रम की स्थापना हुई थी।
इतिहास के पन्नों में इसलिए सदाकत आश्रम का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां से आजादी की लड़ाई की रणनीति बनी थी। इसी आश्रम में महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू ने आजादी की लड़ाई की रूपरेखा तैयार की थी।