0
3
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Vaishno Devi Landslide | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi Prayagraj MP Rain Alert

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक यहां 296 मिलिमीटर बारिश हुई। 52 साल पहले 1973 में 9 अगस्त को 272.6 मिलिमीटर बारिश हुई थी।

पंजाब में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बांधों से पानी छोड़ने के कारण बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में बाढ़ आ गई।

गुरदासपुर के दाबुरी स्थित नवोदय विद्यालय में 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स और टीचर्स बाढ़ में फंस गए हैं। स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर 5 फीट पानी भर गया है। बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है।

स्टूडेंट्स और टीचर्स को निकालने के लिए NDRF और सेना की टीमें भेजी गई हैं। राज्य में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, रावी नदी में बाढ़ के चलते करतारपुर साहिब कॉरिडोर में भी 7 फीट तक पानी भर गया है। इसके कारण पाकिस्तान का श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में भी पानी भर गया है।

करतारपुर कॉरिडोर 4.7 किलोमीटर लंबी एक रोड है जो भारत में डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से सीधे जोड़ता है। इसका उद्घाटन 9 नवंबर, 2019 को किया गया था।

दूसरी तरफ, पंजाब के पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स में सेना ने बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग से 22 CRPF जवानों और 3 नागरिकों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा था। छत से उड़ान भरने के बाद ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा पानी में समा गया। इसके बाद भी सेना ने जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे सभी लोगों को बचाया। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो X पर शेयर किया है।

देशभर में बाढ़-बारिश की 4 तस्वीरें…

पंजाब में बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग पर उतरा।

पंजाब में बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग पर उतरा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।

हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देशभर के मौसम के पलपल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

जम्मू क्षेत्र में सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही

जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि ​​​​​​तवी, चिनाब, उझ, रावी और बसंतर सहित लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही हैं। हालांकि, सुबह करीब 11 बजे बारिश रुकने के बाद जल स्तर कम होने लगा है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बारिश से मकान टूटा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मंझेड़ पंचायत में भारी बारिश के बाद एक मकान धराशायी हो गया।

हिमाचल के चंबा में रावी नदी में समाया मकान

हिमाचल प्रदेश में चंबा के होली क्षेत्र में रावी नदी में एक मकान नदी में समा गया।

11:04 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के सुदूर मार्गी इलाके में अचानक आई बाढ़ में 10 रिहायशी घर और एक पुल बह गया, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

10:39 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी को बारिश-बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति के बारे में बताया। उमर ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को निरंतर मदद करने के मोदी के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया। मंगलवार को जम्मू प्रांत के बड़े हिस्से में लगातार बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मची। भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और कई सड़कें तथा पुल बह गए।

10:21 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

खराब मौसम के कारण दिल्ली-रायपुर फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट

खराब मौसम की वजह से दिल्ली से रायपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI-2793 को सुबह करीब 8:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरना था। कम विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी।

10:07 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में एयरटेल- जियो की मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग सेवाएं बहाल

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे बंद रहने के बाद एयरटेल और जियो कंपनी की मोबाइल इंटरनेट, कॉलिंग और फाइबर सेवाएं बहाल कर दी गईं।

10:06 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने बुधवार के लिए जारी बुलेटिन में पूर्वी कामेंग, लोअर सुबनसिरी, पश्चिम सियांग, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की है।

09:51 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में पिछले 24 घंटे में 296 मिमी बारिश, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 296 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 52 साल पहले 1973 में 9 अगस्त को 272.6 मिमी बारिश हुई थी। जम्मू में 1910 में रिसर्च ऑब्जरवेटरी बनाई गई थी। इसके बाद से इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस तरह यह भी कहा जा सकता है कि 115 साल में यह पहला मौका है जब इतनी बारिश हुई है। उधमपुर में बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 629.4 मिमी बारिश हुई। 6 साल पहले 31 जुलाई 2019 को 342 मिमी बारिश हुई थी।

08:49 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ में CRPF ऑफिस क्षतिग्रस्त, दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच, रावी नदी के किनारे स्थित कठुआ में CRPF 121 बटालियन ऑफिस को नुकसान पहुंचा है। CRPF ऑफिस को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। कठुआ के डीसी राजेश शर्मा ने बताया कि यहां पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और वे खतरे के निशान पर बह रही हैं।

08:14 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

लेह एयरपोर्ट का रनवे बंद, खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइट्स रद्द

खराब मौसम के कारण लेह एयरपोर्ट का रनवे बंद हो गया है। लेह में 27 अगस्त को सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। एअर इंडिया ने X पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

इससे पहले दिन में दिल्ली एयरपोर्ट ने लेह जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी और कहा था कि खराब मौसम के कारण लेह जाने वाली फ्लाइट्स देर हो सकती है।

07:59 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मौत का आंकड़ा 32 हुआ, कई लापता

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 32 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।

कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान हुआ है। एक चश्मदीद ने बताया- बड़े-बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे और सब तबाह हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

07:56 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 3 कमरों का मकान ढहा

हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा में देहरा की ध्वाला पंचायत में बुधवार सुबह 11 बजे के करीब करनैल सिंह का 3 कमरों का मकान गिर गया। इसमें एक गाय की मौत हो गई।

07:32 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रामबन में पत्थर और मलबे से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

07:04 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के गुरदासपुर में नवोदय विद्यालय में पानी भरा, 400 छात्र-शिक्षक फंसे

पंजाब के गुरदासपुर के डबुरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बाढ़ का पानी भर गया है। स्कूल में करीब 400 स्टूडेंट्स और शिक्षक फंसे हुए हैं। सभी को सुरक्षित निकालने का प्रयास लगातार जारी है। विद्यालय के अंदर और बाहर कई फुट तक पानी भर गया है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस वजह से पेरेंट्स परेशान है।

बताया जा रहा है कि नावों के जरिए बच्चों को रेस्क्यू किया जाएगा। डीसी दलविंदर जीत सिंह ने बताया कि सुबह प्रिंसिपल ने प्रशासन से संपर्क किया था। बसें भेजी गई, लेकिन जलभराव था। इसके बाद NDRF और आर्मी की टीम भेजी गई है।

प्रिंसिपल नरेश कुमार ने बताया कि बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है। पंजाब के स्कूलों में 27 तारीख से छुट्टी की घोषणा की गई थी। 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

05:56 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में आज यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जाने की संभावना

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर 204.61 मीटर तक पहुंच गया, जो लगातार दूसरे दिन 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान से ऊपर रहा। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि बुधवार शाम तक यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है।

अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में निगरानी रखने और जरूरी कार्रवाई करने की सलाह दी गई है। नदी के किनारे और आस-पास रहने वाले लोगों को अलर्ट करने और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

05:35 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में गूगल मैप के कारण नदी में बही वैन, 3 की मौत, एक लापता

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक वैन गूगल मैप के कारण बनास नदी की टूटी पुलिया से बह गई। इसमें एक ही परिवार के 9 लोग थे। नदी के बहाव के कारण वैन 300 मीटर तक बह गई। हादसे में एक 4 साल के बच्ची और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक महिला अब भी लापता है। परिवार के 5 लोगों ने वैन पर चढ़कर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें…

04:45 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू में लगातार 3 दिन बारिश के बाद मौसम साफ हुआ

04:42 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: दरभा में कार नाले में बही, 4 की मौत; बस्तर में हेलिकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे। बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें…

03:40 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो दिनों से लगातार बारिश, NH-30 डूबा

02:47 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कई जगह लैंडस्लाइड, चंबा में इंटरनेट ठप

हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। चंबा जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं। मंगलवार को कुल्लू-मनाली और मंडी में रेस्टोरेंट और 20 से ज्यादा घर-दुकानें ब्यास नदी में समा गए। सड़कों को नुकसान पहुंचने की वजह से कुल्लू का दूसरे जिलों से संपर्क कट गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:45 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 7 जिले बाढ़ की चपेट में, 30 अगस्त तक स्कूल बंद; 5 जिलों में रेड अलर्ट

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और डैमों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का के 150 से अधिक गांव डूब गए। NDRF, SDF के अलावा सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं। अभी तक अलग-अलग स्थानों से 92 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

02:01 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: आज हल्की, कल से तेज बारिश, अंबाला-यमुनानगर में यलो अलर्ट

हरियाणा में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश का दौर रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:49 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने बुधवार को 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे तक हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10 जिलों में कुल 17 लाख 62 हजार 374 लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:26 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: आज बूंदाबांदी, कल से भारी बारिश का दौर, गुना में सबसे ज्यादा 53.3 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश का दौर रहेगा। 28 अगस्त से तेज बारिश शुरू होगी। मंगलवार को रतलाम, मंदसौर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। रतलाम में चौराहों पर पानी भर गया तो मंदसौर में शिवना नदी उफान पर आ गई। गुना में इस मानसून सीजन सबसे ज्यादा 53.3 इंच बारिश हो चुकी है। सबसे कम बारिश वाले 5 जिलों में सभी इंदौर संभाग के हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:21 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, टोंक-बूंदी में स्कूल बंद; जालोर में 2 मौतें

राजस्थान में बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। बुधवार को सिर्फ झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। टोंक और बूंदी जिले के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। मंगलवार को बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 6 इंच बरसात हुई। दौसा, अलवर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में 1 से 3 इंच तक पानी बरसा। जालोर में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

01:14 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:13 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा