कुछ दिन के ब्रेक के बाद मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। हिमालय के राज्यों में बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों बाढ़ का पानी फसलों और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा रहा है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई शहर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के अलावा कोंकण और गोवा में अचानक बाढ़ आने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की नाव पर ही मौत हो गई। मड़इया गांव बाढ़ के पानी से घिरा है। ऐसे में परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर नाव से आशा कार्यकर्ता को बुलाया।
आशा कार्यकर्ता ने जांच के बाद अस्पताल ले जाने को कहा। पति और आशा कार्यकर्ता जमुना को नाव में लिटाकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश में भी बाढ़ के हालात हैं। बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार नदी में बह गई। प्रदेश में 939.8mm बारिश होती है। अब तक 787.4mm हो चुकी है।
देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…
हिमाचल के कांगड़ा में शनिवार सुबह पौंग डैम से पानी छोड़ने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा। इससे मकान का एक हिस्सा गिर गया।
हिमाचल के शिमला के देवनगर में टीसीपी ऑफिस के पास शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। इसके मलबे में 2 गाड़ियां दब गईं।
हरियाणा के यमुनानगर के प्राचीन कालेश्वर मठ के गुंबद पर शनिवार को बिजली गिरने से दरारें आ गईं और मलबा गिरा।
देशभर में शनिवार को बारिश का डेटा, मैप से समझें…
लाइव अपडेट्स
मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश
मुंबई के कई इलाकों में दोपहर से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।
09:00 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खुले, दिल्ली में अलर्ट जारी
पहाड़ों में हो रही बारिश से हरियाणा की नदियां उफान पर आ गई हैं। इस सीजन में पहली बार हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर एक लाख क्यूसिक के पार हो गया है। इसी के साथ पूर्व और पश्चिमी यमुना नहरों की पानी सप्लाई रोक दी गई है। बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।
नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसिक होते ही चेतावनी सायरन बचा दिया गया। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग की टीम ने दिल्ली को अलर्ट कर दिया है।
07:41 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: हरिद्वार में भारी बारिश से सड़कें और चौराहों पर पानी भरा
06:50 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
IMD का अलर्ट- बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-आंध्र प्रदेश पहुंचेगा
उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी भाग पर एक लो प्रेशर एरिया बना है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान एक दबाव क्षेत्र में बदलने और 19 अगस्त की दोपहर तक आसपास दक्षिणी ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है।
05:54 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
गुवाहाटी: एक घंटे की बारिश में सड़कें डूबीं, मशीन से निकाल रहे पानी
05:16 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: यमुनानगर के पानीवाला गांव के पास सोम नदी का बांध टूटा
यमुनानगर में बारिश शुरू हो चुकी है। यहां सोम नदी उफान पर है और धनौरा गांव में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इतना ही नहीं यमुनानगर के ही पानीवाला गांव के पास सोम नदी का बांध भी टूट गया है, जिससे पानी तेजी से सढ़ौरा की ओर बढ़ रहा है।
04:31 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के पंजनदा गांव में जमीन धंसी, मदद करने रोमियो फोर्स
भारतीय सेना की रोमियो फोर्स, पीर पंजाल के पहाड़ों में बसे कोटरंका उपखंड के पंजनदा गांव में हाल ही में हुए भू-धंसाव से प्रभावित ग्रामीणों को जरूरी मदद मुहैया करा रही है।
भारी बारिश के कारण गांव में भू-धंसाव हुआ, जिसके कारण 20 से ज्यादा घरों में दरारें पड़ गईं, जिससे निवासियों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो गया।
04:20 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई: BMC की चेतावनी- 60kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मुंबई शहर और उपनगरों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहेगी। आज सुबह तक शहर में 92.8 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 78.1 मिमी, पश्चिमी उपनगरों में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में मीठी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। शाम 5:22 बजे समुद्र में 3.3 मीटर ऊंची लहरों के साथ हाई टाइड की स्थिति बनेगी।
03:59 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई में हाजी अली दरगाह के पास हाई टाइड
03:29 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
असम: गुवाहाटी में भारी बारिश से जलभराव
गुवाहाटी के असम की राजधानी गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई। अनिल नगर में कमर तक पानी भरा है।
03:28 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र: मुंबई में तेज बारिश
मुंबई में रविवार सुबह से तेज बारिश जारी है। शहर के कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया है। यहांं समुद्र में भी हाई टाइड की स्थिति है।
03:15 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: मंडी में फ्लैश फ्लड, चंडीगढ़–मनाली हाईवे जाम
हिमाचल प्रदेश मंडी जिले के पनारसा, टकोली और नगवाइन क्षेत्रों में रविवार को फ्लैश फ्लड हुआ। इसके कारण चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर कई जगह जाम की स्थिति है। मंडी ASP सचिन हीरमठ ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने सूचना नहीं है।
02:54 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
कर्नाटक: साकलेशपुर में लैंडस्लाइड, NH-75 पर यातायात बाधित
कर्नाटक के साकलेशपुर में तेज बारिश के कारण NH-75 पर लैंडस्लाइड हुई। इसके चलते हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। कई घंटे से यहां पर जाम की स्थिति है। स्थानीय प्रशासन मलबा हटाने में लगा है।
02:40 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: आज 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के बड़वानी में बाढ़ जैसे हालात हैं। लगातार हुई तेज बारिश के कारण यहां के नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की भी कार नदी में बह गई। आज इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभाग में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। आज 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बहुत तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:42 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आज तेज से हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 22 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा। बीते 24 घंटे में रांची में 27.4mm, जमशेदपुर में 33.1mm, धनबाद में 37.4mm, बोकारो-पतरातू में 32.5mm, गिरिडीह में 31.1mm और देवघर में 37.3mm बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
01:38 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

हरियाणा के 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश में अगले 3 दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा की तरफ बढ़ने से तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:31 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: आज 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग ने आज राज्य के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी 29 जिलों में गर्मी और उमस भरा मौसम बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:26 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मेघालय से ‘रूठे’ मेघ, क्लाइमेट चेंज के चलते सालाना बारिश 7 हजार mm तक घटी

तस्वीर चेरापूंजी के नोहसंगीथियांग फॉल्स की है, जहां मानसून में 7 जल धाराएं साथ गिरती थीं, लेकिन अब इस बार एक ही जलधारा दिख रही है।
देश के सबसे हरे-भरे और सालभर भीगने वाले इलाकों पर जलवायु परिवर्तन का कैसा असर हो रहा है। इसे मेघालय के मौसिनराम और इससे 15 किमी दूर चेरापूंजी में होने वाली बारिश के आंकड़ों से समझ सकते हैं।
दोनों ही स्थान धरती के सबसे गीले इलाके हैं। सबसे ज्यादा बारिश के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं, लेकिन अब ये ‘सूख’ रहे हैं।
भारतीय मौसम विभाग गुवाहाटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय ओनील शॉ के मुताबिक सूखे शब्द का मतलब है- यहां बारिश तो हो रही है, लेकिन उतनी नहीं, जितनी के कारण इन्हें सबसे गीले स्थान का तमगा मिला था।
पहले दोनों इलाकों में मई से जुलाई तक 6 से 8 हजार मिमी तक बारिश हो जाती थी, लेकिन इस बार 5 हजार से कम है। 2020 के बाद यहां अचानक मौसम बदला है। गर्मी बढ़ी और बारिश घटी है। यह जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत हैं।
डॉ. संजय बताते हैं कि चेरापूंजी दक्षिण से उत्तर की ओर फैली एक गहरी घाटी के उत्तरी छोर पर है। जबकि मौसिनराम घाटी के मध्य में पहाड़ी की चोटी पर है।
पर्वतीय व्यवस्थाओं के कारण ही इन इलाकों में औसतन सालाना 15 से 18 हजार mm तक बारिश होती रही है। लेकिन, 5 साल पहले से जलवायु तेजी से बदली है। यहां ठंड की जगह गर्मी ठहरने लगी है।
इसके असर से 2020 में जहां मौसिनराम में 17500 मिमी सालाना बारिश हुई थी, वहीं 2024 में यह घटकर महज 10700 मिमी रह गई। इसी तरह, चेरापूंजी में तब 14 हजार मिमी बारिश हुई थी, तो एक साल पहले यह 10200 मिमी ही हुई।
चार साल में सबसे कम
यदि इस बार के मानसून की बात करें तो चेरापूंजी में मई से जुलाई तक 3345mm तो मौसिनराम में 3867mm ही बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह 4 साल का सबसे कम आंकड़ा है।
चेरापूंजी में रहने वाले बाबुल चुटिंग बताते हैं कि मानसून के ठीक-ठाक बरसने में हर साल करीब 10 दिन की देरी देखने को मिल रही है। इससे इलाके का ठंडा-गीला वातावरण गर्म और अस्थिर हो रहा है। 4 साल से गर्मियों में पीने का पानी का संकट हो रहा है। पारंपरिक जीवनशैली बिगड़ रही है।
अब हर साल 15 लाख टूरिस्ट आ रहे
सोहरा चेरापूंजी में 25 साल से रह रहे रामकृष्ण मिशन आश्रम के वरिष्ठ अधिकारी सोहन सिद्धे बताते हैं कि जब वो यहां पहली बार आए, तब गिनी-चुनीं इमारतें थीं। पर्यटकों को आने से पहले बुकिंग करानी होती थी। लेकिन अब हर साल 15 लाख पर्यटक आ रहे हैं। इनके रुकने के इंतजामों के लिए हर साल नए होम स्टे, होटल बन रहे हैं। इसके कारण जंगल सिर्फ नाम के बचे हैं। इन्हीं निर्माणों ने यहां का वातावरण बिगाड़ दिया है। इस बार भी पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे कम बारिश।
01:23 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

01:22 AM17 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
