27.9 C
London
Thursday, July 30, 2026
Home Business Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन...

Parliament Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा

0
83

Thu, 30 Jul 2026 06:49 PM IST

नितिन गौतम


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Published by: नितिन गौतम

Updated Thu, 30 Jul 2026 06:49 PM IST

Parliament Monsoon Session LIVE in Hindi: आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे तक के लिए निचले सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कुछ देर बाद कार्यवाही फिर शुरू हुई। वंदेमातरम् बिल यहां से भी पास कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी है। खरगे के मनुस्मृति वाले बयान पर खूब हंगामा भी हुआ। पढ़िए संसद के लाइव अपडेट्स-

 

parliament monsoon session live updates public examination amendment bill rajya sabha

मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/संसद टीवी

लाइव अपडेट

06:48 PM, 30-Jul-2026

राज्यसभा में क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

राज्यसभा में लोक परीक्षा विधेयक पर चर्चा के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे मन में संवेदना भी और वेदना भी। संवेदना छात्रों के लिए और वेदना जो उस पर राजनीति हो रही है। मैं नेता नहीं, छात्र के रूप में और शिक्षक के रूप में मैनें बच्चों के उस भाव को अनुभव किया है। जिसमें लगता है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी हुई है। मैं याद दिलाना चाहता हूं राजीव गांधी की सरकार में कैसे परीक्षाएं होती थी। उन्होंने उस समय आईआईटी की परीक्षाओं को लेकर कई सवाल उठाए।  उन्होंने आगे कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 13 भाषाओं में काम होता। 13 भाषाओं में पढ़ाई होती है। आज की जो युवा पीढ़ी है, वो नई ऊंचाईयों पर पहुंच रही है।

05:11 PM, 30-Jul-2026

नीट परीक्षा को राज्य सरकार को करनी चाहिए, राज्यसभा में रामगोपाल यादव ने दिया सुझाव

ये जो बिल लाया गया है। इसमें कुछ संशोधन है जो 24 में एक्ट बना था उसमें। इसमें दंड को बढ़ाने की और स्पेशल कोर्ट की व्यवस्था की गई है। लेकिन मेरा मानना ये है कि दंड बढ़ाने से अपराध कम नहीं हो पाता। अगर इससे अपराध कम होता। तो मृत्युदंड है जिनमें, वो अपराध कभी नहीं होता। ये एक ऐसा सिस्टम है जिसमें गलती सरकार से हुई है। पहले राज्य सरकारों के हाथ में पीएमटी प्री मेडिकल टेस्ट था। इतने घपले नहीं होते थे। अब ये सिस्टम काफी बड़ा कर दिया गया है। कई ट्रांसलेटर होते हैं। कई भाषाओं में पेपर होते हैं। अलग-अलग पेपर प्रिंट होते। प्रयास करने के बाद भी इस पेपर लीक को रोकना मुश्किल होता है। इसीलिए मेरा सुझाव है कि नीट परीक्षा को राज्य सरकार को करनी चाहिए। केंद्र की कुछ सीटें वो अपने हिसाब से परीक्षा कराए। नीट खत्म किया जाए। राज्यों के हाथ पेपर कराने की जिम्मेदारी हो। केंद्र अपनी 15 प्रतिशत सीटों पर परीक्षा कराए।

04:42 PM, 30-Jul-2026

राज्यसभा में सागरिका घोष ने सरकार पर साधा निशाना

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सागरिका घोष ने नीट और अन्य परीक्षा मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होना केवल पढ़ाई का नुकसान नहीं, बल्कि सरकार की विफलता है। घोष ने दावा किया कि 21 छात्रों ने आत्महत्या की और एक छात्रा ने सुसाइड नोट में दोबारा नीट परीक्षा देने का साहस न होने की बात लिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ। घोष ने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार है।

 

03:36 PM, 30-Jul-2026

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई। इस समय राष्ट्रीय गौरव सम्मान संशोंधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। इस दौरान सदन में सांसद संबित पात्रा बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधा। हालांकि विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा है। लोकसभा में इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

03:31 PM, 30-Jul-2026

सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी में नोकझोंक

सुधांशु त्रिवेदी ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने पूर्व कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश विलियम जोन्स और डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुस्तक का हवाला देते हुए मूल ग्रंथ के प्रमाणीकरण की आवश्यकता बताई। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एक पुस्तक दिखाते हुए कहा कि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रकाशित हुई है, बाजार में उपलब्ध है और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि सत्ता पक्ष इसी पुस्तक का हवाला दे रहा है तो इसकी जिम्मेदारी भी उसी की बनती है, क्योंकि वह पिछले 12 वर्षों से सत्ता में है। इस पर जेपी नड्डा ने फिर मूल और ब्रिटिश काल से पहले के संस्करण को पेश करने की मांग की और कहा कि ऐसे बयान समाज में अशांति फैलाते हैं। बाद में सभापति ने खरगे की मनुस्मृति संबंधी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया।

03:30 PM, 30-Jul-2026

खरगे के बयान का हिस्सा रिकॉर्ड से हटाया गया

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मनुस्मृति पर की गई टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने खरगे से माफी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की और कहा कि सदन में इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने तथ्यात्मक रूप से गलत बातें कही हैं। उन्होंने मनुस्मृति के मूल पाठ का प्रमाणीकरण कराने की मांग की और कहा कि भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी को इस विषय पर अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए।

03:26 PM, 30-Jul-2026

खरगे के मनुस्मृति वाले बायन पर सदन में जोरदार हंगामा

खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में 152 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन अब तक एक भी दोषी को सजा नहीं मिली। खरगे ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार क्या कर रही थी और क्या जांच एजेंसियां सो रही थीं? उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी एक वर्ग का विशेषाधिकार नहीं हो सकती और सभी को समान अवसर मिलना चाहिए।

खरगे ने आरोप लगाया कि आरएसएस का शिक्षा संस्थानों पर प्रभाव बढ़ रहा है और विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में उसके सहयोगियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर कुल बजट का छह प्रतिशत खर्च होना चाहिए, लेकिन यह तीन प्रतिशत से भी कम है। साथ ही उन्होंने पाठ्यक्रम में कथित तौर पर शामिल उन विचारों का विरोध किया, जिनमें शूद्रों के वेद सुनने या वैदिक मंत्रों के उच्चारण पर कठोर दंड का उल्लेख है। इन आरोपों के बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इसके बाद नड्डा ने इस बात का विरोध किया। और कहा कि ये इस बात का कोई तथ्य नहीं है और अगर है तो वो प्रमाणित करें।

03:07 PM, 30-Jul-2026

देश में शिक्षा व्यवस्था की हालत खराब: राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे

राज्यसभा में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में शिक्षकों के करीब 10 लाख पद खाली हैं। उन्होंने सवाल किया,यहां शिक्षा व्यवस्था की स्थिति क्या है? खरगे ने कहा, देश के कई शिक्षण संस्थानों में आरएसएस से जुड़े लोगों को कुलपति के पद दिए गए हैं। 

03:06 PM, 30-Jul-2026

घटनाएं रोकने के बजाय सिर्फ डैमेज कंट्रोल करती है सरकार: खरगे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह सरकार ऐसी घटनाओं को पहले ही रोकने के बजाय सिर्फ डैमेज कंट्रोल और हेडलाइन मैनेजमेंट करती है। खरगे ने कहा कि दोबारा परीक्षा कराना कई गरीब परिवारों पर बोझ डालता है। बार-बार यात्रा का खर्च उठाने में असमर्थ होने के कारण कई छात्र दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, जिससे गरीब छात्रों की परेशानी बढ़ी।

02:59 PM, 30-Jul-2026

कई राज्यों में डबल इंजन सरकारों के बावजूद पेपर लीक जारी: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं और कई राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकारें होने के बावजूद पेपर लीक की घटनाएं लगातार जारी हैं। खरगे ने कहा कि सीबीआई, एनटीए और ईडी जैसी संस्थाओं को स्वायत्तता दी जाती तो मौजूदा स्थिति को रोका जा सकता था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here