13.9 C
London
Sunday, July 19, 2026
Home Business West Asia Crisis LIVE: ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी,...

West Asia Crisis LIVE: ईरान में सातवें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, सेना ने पुलों और पानी के प्लांट पर बम बरसाए

0
114

11:33 PM, 18-Jul-2026

ईरान ने अमेरिका के साथ जंग पर क्या कहा?

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच कभी न भूलने वाले सबक सिखाने की चेतावनी दी है। शनिवार को खामेनेई ने कहा, अगर अमेरिकी सेना इस्लामी गणराज्य पर हमला करना जारी रखता है तो उसे ‘अविस्मरणीय अंजाम’ भुगतने को तैयार रहना चाहिए। खामेनेई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर को भी ‘बेकार और अमान्य’ करार दिया। उनकी ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब कुछ घंटे पहले शांति समझौते से जुड़े एक वार्ताकार ने कहा कि तेहरान लगभग एक महीने पहले हुई डील को खत्म कर रहा है। करीब 112 दिनों की जंग के बाद अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। अब तेहरान ने अपनी प्रतिबद्धताओं को निलंबित कर दिया है। मोजतबा खामेनेई युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सामने नहीं आए हैं। उनके नाम से जारी बयान सरकारी टेलीविजन पर तब पढ़ा गया। इस बयान से पहले अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।

11:15 PM, 18-Jul-2026

जॉर्डन में ईरानी सेना की कार्रवाई, दो सैनिकों की मौत

अमेरिकी सेना ने बताया कि शुक्रवार को जॉर्डन में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में दो सैनिक मारे गए और एक लापता है। युद्ध की शुरुआत के बाद यह सीधे ईरानी हमले में अमेरिकी सैनिकों की पहली मौत है। मारे गए सैनिकों की पहचान नहीं बताई गई है।

10:50 PM, 18-Jul-2026

मोजतबा की अमेरिका को ‘कभी न भूलने वाले सबक’ सिखाने की चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने एक नए बयान में चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका हमले जारी रखता है, तो उसे ‘कभी न भूलने वाले सबक’ सिखाए जाएंगे। खामेनेई का यह बयान सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया; युद्ध शुरू होने के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर को “बेकार और अमान्य” भी बताया। इससे पहले शनिवार को ईरान के एक वार्ताकार ने कहा था कि तेहरान उस अंतरिम समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को रोक रहा है, जिस पर दोनों देशों ने लगभग एक महीने पहले हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते का मकसद युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना था।

10:40 PM, 18-Jul-2026

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला लड़ाकों पर इस्राइल का हमला

इस्राइली सेना ने कहा है कि उसकी फोर्स ने आज लेबनान के तेबनित इलाके में हिजबुल्ला लड़ाकों पर हमला किया। एक बयान में, इस्राइली सेना ने दावा किया कि हिजबुल्ला के सदस्य उस इलाके के पास ‘ड्रोन उड़ा रहे थे और छिपकर कार्रवाई कर रहे थे’ जहां इस्राइली सैनिक तैनात थे; सेना के मुताबिक, यह सीजफायर समझौते का उल्लंघन था। ‘सीजफायर के दौरान भी इस्राइल ने लेबनान में लगातार घातक हमले किए हैं।

10:18 PM, 18-Jul-2026

सऊदी ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन के खिलाफ ईरान के ‘आक्रामकता’ की निंदा की

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह कुवैत, बहरीन और जॉर्डन के खिलाफ ईरान की लगातार बेरहम आक्रामकता की कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह ईरान के हमलों के खिलाफ उन देशों द्वारा उठाए गए कदमों का पूरा समर्थन करता है; ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। सऊदी अरब का यह बयान कतर और GCC प्रमुख जसीम अल-बुदैवी द्वारा खाड़ी क्षेत्र के पड़ोसी देशों पर ईरान के हालिया हमलों की निंदा किए जाने के बाद आया है।

10:14 PM, 18-Jul-2026

अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर ‘बेकार और अमान्य’- मोजतबा

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने एक लिखित बयान जारी कर कहा है कि ईरान के साथ हुए समझौतों का अमेरिका द्वारा बार-बार उल्लंघन यह दिखाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर ‘बेकार और अमान्य’ हैं। यह बयान ईरान के प्रसारक IRIB ने जारी किया।

09:48 PM, 18-Jul-2026

ईरान के होर्मोजगन प्रांत में अमेरिका के तीन हमले- ईरानी मीडिया

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ की रिपोर्ट के अनुसार, आज अमेरिका ने ईरान के होर्मोज़गन प्रांत में सिरिक के पास के इलाकों को निशाना बनाते हुए तीन हवाई हमले किए। मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे हालिया हमला 16:40 (13:10 GMT) बजे हुआ। होर्मोजगन के गवर्नर ने बताया कि किसी भी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है।

09:45 PM, 18-Jul-2026

अमेरिका के इस महीने के हमले 50 मौतें, 500 घायल

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 6 जुलाई से देश पर हुए अमेरिकी हमलों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बीच ईरान ने समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को रोक दिया है।

02:16 PM, 18-Jul-2026

ईरान ने किया अमेरिका के दो लड़ाकू विमान को तबाह करने का दावा

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक स्थित अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर एक साथ मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। IRGC के अनुसार, इस हमले में लड़ाकू विमानों के शेल्टर और बड़े एयरक्राफ्ट पार्किंग क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिससे कम से कम दो अमेरिकी लड़ाकू विमान पूरी तरह नष्ट हो गए और कई अन्य विमानों को भारी नुकसान पहुंचा। IRGC ने अपने बयान में जॉर्डन की सेना से भी अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेरिकी सैन्य बल ‘वैध लक्ष्य’ हैं। हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

01:44 PM, 18-Jul-2026

ईरान में 11वीं-12वीं की अंतिम परीक्षाएं रद्द

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शिक्षा मंत्रालय ने रविवार और सोमवार को 11वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाएं चार दक्षिणी प्रांतों होरमुजगान, बुशेहर, खुज़ेस्तान और सिस्तान-बलूचिस्तान में रद्द करने की घोषणा की है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि देश के दक्षिणी क्षेत्र में जारी अस्थिर परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रद्द की गई परीक्षाओं के लिए नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रांतों में परीक्षाएं और प्रभावित क्षेत्रों की आगे की निर्धारित परीक्षा तिथियां फिलहाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here