17.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Home Business सियासत: BJP प्रमुख नितिन नवीन से अन्नामलाई की मुलाकात, तमिलनाडु में मनभेद...

सियासत: BJP प्रमुख नितिन नवीन से अन्नामलाई की मुलाकात, तमिलनाडु में मनभेद के कयासों के बीच दिल्ली आए पूर्व IPS

0
79

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

Published by: Jyoti Bhaskar

Updated Tue, 02 Jun 2026 04:47 PM IST

तमिलनाडु भाजपा के नेता के अन्नामलाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। जानिए पूरा मामला..

Tamil Nadu Politics Annamalai BJP Chief Nitin Naveen Meeting in Delhi Former IPS Officer in Delhi amid Dissent

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई
– फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण भारत की सियासत एक बार फिर सुर्खियों में है। तमिलनाडु में चुनाव के बाद टीवीके प्रमुख विजय के नेतृत्व में नई सरकार बन चुकी है। इसी बीच तमिलनाडु भाजपा के बड़े नेता के अन्नामलाई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें अपनी बातों से अवगत कराया।

PHOTO | After submitting his resignation to BJP president Nitin Nabin, K Annamalai meets Union Home Minister Amit Shah in Delhi. pic.twitter.com/L6m2Xo0VXu

— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026

राजनीतिक गलियारों में अन्नामलाई के इस्तीफे को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई और पार्टी के बीच कुछ मनभेद की खबरें भी सामने आ रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई अगले हफ्ते से अपने एक नए राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकते हैं। वे जब चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, तभी से यह तय माना जा रहा था कि वे अपना इस्तीफा साथ लेकर जा रहे हैं।

अन्नामलाई के कथित मनभेद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

  • भाजपा में बड़ा फेरबदल: नागेंद्र बने राष्ट्रीय संगठक, अजेय कुमार को राजस्थान की कमान; अन्नामलाई का इस्तीफा तय!

  • नई पार्टी बना सकते हैं अन्नामलाई?: दिल्ली रवाना होते समय पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- दो दिन इंतजार करें

  • CBSE तीन-भाषा नियम: ‘कक्षा 9 में लागू फैसला गलत, पढ़ाई का दबाव बढ़ेगा’; BJP नेता अन्नामलाई का केंद्र पर वार

  • BJP: तमिलनाडु में भाजपा की हार के बाद बड़े बदलाव के संकेत?, दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन

अन्नामलाई के करीबी सूत्र ने नई सियासी पारी की पुष्टि कर क्या कहा?

अन्नामलाई के इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ‘तीन भाषा नीति’ का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था। इससे यह संकेत मिल रहे थे कि वे अपनी राह अलग कर सकते हैं। सोमवार को उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनकी नई पार्टी ‘मक्कल शक्ति अय्यकम’ (जनशक्ति आंदोलन) के झंडे और डिजाइन भी साझा किए हैं। उनके करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि नई सियासी पारी के लिए सब कुछ तय हो चुका है।

क्या राजनीति में अनदेखी से खफा हुए पूर्व IPS अफसर?

राजनीति में अन्नामलाई की नाराजगी की एक वजह अनदेखी भी मानी जा रही है। अन्नाद्रमुक महासचिव ईके पलानीस्वामी और अन्नामलाई एक ही क्षेत्र कोंबुनाडु और समान गाउंडर समुदाय से आते हैं। यह समुदाय अन्नाद्रमुक का समर्थक रहा है, मगर लोकसभा चुनाव में इसकी निकटता भाजपा से बढ़ी। तब अन्नामलाई भले ही कोयंबटूर सीट पर दूसरे स्थान पर रहे, मगर अन्नाद्रमुक को चौथे स्थान पर धकेल दिया। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए अन्नाद्रमुक ने इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में अन्नामलाई की सिंगानल्लूद सीट समेत एक भी सीट भाजपा को नहीं दी। इसके विरोध में अन्नामलाई ने विधानसभा चुनाव से दूरी बना ली। सूत्रों का कहना है कि अन्नामलाई अपनी नई सियासी पारी में टीवीके की तरह युवाओं को जोड़ना चाहते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here