0
16
  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi LIVE BJP Headquarters | Nitish Kumar Bihar Election NDA JDU

बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में:मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी; छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे

नई दिल्ली/पटना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम को दिल्ली के भाजपा हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम को दिल्ली के भाजपा हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी।

उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है।

पीएम शाम 6 बजकर 51 मिनट पर मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर इसका जवाब दिया।

पीएम एंट्री गेट से मंच के पास तक गमछा लहराते रहे।

पीएम एंट्री गेट से मंच के पास तक गमछा लहराते रहे।

बिहार में आज NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।

मोदी के स्पीच की 4 बड़ी बातें, कहा- बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया

  • बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया: मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है। आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।
  • कांग्रेस का एक और विभाजन हो सकता है: कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी MMC बन गई है। यही MMC है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसके भीतर एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो नेगेटिव पॉलिटिक्स से अलग हो रहा है। यह धड़ा नामदारों के खिलाफ है, और उनके प्रति घोर निराशा पनप रही है। आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है। इसके सहयोगी दल भी अब समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव राजनीति में सबको एक साथ डुबो रही है।
  • बिहार में निवेश और रोजगार की तेजी होगी: आने वाले 5 साल बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां नए उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिले, इसके लिए काम होगा। निवेश ज्यादा नौकरियां लाएगा। यहां पर्यटन का विकास होगा। यहां का सामर्थ्य दुनिया को दिखेगा। आस्था के स्थानों, तीर्थस्थानों का कायाकल्प होगा। मैं आज देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बिहार की संतान जो देश-दुनिया में हैं, वे यहां निवेश करें। मैं बिहार की एक-एक मां, युवा, किसान, गरीब परिवार से कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा-मेरा प्रण है।
  • कांग्रेसी सहयोगियों के वोट बैंक को निगल रही: बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत इनको भी है। बिहार में RJD को सांप सूंघा हुआ है। कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार का भरोसा हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है।

पीएम के स्वागत की 4 PHOTOS…

पीएम का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गमछा से स्वागत किया।

पीएम का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गमछा से स्वागत किया।

पीएम ने गमछा से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

पीएम ने गमछा से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया।

कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया।

राजनाथ, नड्डा और अमित शाह ने माला पहनाई।

राजनाथ, नड्डा और अमित शाह ने माला पहनाई।

भाजपा मुख्यालय में जश्न से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

02:28 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बनाया 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है।

आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है।

बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के भाई-बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

02:26 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM बोले- बिहार में निवेश और रोजगार की तेजी होगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 साल बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। यहां नए उद्योग लगेंगे। यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिले, इसके लिए काम होगा। निवेश ज्यादा नौकरियां लाएगा। यहां पर्यटन का विकास होगा। यहां का सामर्थ्य दुनिया को दिखेगा। आस्था के स्थानों, तीर्थस्थानों का कायाकल्प होगा।

उन्होंने कहा, मैं आज देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। बिहार की संतान जो देश-दुनिया में हैं, वे यहां निवेश करें। मैं बिहार की एक-एक मां, युवा, किसान, गरीब परिवार से कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा-मेरा प्रण है।

02:23 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- कांग्रेसी  सहयोगियों के वोट बैंक को निगल रही 

पीएम ने कहा, बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं।

मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत इनको भी है।

बिहार में RJD को सांप सूंघा हुआ है। कांग्रेस-आरजेडी का झगड़ा बहुत जल्द खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार का भरोसा हमारे कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है।

02:21 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- कांग्रेस का एक और विभाजन हो सकता है 

पीएम ने कहा, कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस, यानी MMC बन गई है। यही MMC है और इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है। इसके भीतर एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो नेगेटिव पॉलिटिक्स से अलग हो रहा है। यह धड़ा नामदारों के खिलाफ है, और उनके प्रति घोर निराशा पनप रही है। आगे चलकर कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है। इसके सहयोगी दल भी अब समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी निगेटिव राजनीति में सबको एक साथ डुबो रही है।

02:16 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने बिहार को विकसित बनाने का वादा किया 

पीएम ने कहा कि हम बिहार को और देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, उस पर से जनता का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। बंगाल में 50 साल से कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आई है। कांग्रेस लगातार 3 लोकसभा चुनावों में 3 सीटों की संख्या तक भी नहीं पहुंच सकी है।

02:16 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM ने कहा- देश के हर हिस्से में NDA पर विश्वास

पीएम ने कहा कि देश के हर हिस्से और हर परंपरा में NDA को लोग विश्वास और उम्मीद से देख रहे हैं। महानगरों से गांवों तक, टियर 2-3 शहरों तक, नारी शक्ति से लेकर पहली बार वोट देने वालों तक- सभी ने NDA को अपना आशीर्वाद दिया है और दे रहे हैं।

02:15 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- लोकसभा के बाद कई राज्यों में प्रचंड जीत मिली

पीएम मोदी ने कहा- जब रेलवे स्टेशनों पर छठी मईया के गीत गूंजे, तो हर कोई इस पावन पर्व में शामिल हुआ। पिछले साल देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार NDA को अपना जनादेश दिया। 60 साल बाद ऐसा मौका आया, जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला।

यह देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था। लोकसभा के बाद देश के कई विधानसभा चुनावों में हमें प्रचंड जीत मिली। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सेवा का मौका मिला, जिसने जय जवान, जय किसान का नारा दिया।

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र ने हमें विजयी बनाया। 25 साल बाद देश की राजनीति में बहुमत से जीत मिली। आज बिहार में, जहां इतनी बड़ी जनसंख्या गांवों में रहती है, वहां इतनी बड़ी संख्या में जीत मिली है।

02:10 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- कांग्रेस-RJD ने छठी मईया से माफी नहीं ​​​​​​​ मांगी

पीएम मोदी ने कहा- बिहार के लोगों की इसमें बहुत बड़ी भूमिका रही है। जिन लोगों ने दशकों तक शासन किया, उन्होंने बिहार को बदनाम किया, नव बिहार के गौरव का अपमान किया।

उन्होंने कभी यहां के लोगों की इज्जत नहीं की। जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। कांग्रेस और आरजेडी ने छठी मईया से माफी नहीं मांगी। बिहार की आन-बान-शान हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल कराने की कोशिश कर रही है। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया इस संस्कृति से जुड़े।

02:09 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM बोले- आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए 

मोदी ने कहा कि यह उन युवाओं की जीत है, जिनका करिअर खराब किया गया था। आतंक के वे दिन अब इतिहास बन गए हैं। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।

यह परिणाम उन विकास विरोधियों को जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस वे, हाईवे, इंडस्ट्री, ट्रेन या एयरपोर्ट नहीं चाहिए। यह परिणाम वंशवाद की राजनीति को विकासवाद का जवाब है।

02:07 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार चुनाव के दौरान PM के कपड़ों पर मधुबनी आर्ट

प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव के दौरान कई मौकों पर मिथिला की प्रसिद्ध मधुबनी आर्ट वाले दुपट्टा या शॉल पहने नजर आए हैं।

16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पहुंचे थे। वहां उन्होंने मधुबनी आर्ट वर्क वाला शॉल ओढ़ा हुआ था।

14 नवंबर को दिल्ली में जब बिहार चुनाव जीतने का जश्न मनाया जा रहा था, तब प्रधानमंत्री ने मधुबनी आर्ट का गमछा पहना हुआ था। वे इसे लहराते हुए ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे।

02:05 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा- बिहार में झूठ की हार हुई 

1. शांतिपूर्ण चुनाव और जागरूक मतदाता

PM मोदी ने कहा कि इस बार बिहार में कहीं भी री-पोल नहीं हुआ। शांतिपूर्ण मतदान हुआ। चुनाव आयोग, सुरक्षाबलों और बिहार के जागरूक मतदाताओं ने शानदार काम किया। खासकर युवाओं ने मतदाता सूची के शुद्धीकरण (SIR) को पूरा समर्थन देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

2. लोकतंत्र की पवित्रता और बिहार की भूमिका

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर वोट अहम है और हर दल की जिम्मेदारी है कि वह अपने प्रतिनिधियों को बूथों पर जिम्मेदारी से लगाए। बिहार वह धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है और इसी बिहार ने लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया।

3. जनविश्वास की जीत, झूठ की हार

मोदी ने कहा कि बिहार ने साफ बता दिया- झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार की जनता ने डंके की चोट पर कहा कि जमानत पर चलने वालों का जनता साथ नहीं देगी।

02:03 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- बिहार में अब जंगलराज समाप्त हुआ

पीएम ने कहा कि हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया है। री-पोलिंग के आंकड़े इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले यहां ऐसा कोई चुनाव नहीं होता था जिसमें री-पोल न हो।

2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर री-पोलिंग होती थी। 1995 में डेढ़ हजार से ज्यादा बूथों पर री-पोल हुआ था। 2000 में भी इतनी ही बड़ी संख्या में री-पोलिंग हुई। जैसे ही जंगलराज समाप्त हुआ, स्थितियां सुधरती चली गईं।

02:01 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- जंगलराज में मतपेटियां लूटी जाती थीं

PM मोदी ने कहा कि यह वही बिहार है, जहां कभी माओवादी आतंक था और नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे ही वोटिंग खत्म हो जाती थी। मतदान कराना बेहद मुश्किल होता था। लेकिन इस बार बिहार में लोगों ने बिना किसी डर के, उत्साह और उमंग के साथ, उत्सव की तरह मतदान किया।जब जंगलराज था, तब क्या होता था, यह सब जानते हैं। उस समय मतपेटियां लूटी जाती थीं। आज वही बिहार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और शांतिपूर्ण मतदान कर रहा है।

02:00 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM ने बिहार इलेक्शन को लोकतंत्र की जीत बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र की विजय है। यह भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की विजय है। इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। बीते कुछ वर्षों से लगातार भारी मतदान होना, और वंचितों व शोषितों द्वारा अधिक से अधिक मतदान करना, चुनाव आयोग की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

02:00 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- बिहारियों ने NDA की झोली को विजय से भर दिया

  • PM मोदी ने कहा कि उनके सपनों, इच्छाओं और आकांक्षाओं ने जंगलराज वालों के सांप्रदायिक MY फार्मूले को ध्वस्त कर दिया, और वे बिहार की माताओं-बहनों व किसानों को नमन करते हैं।
  • उन्होंने NDA की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व दिया, सभी साथियों ने मिलकर मेहनत की प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने भाजपा और NDA की झोली को शानदार विजय से भर दिया।
  • उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और ओडिशा के नुआपाड़ा में भी भाजपा की जीत पक्की हो चुकी है।

01:54 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- बिहार की जनता ने सारे रिकॉर्ड ​​​​​​​तोड़ दिए

पीएम मोदी ने कहा- बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया। समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया। मैंने जनता से रिकॉर्ड मतदान का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने कहा था कि NDA को प्रचंड बहुमत दें। बिहार की जनता ने इसे भी सही साबित किया। 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया गया है। मैं बहुत विनम्रता से, NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्हें नमन करता हूं।

01:53 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- अब कट्टा सरकार वापस नहीं

PM मोदी ने कहा कि बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था, तब आरजेडी के लोग तो कुछ नहीं कहते थे, लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह बहुत चुभता था। मैं बार-बार कहता था। अब कट्टा सरकार वापस नहीं आएगी।

01:46 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने मंच से छठी मईया का जयकारे लगाए

पीएम मोदी ने मंच से सबसे पहले छठी मईया का जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये प्रचंड जीत, अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया।

01:43 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

नड्डा ने कहा- बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद

जेपी नड्डा ने कहा-“भारत की जनता ने स्पष्ट रूप से मान लिया है कि भारत को विकास के साथ जोड़कर चलना है। इसलिए जब जब चुनाव हो रहे हैं, तो जनता बीजेपी को वोट दे रही है। बिहार के नतीजों में भी यही जनता ने बताया है। सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट मिला है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाज के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला। महागठबंधन समाज को बांटने की राजनीति कर ही थी। तुष्टिकरण की राजनीति कर रही थी। बिहार को बिहारियों के सहारे नहीं चलाना चाहते थे, घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। बिहार की जनता राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्हें ही आगे बढ़ाएगी।

बिहार की महिलाओं को विशेष धन्यवाद। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया की नीतीष के सुशासन पर मुहर लगाई है। महागठबंधन ने कदम कदम पर बिहार के मतदाताओं का अपमान किया। मोदी जी का विरोध करते करते छठी मईया का अपमान करने में पीछे नहीं हटे। हमारे प्रवासी भाइयों का अपमान किया। पीएम की दिवंगत माता का अपमान किया। उन्हें अपशब्द कहे।

01:37 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

नड्डा ने कहा- जनता ने तय मोदी पर अटूट विश्वास जताएंगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- हमें जब 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो बीजेपी की कुछ सीटें कम हो गईं। ये घटना भारत की जनता को नागवार गुजरी। जनता को विश्वास नहीं रहा कि ये सीटें कैसे कम हो गईं। यही कसक, पीड़ा हुई, इसके बाद भारत की जनता ने तय किया कि अब से जो भी चुनाव होंगे उसमें पीएम मोदी के लिए अटूट विश्वास जताएंगे।

01:33 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- बिहार की जीत सुनामी है

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पर देश के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि स्वागत के साथ-साथ बिहार की जनता ने हो प्रंचड जनादेश दिया है। मैं सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से बिहार की जनता का अभिवादन करता हूं। यह जीत जीत नहीं सुनामी है।

01:23 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, गमछा लहराकर अभिवादन किया

पीएम मोदी शाम 6 बजकर 52 मिनट पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां वे कुछ देर में स्पीच देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया।

01:11 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं का जश्न

12:56 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे

12:49 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे

12:49 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे

12:48 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को मखाना खीर बांटी गई

12:38 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर के लिए अपने आवास से निकले

12:36 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

चिराग पासवान शेयर की जीत की फोटो

12:22 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जीतनराम बोले- हम 160 की बात कर रहे थे, आज 200 पार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- हमने ऐसे ही नतीजों की उम्मीद की थी। नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। हम 160 से ज्यादा सीटों की बात कर रहे थे, लेकिन आज परिणाम 200 से ऊपर जा रहे हैं। लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है। इसलिए बिहार के लोगों को भरोसा है कि राज्य में काम हो रहा है। बिहार के लोगों ने बहुत समझदारी से वोट किया है। हमने यहां एमएसएमई के रूप में कई काम शुरू किए हैं।

12:20 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे

12:19 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बीजेपी मोलभाव कर सकेगी, लेकिन अब भी सहयोगियों पर निर्भर

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी 90% स्ट्राइक रेट के साथ 92 सीटें जीत रही है, लेकिन जेडीयू भी सभी को चौंकाते हुए 80% स्ट्राइक रेट से 82 सीटों पर आगे चल रही है। नतीजों के बाद बीजेपी की बारगेनिंग पावर जरूर बढ़ेगी, लेकिन नेशनल पॉलिटिक्स में वो अब भी सहयोगियों के भरोसे रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

12:17 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने लिखा- प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार

पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा- मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।

12:15 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने लिखा- ये सुशासन की जीत

12:09 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

12:07 PM14 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पिछले साल के 4 मौके जब चुनाव में जीत के बाद PM मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे

8 फरवरी 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया की जय के नारे के साथ की थी। उन्होंने कहा था कि आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

23 नवंबर 2024: महाराष्ट्र में महायुति की जीत

तस्वीर 23 नवंबर की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

तस्वीर 23 नवंबर की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे थे।

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति (बीजेपी-शिवसेना-NCP) की जीत के बाद पीएम मोदी पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया था। पूरी खबर पढ़ें…

8 अक्टूबर 2024: हरियाणा में बीजेपी की जीत

8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था।

8 अक्टूबर 2024 को हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। उन्होंने 35 मिनट भाषण दिया था। पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। पूरी खबर पढ़ें…

4 जून 2024: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी

तस्वीर 4 जून 2024 की है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में NDA की सरकार बनने पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

तस्वीर 4 जून 2024 की है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में NDA की सरकार बनने पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 4 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था। पूरी खबर पढ़ें…