- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
नई दिल्ली/पटना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बिहार चुनाव में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में चले गए।
तेजस्वी बोले- बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी तो वह नीतीश कुमार हैं। हम लोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। सत्ता में आने पर हमारी सरकार मुस्लिमों की मर्जी के खिलाफ लाए गए वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देगी।
इससे पहले पटना में भी तेजस्वी ने पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए भी कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया कि पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।
इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
12:54 PM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
धर्मेंद्र प्रधान बोले- NDA की सरकार ने ही विकास किया
केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मखाना बोर्ड जैसी व्यवस्थाओं की स्थापना करके प्रधानमंत्री ने बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। बिहार सरकार ने भारत सरकार की इथेनॉल नीति को लागू किया है। बिहार में नए प्रकार के औद्योगीकरण की शुरुआत हुई है।
11:53 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी यादव के बयानों पर चिराग पासवना बोले- उन्होंने बिहार बर्बाद किया
तेजस्वी यादव के बयानों पर चिराग पासवान बोले- 15 सालों में जिस तरह से आपने, आपके परिवार ने और आपकी सरकार ने बिहार को बर्बाद करने का काम किया है, यही वजह है कि बिहार ने आपको कभी नहीं चुना। लेकिन हां, अगर आप किसी जुगाड़ से सरकार बना लेते हैं और समर्थन जुटा लेते हैं, तो अलग बात है।
उन्होंने कहा कि जनता ने आपको कभी दूसरा मौका नहीं दिया। 2020 में जब उन्होंने कहा कि वे बड़ी पार्टी हैं, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि एनडीए में एकता नहीं थी। हम अलग-अलग चुनाव लड़ रहे थे, जिसका फायदा आपको मिला।
11:21 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
सपा सांसद डिपल यादव बोलीं- महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है
11:17 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राशिद अल्वी बोले- किसी मुसलमान को डिप्टी सीएम बनाए INDIA ब्लॉक
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मुसलमान भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष को मजबूत करने पर मजबूर हैं। भारत की जिम्मेदारी है कि मुसलमान जिस मजबूती से उनके साथ खड़े हैं, उसका सम्मान करे।
उन्होंने कहा कि बिहार में किसी मुसलमान को उपमुख्यमंत्री जरूर बनना चाहिए। उनके पास 19 प्रतिशत वोट हैं। इसे कैसे नज़रअंदाज़ किया जा सकता है?
10:41 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
शाहनवाज हुसैन बोले- अमित शाह ने बिहार वासियों को सतर्क रहने कहा है
गृह मंत्री अमित शाह की रैली पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि अमित शाह ने बिहार के लोगों को ‘जंगल राज पार्ट 2’ का समर्थन करने वालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि यह विकास और प्रगति की सरकार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम सरकार बनाएंगे।
10:28 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ओम प्रकाश राजभर बोले- तेजस्वी केवल राज्य पर कब्जे के लिए चुनाव लड़ रहे हैं
10:10 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पवन खेड़ा बोले- NDA को हार का डर, इसीलिए CM का चेहरा नहीं बताया

बिहार चुनाव के लिए एनडीए के सीएम उम्मीदवार घोषित न करने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें हार का डर है। कांग्रेस नेता ने कहा कि NDA ने अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। वे कौन होते हैं हम पर सवाल उठाने वाले? हमने अपने सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।
उनमें यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उनके सीएम उम्मीदवार नीतीश कुमार होंगे। उनका एजेंडा क्या है? इस समय राज्य में पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है, जहां पटना में खेमकाजी की हत्या हो जाती है, महिलाओं के साथ बलात्कार होता है, अपहरण हो रहे हैं, इसका हिसाब कौन देगा?
09:39 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेज प्रताप बोले- महुआ में आकर देखिए हमें कितना समर्थन मिल रहा है
09:36 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
छठ के बाद बिहार में राहुल-प्रियंका प्रचार करेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि बिहार में कांग्रेस का चुनाव अभियान छठ पूजा के तुरंत बाद शुरू होगा और विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रचार करेंगे।
वेणुगोपाल ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के अन्य नेता भी राज्य में प्रचार करेंगे।
उन्होंने पीटीआई से कहा- छठ पूजा के तुरंत बाद हमारा अभियान शुरू होगा। मुझे लगता है कि राहुल गांधी 29 और 30 अक्टूबर को यहां होंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे भी प्रस्तावित हैं।
09:19 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
प्रशांत किशोर बोले- छठ के बाद चुनाव अभियान चलाएंगे
08:35 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
2.7 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलते हैं अनंत सिंह; पत्नी उनसे ज्यादा अमीर

मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह 37.88 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास 26.66 करोड़ की चल और 11.22 करोड़ की अचल संपत्ति है। कई जमीनों के मालिक हैं। पटना के फ्रेजर रोड स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स हसन मंजिल इनकी है। अनंत लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। इनके पास सबसे महंगी गाड़ी 2.70 करोड़ रुपए की टोयोटा लैंड क्रूजर है। इसके बाद 48 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर और 5 लाख रुपए की XUV भी है। पढ़ें पूरी खबर…
07:42 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी की कटिहार में बोले- सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़े में फेंकेगे
कटिहार पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए। बीजेपी को अगर बिहार में किसी ने जगह दी, तो वह नीतीश कुमार हैं।जब हमारी सरकार थी तो किसी में हिम्मत नहीं थी कि कोई दंगा करवा ले। हमलोगों ने कभी भी घुटने नहीं टेके। बीजेपी वाले सबसे ज्यादा लालू यादव से डरते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो मुस्लिमों के मर्जी के खिलाफ जो कानून बीजेपी लाई है, हमारी सरकार बनने पर उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।
07:27 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री बोले- जीतेंगे तब न सीएम बनेंगे तेजस्वी; चुनाव हारने का किया दावा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने वैशाली जिले के हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीतेंगे और न ही मुख्यमंत्री बन पाएंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए। राय ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने खुद को ‘जुबान का पक्का’ बताया था। पढ़ें पूरी खबर…
06:59 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में अक्षरा सिंह बोलीं- वे अपने बलबूते आगे बढ़ रहीं

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वे लगातार जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। इस बीच भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है। अक्षरा सिंह ने कहा- अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वे जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…
06:39 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी बोले- वक्फ बोर्ड बिल पर गुमराज कर रही RJD
सांसद मनोज तिवारी ने कहा- ये लोग पहले से ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड का बिल संसद में पारित होता है, विधानसभा में नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार बोलना चाहिए। जब RJD की सरकार थी, तो अपराधियों का राज था। ये लोग ‘जय शहाबुद्दीन’ का नारा लगाते हैं। तेजस्वी यादव की जुबान 56 इंच की है जबकि एनडीए का सीना 56 इंच का है। बिहार को लूटना ही इनकी पहचान है।
06:30 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजप्रताप बोले- चुनाव जीते तो महुआ में इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाएंगे

वैशाली में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने अपनी विधानसभा सीट महुआ में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यादव का दावा है कि चुनाव जीतने के बाद वे इस स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
06:26 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पटना में तेजस्वी यादव के ऐलान
- नाइयों, मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और बढ़ई को 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।
- पीडीएस वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में बढ़ोतरी की जाएगी।
- पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
- चायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने कर दिए जाएंगे।
06:11 AM26 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
तेजस्वी यादव की आज 3 जनसभाएं
तेजस्वी यादव आज कटिहार में सीमांचल के 3 जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र वे राजद प्रत्याशी इशरत परवीन के समर्थन में प्रचार करेंगे।
कटिहार के बाद तेजस्वी, अररिया और किशनगंज में भी रैली करेंगे। तेजस्वी इस जनसभा के माध्यम से इन दोनों प्रमुख मतदाता समूहों को साधने का प्रयास करेंगे। इस दौरान महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
