0
2

सनी गुप्ता। संभल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में तालाब की जमीन पर बने मैरिज हॉल पर गुरुवार को 4 घंटे तक 4 बुलडोजर चले। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एक्शन दोपहर साढ़े 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान अवैध रूप से बने मैरिज हॉल को गिरा दिया गया। हालांकि, मैरिज हॉल का गेट नहीं तोड़ा गया।

वहीं, बुलडोजर देखकर स्थानीय लोगों ने डीएम राजेंद्र पेंसिया से मस्जिद तोड़ने के लिए 4 दिन की मोहलत मांगी। डीएम की परमिशन मिलते ही हॉल के बगल में बनी मस्जिद को लोगों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया।

मौके पर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई मौजूद हैं। इसके अलावा करीब 200 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मामला संभल मुख्यालय से 30 किमी दूर राया बुजुर्ग गांव का है। प्रशासन का दावा है, मस्जिद और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर बने हैं। मस्जिद 550 वर्गफीट और मैरिज हॉल 30 हजार वर्गफीट में बना है।

वहीं, बुलडोजर एक्शन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा- बुलडोजर से बहुत जुल्म किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा।

बुलडोजर एक्शन की 4 तस्वीरें…

जनता मैरिज हॉल पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। नोटिस की डेडलाइन खत्म होने के बाद यह एक्शन लिया गया।

जनता मैरिज हॉल पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। नोटिस की डेडलाइन खत्म होने के बाद यह एक्शन लिया गया।

बुलडोजर देखते ही गांव के लोग खुद मस्जिद की दीवारें तोड़ने लगे। प्रशासन ने मस्जिद हटाने के लिए 4 दिन का समय दिया।

बुलडोजर देखते ही गांव के लोग खुद मस्जिद की दीवारें तोड़ने लगे। प्रशासन ने मस्जिद हटाने के लिए 4 दिन का समय दिया।

पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीएम और एसपी खुद मौके पर मौजूद रहे।

पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीएम और एसपी खुद मौके पर मौजूद रहे।

मैरिज हॉल के मेन गेट को छोड़कर पूरी तरह से तोड़ दिया गया। इस काम में 4 बुलडोजर लगे।

मैरिज हॉल के मेन गेट को छोड़कर पूरी तरह से तोड़ दिया गया। इस काम में 4 बुलडोजर लगे।

10 साल पहले बनाई गई थी मस्जिद और मैरिज हॉल तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद और मैरिज हॉल को 10 साल पहले बनाया गया था। गांव के ही मिंजार नाम के एक व्यक्ति ने इनका निर्माण करवाया था। वह मस्जिद का मौलाना भी है। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें ही इस मस्जिद और मैरिज हॉल का पता चला था।

पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

10:52 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अतहर बोला-पूरा गांव रो रहा, किसी के घर खाना नहीं बना

गांव में रहने वाले अतहर ने बताया- ये मैरिज हॉल 60-70 लाख की लागत से बना था। यहां पूरे गांव के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी होती थी। अब गरीब कहां शादी करेंगे? बुलडोजर एक्शन को देख लोग रो रहे हैं, किसी के घर में खाना नहीं बना। हम लोगों ने प्रशासन से कहीं और जमीन देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। यहां धारा- 144 लगाकर हम लोगों को आने से रोक दिया गया था। अब थोड़ी छूट दी गई है, तो हम लोग मलबा हटाने आए हैं।

10:47 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

चंदा लगाकर बना था मैरिज हॉल

गांव में रहने वाले इरफान ने बताया कि ये बहुत बड़ा तालाब था। बाद में सूखता चला गया। इसके बाद हम लोगों ने चंदा लगाकर यहां मैरिज हॉल बना लिया था। अब सरकार ने ढहा दिया है। इसे लेकर हम लोग कोई विरोध नहीं कर रहे।

10:37 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

खुद मलबा हटा रहे लोग

4 घंटे तक 4 बुलडोजर चलाकर मैरिज हॉल को गिरा दिया गया। उसके बाद चारों बुलडोजर वापस चले गए हैं। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसके बाद गांववाले मैरिज हॉल के मलबे को खुद ही हटाने में जुट गए हैं।

10:34 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बुलडोजर एक्शन के बाद के हालात बता रहे भास्कर रिपोर्टर सनी

10:28 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बुलडोजर एक्शन की ड्रोन से निगरानी की गई

10:17 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

एसपी बोले- 30 दिन का वक्त दिया जा चुका

संभल के SP केके बिश्नोई ने कहा कि यह अवैध कब्जा है। इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। इसके बाद भी जब नहीं तोड़ा गया, तो प्रशासन को एक्शन लेना पड़ा। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- ये मस्जिद बहुत पहले चिह्नित की गई थी। 2 सितंबर को नोटिस दिया गया था।

वहीं, बुधवार को ही प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन की तैयारी कर ली थी। गांव में बैठक की थी। लोगों ने अपील की थी कि ग्रामीण बेवजह अपने-अपने घरों से बाहर न निकलें। इससे पहले 13 सितंबर को तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने सरकारी भूमि पर बनी मैरिज हॉल और मस्जिद पर लाल निशान लगाया था।

09:23 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गांववालों ने पुलिसकर्मियों को चाय पिलाई

गांव के मोहम्मद अंसार ने बुलडोजर एक्शन के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों को चाय पिलाई। उन्होंने बताया कि ये मस्जिद और मैरिज हॉल सरकारी जमीन पर बने हैं। गांव के लोगों ने चंदा लगाकर मैरिज हॉल बनवाया था। इसमें कार्यक्रम करने पर किसी से भी पैसा नहीं लिया जाता था। मिंजार मस्जिद के मुतवल्ली हैं, वही दोनों परिसरों की देख-रेख कर रहे थे ।

09:18 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जिस मस्जिद को गिराया जाएगा उसे VIDEO में देखिए

09:17 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

ग्रामीण बोले- प्रशासन ने मस्जिद हटाने के लिए 4 दिन का समय दिया

गांव के जीशान ने बताया- डीएम ने हम लोगों को 4 दिन का समय दिया है। हम लोगों ने दीवारें तोड़नी शुरू कर दी हैं। 4 दिन में हम इसे पूरी तरह से हटा लेंगे।

09:15 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बुलडोजर एक्शन पर ओवैसी का शायराना पोस्ट

संभल में बुलडोजर एक्शन पर ओवैसी ने लिखा- राज्य सरकार ध्वस्तीकरण में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही। बुलडोजर से जुल्म किया जा रहा है।

जुल्म फिर जुल्म है, बढ़ता है तो मिट जाता है खून फिर खून है, टपकेगा तो जम जाएगा

जुल्म की किस्मत-ए-नाकारा-ओ-रुसवा से कहो ज़ुल्म की बात ही क्या, जुल्म की औकात ही क्या ज़ुल्म बस ज़ुल्म है — आगाज से अंजाम तलक

खून फिर खून है, सौ शक्ल बदल सकता है ऐसी शक्लें कि मिटाओ तो मिटाए न बनें

ऐसे शोले कि बुझाओ तो बुझाए न बने ऐसे नारे कि दबाओ तो दबाए न बनें…

09:13 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

गांव के लोग बोले- हम खुद ही मस्जिद को हटा लेंगे

गांव के जागिन ने बताया- हम लोग मस्जिद को खुद ही हटा रहे हैं। हमसे प्रशासन ने कहा कि इसे हटा लो तो हम खुद ही इसे हटा ले रहे हैं। जितना भी समय लगेगा हम इसे हटा लेंगे।

08:27 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

संभल में बुलडोजर एक्शन का अपडेट दे रहे रिपोर्टर सनी गुप्ता

08:24 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मैरिज हॉल पर बुलडोजर एक्शन के VIDEO

मैरिज हॉल को 5 बुलडोजर से गिराया जा रहा है। पहले चारों दीवारों को तोड़ा गया। फिर छत को तोड़ा जाएगा। पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर रखी है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ है।

08:22 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

ASP बोले- ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया था

ASP उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया- 4 थानों के थाना इंचार्ज, सीओ, एसडीएम के साथ 15 एसआई के साथ 40 पुलिसकर्मी के अलावा एक प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

07:50 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

SDM  बोले-मस्जिद और मैरिज हॉल अवैध कब्जा करके बनाए गए थे

एसडीएम विकास चंद्र ने बताया- गाटा संख्या 691 सरकारी तालाब के नाम से रिकॉर्ड में दर्ज है। जबकि गाटा संख्या 459 जो कि खाद के गड्‌ढे के नाम पर दर्ज है। 691 पर मैरिज हॉल जबकि 459 पर मस्जिद बनी है। तहसीलदार कोर्ट की तरफ 2 सितंबर को दोनों की बेदखली का आदेश दिया गया था। मिंजार नाम के व्यक्ति ने इस पर आपत्ति दाखिल की थी। लेकिन दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

07:46 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

10 साल पहले बनाई गई थी मस्जिद और मैरिज हॉल

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद और मैरिज हॉल को 10 साल पहले बनाया गया था। गांव के ही मिंजार नाम के एक व्यक्ति ने इनका निर्माण करवाया था। वह मस्जिद का मौलाना भी है। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें ही इस मस्जिद और मैरिज हॉल का पता चला था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया की गई।

07:35 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

संभल से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर सनी गुप्ता

07:33 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मैरिज हॉल और मस्जिद का मालिक एक 

पुलिस ने बताया कि मैरिज हॉल और मस्जिद को मिंजार नाम के एक व्यक्ति ने 10 साल पहले बनवाया था। संभल में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसी दौरान ही मस्जिद और मैरिज हॉल को भी चिन्हित किया गया था।

07:20 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जनता मैरिज हाल पर चल रहा बुलडोजर

अभी बुलडोजर जनता मैरिज हॉल पर चल रहा है। अफसरों का कहना है कि मैरिज हॉल को पूरा तोड़ा जाएगा। करीब 4 से 5 घंटे या उससे ज्यादा का वक्त लग सकता है। क्योंकि, पूरा मैरिज हॉल करीब 30 हजार वर्गफीट में बना हुआ है।

07:18 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पूरे गांव में पुलिस और पीएसी का फ्लैग मार्च

बुलडोजर एक्शन के दौरान गांव में पुलिस और पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ऐलान किया गया कि बेवजह अपने घर से बाहर न निकलें।

06:56 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

संभल DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा- जिले भर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। यह तालाब की जमीन है, जिस पर एक बड़ा मैरिज पैलेस बना है। कोर्ट में सभी पक्षों को सुना गया। उसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। सभी की राय है कि अगर यह अवैध रूप से बना है, तो इसे गिरा दिया जाना चाहिए।

06:52 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

धारा 67 की कार्रवाई करने के लिए नोटिस दिया गया था

तहसीलदार संभल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- मस्जिद बहुत पहले चिह्नित की गई थी। राजस्व लेखपाल ने इसके खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई करने को नोटिस दिया गया था। ये नोटिस 2 सितंबर को दिया गया था। इन लोगों से साक्ष्य मांगे गए थे, लेकिन कोई साक्ष्य हमें नहीं दिया गया, जिसके चलते ही आज ये बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।

06:50 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएसी के अलावा पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात

मैरिज हॉल को दो बुलडोजर से गिराया जा रहा है। एक कंपनी पीएसी के अलावा पांच थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

06:47 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

मस्जिद को खुद हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा

मस्जिद 510 वर्ग मीटर में बनी हुई है, जबकि उससे सटा हुआ जनता मैरिज हॉल 2810 वर्ग मीटर बना हुआ है। दोनों ही अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए हैंं। आज मैरिज हॉल को गिराते समय मस्जिद कमेटी के लोगों ने डीएम-एसपी से मिलकर मस्जिद को खुद हटाने के लिए 4 दिन का समय मांगा है। इसके लिए एक नोटिस देते हुए चार दिन का समय देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, डीएम ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

06:46 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी- संभल DM

संभल DM डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा- जिले भर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। यह तालाब की जमीन है, जिस पर एक बड़ा मैरिज पैलेस बना है। तहसीलदार ने 30 दिन पहले इसे गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद कोई अपील दायर नहीं की गई इसलिए आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में सभी पक्षों को सुना गया। उसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया और हम उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। सभी की राय है कि अगर यह अवैध रूप से बना है, तो इसे गिरा दिया जाना चाहिए।

06:40 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

संभल एसपी बोले- 30 दिनों का वक्त दिया गया

संभल SP केके बिश्नोई ने कहा- यहां इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। 30 दिन बाद भी जब इनके द्वारा इसे नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इसे स्वयं तोड़ा जाएगा। यह एक अवैध निर्माण था। इन्हें पर्याप्त समय दिया गया था। यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था है। यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है… यह काफी बड़ा क्षेत्र है। इस जगह का निर्माण कई बीघा जमीन पर किया गया था।

06:39 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

संभल में बुलडोजर एक्शन शुरू, मैरिज हाॅल को तोड़ा जा रहा

संभल जिला प्रशासन ने संभल में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तालाब की जमीन पर बने जनता मैरिज हॉल को तोड़ा जा रहा है।

06:22 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

एक दिन पहले हुई थी बैठक

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई से एक दिन पहले गांव के लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। यह मस्जिद असमोली थाना क्षेत्र के राया बुजुर्ग गांव में 439 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसकी विभागीय जांच में पुष्टि हुई। इसके बाद कब्जा करने वालों को 20 सितंबर तक स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था।