0
3
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Sikkim Landslide | Punjab Kashmir Himachal Rajasthan

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नम्होल में शुक्रवार देर रात बादल फटा। इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, मंडी जिले के धर्मपुरमें सपड़ी रोह गांव में शनिवार सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे से घिर गए हैं। 8 घर खाली कराए गए हैं।

राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गय है। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 12 सितंबर के बीच 678.4mm बारिश होती है, इस बार 967.2mm बारिश हो चुकी है।

यूपी के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23cm ऊपर है। यहां 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के किनारों का कटान तेज हो गया है। ग्रामीण अपने मकानों को खुद तोड़ रहे हैं। ईंट-सरिया निकालकर साथ ले जा रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है। आमतौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है।

इस साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी 8 दिन पहले थी। इसके बाद यह पूरे देश में 9 दिन पहले यानी 29 जून तक फैल गया, अमूमन यह 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देश में अब तक 835.2mm बारिश, सामान्य से 7% ज्यादा

देश में अब तक 836.2mm बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 778.6mm मानी जाती है। यानी इस बार 7% ज्यादा बारिश हुई है। उत्तर-पश्चिम भारत में 720.4mm बारिश हुई, जो सामान्य से 34% ज्यादा है। एक स्टडी के मुताबिक पिछले 50 साल में मानसून पीरियड हर दशक में करीब 1.6 दिन लंबk हुआ है। यानी वापसी हर दशक में थोड़ी-थोड़ी देर से हो रही है।

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

12:50 PM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के कोरापुट में मार्केट कॉम्प्लेक्स ढहा, एक की मौत

ओडिशा के कोरापुट जिले में बारिश के कारण शनिवार को कोरापुट बस स्टैंड के पास एक मार्केट कॉम्प्लेक्स की इमारत ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

बिल्डिंग गिरने की सूचना पर स्थानीय अग्निशमन सेवा, ODRAF और स्थानीय पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

06:36 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: सितंबर में अब तक सामान्य से 133% ज्यादा बारिश

हिमाचल प्रदेश में एक से 12 सितंबर तक सामान्य से 133% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस अवधि में 64.6mm नॉर्मल बारिश की तुलना में 150.4mm बारिश हो चुकी है। कुल्लू जिला में सामान्य से 363mm ज्यादा, सोलन में 256, ऊना में 241mm और शिमला में नॉर्मल से 231mm अधिक बारिश हो चुकी है।

06:33 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में डाबर-घुवावी सड़क पर लैंडस्लाइड

05:14 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: कानपुर में गंगा के जलस्तर ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

कानपुर में गंगा के जलस्तर ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2011 के बाद गंगा बैराज पर जलस्तर 115 मीटर पहुंच गया है। बैराज पर खतरे के निशान पर गंगा पहुंच गई। 16 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 500 परिवार बैराज से बिठूर जाने वाली सड़क पर पालीथीन से तंबू बनाकर रह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

05:14 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: जाहू-सरकाघाट सड़क पर नालटू पुल बारिश से क्षतिग्रस्त

हिमाचल में जाहू-सरकाघाट सड़क पर नालटू पुल बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी गई है।

04:31 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: चंदौली में गंगा घाट पर अजगर दिखने से दहशत

चंदौली में शनिवार सुबह गंगा घाट पर एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया। तीन दिन पहले भी कवलपुरा स्थित रामजानकी मंदिर घाट पर मगरमच्छ नजर आया था। लगातार घाटों पर मगरमच्छ के दिखने से लोगों में दहशत फैल गई है।

04:30 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: मंडी में लैंडस्लाइड, बिलासपुर में बादल फटा

03:58 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: राजस्थान में ठंडी होने लगी रात

राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद अब रात में ठंडक बढ़ने लगी है। उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, पाली समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 23°C से नीचे दर्ज हो रहा है। सबसे ज्यादा ठंडी रात इन दिनों सिरोही जिले में हो रही है। यहां तापमान 20°C से भी नीचे जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

03:38 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा

02:57 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: बिठूर में गंगा उफान पर, गलियों में पानी भरा

02:56 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: फर्रुखाबाद में गंगा किनारे बसे लोग अपने मकान तोड़ रहे

यूपी के फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 15cm नीचे आ गया है, लेकिन नदी किनारे कटान तेज हो गया है। ग्रामीण अपने मकानों को खुद तोड़ रहे हैं। वे ईंटें और सरिया निकालकर बैलगाड़ियों से सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

02:19 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: इंदौर, जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग के 11 जिलों में कल से बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से 14-15 सितंबर से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। सबसे ज्यादा असर इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में दिखेगा। वहीं, आज हल्की बारिश का अलर्ट है। लेकिन इसके बाद तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून समेत दो ट्रफ का असर है, लेकिन दोनों ही प्रदेश से दूर हैं। एक ट्रफ लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के रूप में बदल रही है। इस वजह से कुछ जिलों में 14, 15 और 16 सितंबर को बारिश होने के आसार है। इसका यलो अलर्ट जारी किया है। तीन संभाग के 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक औसत 418mm बारिश हो चुकी है, जो कोटे से 11% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:02 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: राज्य के 8 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। 4 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। 16 सितंबर के बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 12 सितंबर तक प्रदेश में 395.4mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 564.6mm बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

01:55 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: बाढ़ का पानी घटना शुरू, बांधों की मरम्मत तेज

पंजाब में तेज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बारिश हो सकती है। बाढ़ वाले इलाकों से पानी घटने लगा है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए और टूटे बांधों को ठीक किया जा रहा है। साथ ही सभी नदियों का जलस्तर कम हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

01:39 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 27 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

बिहार के 27 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार और आसपास के इलाकों में लो-प्रेशर (निम्न दबाव का क्षेत्र) बना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा प्रदेश में आ रही हैं। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 33-35°C और न्यूनतम 25-27°C के बीच रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:34 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: आज 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में शुक्रवार रात तेज बारिश हुई। 13 और 14 सितंबर को भी ज्यादातर जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। किन्नौर-लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इस सीजन में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

01:29 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23cm ऊपर पहुंचा है। यहां 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। 100 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। लोग तंबुओं या किराए के घरों में रह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:17 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

01:17 AM13 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा