0
2
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Rainfall Alert | UP Rajasthan Rainfall Forecast

पंजाब के 7 जिलों में बाढ़, सेना पहुंची:तेलंगाना में बारिश में फंसे लोगों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू; हिमाचल के चंबा में घरों में मलबा घुसा

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में बारिश के कारण 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं।

राज्य के अजनाला में रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी सेना ने संभाल ली है। इस दौरान एम्फीबियस गाड़ियों से लोगों को निकाला जा रहा है। इनकी विशेषता है कि ये जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम हैं।

जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। जम्मू में झेलम और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। राज्य के 3 जिलों में 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। चंबा में घरों में मलबा घुस गया है।

राज्य में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बना एक पुल बुधवार को टूट गया।

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बना एक पुल बुधवार को टूट गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को भारी बारिश के बाद पुल टूट गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को भारी बारिश के बाद पुल टूट गया।

जम्मू के गुज्जरनगर इलाके में तवी नदी में आई बाढ़ का पानी कम होने के बाद घरों की हालत।

जम्मू के गुज्जरनगर इलाके में तवी नदी में आई बाढ़ का पानी कम होने के बाद घरों की हालत।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मेंं ब्यास नदी में आई बाढ़ की वजह से बुधवार को पूरा घर बह गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मेंं ब्यास नदी में आई बाढ़ की वजह से बुधवार को पूरा घर बह गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देशभर में मौसम के अपडे‌ट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

तेलंगाना में तालाब में फंसे तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया

तेलंगाना में सिद्दीपेट जिले के पोटारेड्डीपेट तालाब में फंसे तीन लोगों को SDRF ने रेस्क्यू किया।

तेलंगाना में तेज बारिश, सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

तेलंगाना में गंभीरावपेट मंडल में अपर मनैर प्रोजेक्ट में बारिश के बीच फंसे लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

12:52 PM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में कुल्लु-मनाली हाईवे का हिस्सा पानी में बह गया

11:54 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया

11:39 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया

11:37 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

भारी बारिश से लेह में फंसे एक्टर आर. माधवन

एक्टर आर. माधवन इस समय लेह में फंसे हुए हैं। वहां भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा वीडियो शेयर किया और बताया कि हालात काफी मुश्किल हैं। माधवन ने याद किया कि साल 2008 में भी उन्हें ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। उस समय वह लद्दाख में फिल्म ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग कर रहे थे और मौसम ने शूट को प्रभावित किया था।

11:23 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

केरल में बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गई। 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ डैम ओवरफ्लो हो गए हैं।

10:34 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में बाढ़ के बाद के हालात, ड्रोन VIDEO

10:20 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बीदर में मंजीरा नदी उफान पर

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बीदर जिले में मंजीरा नदी उफान पर आ गई है। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

10:12 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) लगातार दूसरे दिन भी पूरी तरह से बंद रहा। हाईवे का एक हिस्सा बारिश के कारण बह गया है। मरम्मत का काम जारी है।

10:06 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए जम्मू-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ में फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने जम्मू-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई। जम्मू-पठानकोट में भारी बारिश से जम्मू संभाग में रेल सर्विस प्रभावित हुई है। रेलवे ट्रैक और पुल बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिससे सैकड़ों यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर फंसे हुए हैं।

09:54 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

असम के गुवाहाटी में तेज बारिश

09:13 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के कामारेड्डी में बाढ़ जैसे हालात, नेशनल हाईवे डूबा

08:46 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर, पटना, गुवाहाटी, कुल्लू और बस्तर में बाढ़ के हालात

08:04 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कटरा होटल एसोसिएशन का फैसला- फंसे यात्रियों को फ्री सेवा

कटरा होटल एसोसिएशन ने गुरुवार को घोषणा की है कि वे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद फंसे तीर्थयात्रियों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त आवास प्रदान करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि एसोसिएशन ने सभी जरूरतमंद लोगों को 2-4 दिनों के लिए मुफ्त आवास प्रदान करने का निर्णय लिया है।

07:49 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा, गांव जलमग्न

पंजाब में सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फिरोजपुर के निचले इलाकों के गांव जलमग्न हो गए हैं।

07:40 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में 534 सड़कें बंद, अब तक 310 मौतें

हिमाचल में लगातार मूसलाधार मानसूनी बारिश के कारण अब तक 534 सड़कें बंद हैं, जबकि 1,184 बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने दी। एसडीएम ने बताया कि भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और मकानों के गिरने से राज्यभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है।

कुल्लू जिले में सबसे अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। यहां 166 मार्ग और एक राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित है। इसके बाद मंडी में 216 सड़कों पर यातायात बाधित है।

बिजली आपूर्ति का सबसे ज्यादा असर कुल्लू (600 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित) और मंडी (320 ट्रांसफॉर्मर) में पड़ा है, जबकि कांगड़ा जिले की जलापूर्ति पर सबसे गंभीर असर पड़ा है।

07:15 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही

07:13 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ा

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में पानी भर गया है, सैकड़ों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

07:10 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बीदर में भारी बारिश, स्कूल बंद

कर्नाटक के बीदर में भारी वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। उफनती नदियों और नालों से सड़कें बंद हो गई हैं। शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।

06:47 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: अजनाला में एम्फीबियस व्हीकल से रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO

06:37 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक: कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट, स्कूल बंद

कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद आईएमडी ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए, शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी कर दी है। बीदर जिले में औरद तालुक में रात भर हुई बारिश के कारण भालकी तालुक के बादलगांव-चोंदीमुखेड में दादागी पुल सहित कई पुलों पर पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया।लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों को निचले इलाकों, झीलों, समुद्र तटों और नदियों के किनारों से दूर रखें।

05:58 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: उज्जैन में शिप्रा का जलस्तर बढ़ा, रामघाट में कई मंदिर डूबे

लगातार बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास स्थित मंदिर डूब गए हैं। SDRF टीम ने कहा कि भारी बारिश के कारण शिप्रा का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषि पंचमी के कारण आज श्रद्धालुओं की भीड़ भी है। हम श्रद्धालुओं से अनुरोध कर रहे हैं कि वे गहराई में न जाएं और किनारे पर बैठकर ही स्नान करें क्योंकि जलस्तर काफी ऊपर है।

05:51 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना: कामारेड्‌डी में भारी बारिश, सड़क का एक हिस्सा बहा

05:46 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 4 करोड़ के अमरूद बाढ़ में बहे; किसान बोले- हम बर्बाद हो गए

राजस्थान का सवाई माधोपुर दुनियाभर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व के साथ अपने लाल अमरूद के लिए भी फेमस है। यहां से हर साल बड़ी मात्रा में अमरूद देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों तक जाता है।

इस साल भी अमरूद की बंपर पैदावार हुई थी, लेकिन यहां आई बाढ़ ने हजारों किसानों को बर्बाद कर दिया। करीब 22 गांवों में 14 हजार से हेक्टेयर से ज्यादा के बगीचे पानी में डूब गए हैं।

किसानों का दावा है कि 20 दिन की बारिश में करीब 4 करोड़ के अमरूद बह गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

05:25 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में बाढ़ से घर और दुकानों में हुई तबाही का ड्रोन VIDEO

05:22 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: चिनाब में पानी बढ़ा, रियासी में सलाल डैम के सभी गेट खुले

05:10 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: सुकमा में भारी बारिश, NH-30 पर 10 फीट पानी भरा

05:02 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: फंसे टूरिस्ट को निकालने के लिए दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से हुई रुकावट के बाद फंसे यात्रियों की जम्मू से दिल्ली तक की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन आज सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

04:01 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बाढ़ के खतरे के बीच झेलम का जलस्तर घटा

03:56 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: पठानकोट में सेना की 13 टुकड़ियां तैनात कलेक्टर ऑफिस में भरा बाढ़ का पानी

03:48 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू: डोडा में बाढ़ के बाद लोगों का रेस्क्यू, नदी के बहाव में बनाया अस्थायी पुल

03:09 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ा, गोविंद सागर झील खतरे के निशान से 8 फीट नीचे

भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,680 फीट तक पहुंच गया है, जो गोविंद सागर झील के खतरे के निशान से अभी भी 8 फीट नीचे है। एहतियात के तौर पर, पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए बांध के सभी चार गेट खोल दिए गए हैं।

02:30 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

असम: गुवाहाटी में 3 घंटे मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में पानी भरा

असम के गुवाहाटी में बुधवार शाम तीन घंटे की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों और घरों में पानी भर गया और शहरभर में ट्रैफिक जाम हो गया। कई प्रमुख सड़कें, रिहायशी इलाकों में पानी भर गया।

02:23 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: पौंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, गांव खाली कराए, सेना तैनात

पंजाब में बारिश और डैमों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण 7 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं। पानी में बहने से माधोपुर में 2, गुरदासपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पठानकोट में गुर्जर परिवार के 4 लोग लापता है। करीब 150 से ज्यादा गांव बाढ़ प्रभावित हैं। कई इलाकों में 5 से 7 फुट तक पानी है।​​​​​​​ रावी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अमृतसर के कुछ गांव खाली कराए गए हैं।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

02:14 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर लैंडस्लाइड: 3 जिलों में 2000 टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ। मंडी में ओट के बनाला के पास कुछ गाड़ियां दबने की भी सूचना है। वहीं कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के ज्यादातर भागों में 3 दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। मौसम विभाग ने आज 5 जिले ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

02:08 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 17 जिलों में बाढ़, मेरठ का युवक गंगनहर में बहा; 13 शहरों में बारिश का अलर्ट

यूपी में 5 दिन की बारिश के बाद आज मानसून का असर कम रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। 17 जिलों में बाढ़ है। CM योगी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्रियों को तत्काल अपने जिलों में जाकर राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर…

02:03 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: खरगोन-खंडवा समेत 10 जिलों में तेज बारिश; साढ़े 4 इंच तक पानी गिरेगा

मध्यप्रदेश में गुरुवार से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा। मानसून ट्रफ की एक्टिविटी होने से खरगोन, खंडवा समेत 10 जिलों में तेज पानी गिर सकता है। अगले 4 दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में हल्की- तेज बारिश का दौर बना रहा। पढ़ें पूरी खबर…

01:55 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट; बालोतरा में बोलेरो बही, 3 की मौत

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को जयपुर, जोधपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। जोधपुर में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे बाइक फंस गई। कई गाड़ियां पानी में बहने लगीं। इधर, बुधवार को लूणी नदी में बोलेरो बहने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

01:50 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: मूसलाधार बारिश की संभावना; 2 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर बना है। इससे झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर…

01:44 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, आरा-बक्सर और मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा

बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों 40kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। दियारा इलाके में सैकड़ों घर डूब चुके हैं। बक्सर में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

इधर, आरा के जवईनिया गांव में फिर कटाव शुरू हो गया है। जिसके चलते 2 मंजिला स्कूल गंगा नदी में समा गया है। पढ़ें पूरी खबर…

01:36 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 13 जिलों में बारिश के आसार, रोडवेज बस सेवा प्रभावित

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हरियाणा में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 13 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में 31 अगस्त से 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान है। बुधवार को बारिश के बाद हरियाणा रोडवेज की सेवाएं प्रभावित हुईं। पठानकोट, जम्मू और कटरा के लिए बस सेवाएं बंद कर दी गईं। रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

01:20 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बादल फटने की घटनाएं और मरने वालों का आंकड़ा

01:16 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:15 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा