6.3 C
London
Saturday, February 28, 2026
Home Business जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत, कई...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत, कई घायल; हिमाचल के कुल्लू में भी बादल फटने से त

0
220
  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Cloudburst LIVE Video Update; Kathua | Himachal Kullu Tragedy

जम्मू32 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ रउफ डार

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की ये बीते 3 दिन में दूसरी घटना है। आज कठुआ जिले में बॉर्डर से सटे इलाके में 3 जगह बादल फटा।

जोद घाटी इलाके में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। जोद के अलावा मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में भी लैंडस्लाइड हुई। 14 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चसोटी में भी ऐसी ही घटना हुई थी।

लैंडस्लाइड के बाद जोद गांव का शहर से संपर्क टूटा गया था, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। घरों में कई फीट तक पानी-मलबा भरा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कठुआ डिप्टी एसपी राजेश शर्मा ने कहा- लैंडस्लाइड में 2 से 3 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। 6 लोगों के फंसे होने की सूचना है। जांगलोट समेत नेशनल हाईवे पर कई जगह पर सड़क को नुकसान पहुंचा है। रेलवे ट्रैक भी बाधित है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह 4 बजे के करीब कुल्लू के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारों तरफ मलबा बिखरा है।

बादल फटने के बाद की 4 तस्वीरें…

कमर के ऊपर तक मलबे में फंसी महिला को निकालते लोग।

कमर के ऊपर तक मलबे में फंसी महिला को निकालते लोग।

बादल फटने क बाद पुलिस स्टेशन में भरा पानी।

बादल फटने क बाद पुलिस स्टेशन में भरा पानी।

बादल फटने के बाद मलबे के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गया।

बादल फटने के बाद मलबे के कारण घर क्षतिग्रस्त हो गया।

बादल फटने के बाद रेलवे ट्र्रैक पर ढेर सारा मलबा आ गिरा। ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।

बादल फटने के बाद रेलवे ट्र्रैक पर ढेर सारा मलबा आ गिरा। ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर में 17-19 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 17-19 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है। 11 जिलों जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है।

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटा-मंडी में फ्लैश फ्लड; चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद

रविवार सुबह करीब 4 बजे के करीब कुल्लू के शालानाला में बादल फटा। इससे कुल्लू और मंडी के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। टकोली सब्जी और टकोली फोरलेन पर फ्लड के कारण मलबा आ गया। कुल्लू-मंडी के अलग-अलग इलाकों में 10 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। कई घरों में अंदर मलबा भर गया है।

शालानाल खड्ड में आई बाढ़ से एफकॉन कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार टूट गई। यहां पर कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, स्थानीय लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ। टकोली, पनारसा और नगवाई में 10 से अधिक गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी और कुल्लू में जगह-जगह बंद हो गई है। मंडी जिला के बागी पराशर में भी फ्लैश फ्लड से नुकसान की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है।

किश्तवाड़ में अब तक 65 लोगों की मौत हो

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त की दोपहर 12.25 बजे यहां बादल फटा था। इस कारण मलबे में दबने से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 34 शवों की पहचान की जा चुकी है। 500 से ज्यादा लोग रेस्क्यू किए गए हैं, जबकि 200 लोग अब भी लापता हैं।

घायलों की संख्या 180 है, जिनमें से 40 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को किश्तवाड़-जम्मू के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 75 लोगों की डिटेल उनके परिजन ने प्रशासन को दी है। रेस्क्यू में NDRF की 3 टीमें, सेना (300+ जवान), व्हाइट नाइट कोर मेडिकल टीम, पुलिस, SDRF और अन्य एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं।

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला शनिवार को चसोटी पहुंचे थे। उन्होंने आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस पर एक शख्स ने उनसे कहा- हमें कुछ नहीं चाहिए, आप सब अपने घर ले जाओ, हमें सिर्फ डेडबॉडी दे दो। मेरी मां-मौसी लापता हैं।

युवक ने आरोप लगाया था कि यहां पर 20 जेसीबी आई हैं, हम कल से देख रहे हैं कि सिर्फ 2 ही जेसीबी काम कर रही हैं। आज आप आए तो इन्हें चालू किया गया। जब कोई नेता आता है तो जेसीबी चालू कर दी जाती हैं।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए जिले के पड्डर सब-डिवीजन में चसोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सब कुछ बाढ़ में बह गया।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने-लैंडस्लाइड की स्थिति देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

अपडेट्स

उत्तराखंड: किश्तवाड़ में झील में दिखने लगी रेत

उत्तराखंड के किश्तवाड़ में चसोटी में 14 अगस्त को बादल फटने की घटना हुई थी। तब यहां झील बन गई थी। अब इस झील का जलस्तर कम हो रहा है। क्योंकि यहां झील के बीच में रेत दिखने लगी है।

08:50 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ आपदा: बचाव कार्य में हेलिकॉप्टर की तैनाती

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जोड़ घाटी गांव में बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटना के बाद सेना ने रविवार को हेलिकॉप्टर सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन में उतारे हैं।

08:23 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: कुल्लू जिले का मलाणा डैम क्षतिग्रस्त

08:14 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ: जम्मू-पठानकोट रेल लाइन पर ट्रेन यातायात प्रभावित

कठुआ में आज सुबह बादल फटने की घटना हुई। इसके कारण ढेर सारा मलबा जम्मू-पठानकोट रेल रूट पर आ गिरा। इसके कारण अब इस रूट पर यातायात प्रभावित है।

जम्मू रेलवे डिवीजन के सीनियर डिविजनल कॉमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया- कठुआ और बूढ़ी के बीच पुल संख्या 43 पर पानी खतरे के स्तर से ऊपर बह रहा है। एहतियातन अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।

07:39 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

CM उमर ने कठुआ हादसे के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कठुआ हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मरने वालों को 2 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख, मामूली रूप से घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए 1 लाख, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 50 हजार और आंशिक क्षतिग्रस्त घरों के लिए 25 हजार की राशि देने की घोषणा की है।

कठुआ में बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चों समेत चार परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए हैं।

07:21 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ: घर के पीछे लैंडस्लाइड, लोग बालकनी से कूदकर निकले, VIDEO

07:17 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ: सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स के रेस्क्यू ऑपरेशन की 4 तस्वीरें

भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने कठुआ में बादल फटने से आई तबाही में घायलों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। जवान खाना, दवाएं और मदद मुहैया करा रहे हैं…

07:14 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: कठुआ के घायलों को पठानकोट एयरलिफ्ट किया गया

बचाव दल मलबा हटाने और प्रभावित परिवारों को सहायता और राहत प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। घायलों को चिकित्सा सुविधाएं तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। अब तक छह घायलों को पठानकोट के मामून अस्पताल ले जाया गया है।

07:06 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: मंडी में नेशनल हाईवे खोलने मशीनों से मलबा हटाया जा रहा

06:45 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना का आज चौथा दिन है। यहां सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

06:27 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम अब्दुल्ला से बात की

कठुआ आपदा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की। शाह ने उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

06:08 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: कुल्लू के दोहरानाला में बादल फटा

कुल्लू के दोहरानाला की पहाड़ी में बादल फटा। पाहनाला में 2 दुकानें और 1 पुल बाढ़ में बह गया है।

06:07 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कुल्लू: नाहन के आमवाला के पास बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नाहन के पास बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां 4-5 फीट तक पानी भर गया है। तेज बारिश भी हो रही है।

05:47 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के किन्नोर में NH-5 का हिस्सा ढहा

किन्नौर के टिंकू नाला के पास NH 5 का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया। यहां 16 अगस्त की दोपहर से आवागमन बंद है।

05:46 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शिमला: सड़क तक आया सतलुज नदी का पानी

05:45 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कुल्लू के मौहल में मौहल खड्ड (नदी) उफान पर

05:40 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में मौसम अलर्ट

अगले 56 घंटों के दौरान अनंतनाग, कुलगाम, मध्य और उत्तर कश्मीर के कुछ हिस्सों सहित डोडा, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा और उधमपुर जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में बादल फटने, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और लैंडस्लाइड हो सकती है।

05:27 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में रेस्क्यू जारी, अब तक 65 की मौत

05:24 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: बारिश के कारण उदमपुर-पठानकोट रेल सेवा बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण उदमपुर से पठानकोट तक की ट्रेन सर्विस को बंद किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले 10 घंटे से लगातार जारी बारिश के कारण ट्रैक सेफ नहीं है। कई जगह पर ट्रैक पर लैंडस्लाइड हुआ है।

05:16 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ: 4 की मौत, इनमें दो बच्चे शामिल

04:52 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू-मंडी में फ्लैश फ्लड के 4 वीडियो

04:44 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: कुल्लू में फ्लैश फ्लड से तबाही

04:43 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: टकोली में सड़क पर बहता पानी

04:42 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू-मंडी से बादल फटने-फ्लैश फ्लड की तस्वीरें…

पनारसा में बादल फटने के बाद तबाही

पनारसा में बादल फटने के बाद तबाही

कुल्लू की औट टनल के बाद बाढ़ में दबे घर

कुल्लू की औट टनल के बाद बाढ़ में दबे घर

चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर जोगनी मोड़ के पास लैंडस्लाइड।

चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर जोगनी मोड़ के पास लैंडस्लाइड।

04:40 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटा, Video

04:25 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ: जोद घाटी में कई वाहन पानी में डूबे

04:23 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ: जोद घाटी पहुंची पुलिस ने लोगों का रेस्क्यू किया

04:18 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बादल फटने के बाद की कठुआ की 2 Video

04:14 AM17 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मंडी में प्लैश फ्लड के बाद की 2 Video

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here