0
2
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi Bihar | Rajasthan MP Himachal

मुंबई में लैंडस्लाइड में 2 की मौत:दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 6 मरे; भागलपुर में बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2-4 फीट तक पानी भर गया है। विक्रोली इलाके में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 213 mm बारिश हुई है। यहां जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में विक्रोली पार्क साइट में लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, 2 घायल हैं।

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई थी। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 की मौत हो गई, इनमें 3 पुरुष-3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मी. पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है।

बिहार में कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति है। भागलपुर में 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। गंगा-कोसी का जलस्तर बढ़ने से फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए। राज्य में इस सीजन अब तक 647 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 492 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

हिमाचल के मंडी में शुक्रवार को सड़क से मलबा हटाती जेसीबी।

हिमाचल के मंडी में शुक्रवार को सड़क से मलबा हटाती जेसीबी।

बिहार के पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव नाव से पहुंचे और पैसे बांटे।

बिहार के पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव नाव से पहुंचे और पैसे बांटे।

हुमायूं के मकबरे में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत का हिस्सा शुक्रवार शाम चार बजे गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

हुमायूं के मकबरे में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत का हिस्सा शुक्रवार शाम चार बजे गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

गोवा में रेड, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, MP-उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में ऑरेंज और UP-छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में बारिश का डेटा, मैप से समझें

लाइव अपडेट्स

मुंबई: शन्मुखानंद हॉल रोड पर बारिश के कारण पानी भरा

UP: बारिश से डूबे लखनऊ के 12 गांवों का ड्रोन VIDEO

लखनऊ में गोमती नदी के बढ़े जलस्तर से बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 12 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। अकड़िया खुर्द के रहने वाले आकाश का कहना है- 15 दिनों से चारों ओर पानी ही पानी है। खेत तालाब हो गए हैं। स्कूल पानी में डूबा है। 10 बीघे से ज्यादा धान की फसल बर्बाद हो गई है। पिछले साल भी ऐसी ही तबाही आई थी। हर साल पूरी फसल पानी में डूबकर हमारी आंखों के सामने बर्बाद हो जाती है। बेबस होकर हम हर साल नुकसान सहते हैं।

UP: बाराबंकी में नाव पलटी, 2 युवक डूबे, एक का शव मिला

बाराबंकी के असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के दिलावलपुर में हादसा हो गया। यहां कल्याणी नदी में दो किशोर नाव पलटने से नदी में डूब गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। हादसे के बाद नाविक तैरकर बच निकला।

अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी घनश्याम (15) पुत्र हनुमान यादव और सुमित (17) पुत्र राकेश यादव शुक्रवार को कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के अनारपटी गांव में आयोजित क्रिकेट मैच खेलने आए थे। मैच खत्म होने के बाद दोनों नाव से कल्याणी नदी पार कर वापस घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

UP: गोंडा में घाघरा नदी उफनाई, हजारों बीघा फसलें जलमग्न

गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के तटीय इलाकों में किसानों की हजारों बीघा फसल डूब गई है। गन्ने की फसल बाढ़ के पानी में डूबी हुई है।

बिहार में नेपाल के पानी से बढ़ा गंडक नदी का जलस्तर

नेपाल के तराई इलाकों में बारिश से बिहार में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से डाउनस्ट्रीम में 1 लाख 37 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

वहीं नेपाल के देवघाट से एक लाख 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने का सीधा असर बिहार के निचले इलाकों में पड़ सकता है। प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।

विक्रोली में घरों पर लैंडस्लाइड

मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) में शनिवार सुबह हुई लैंडस्लाइड के बाद टूटा घर।

04:11 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई लोकल की हार्बर लाइन पानी में डूबी

04:10 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

04:02 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

वाशी इलाके में पुलिस स्टेशन में पानी भरा

04:01 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में कई जगहों पर रेलवे ट्रेक पर पानी भरा

03:47 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में विक्रोली में लैंडस्लाइड की 3 तस्वीरें…

03:30 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में बारिश के 3 video

02:44 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: कांकेर-बस्तर-नारायणपुर में तेज बारिश का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज बस्तर, नारायणपुर, कांकेर इन तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने का यलो अलर्ट है।

दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:42 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में तेज बारिश से जलभराव की 8 Video

लोकेशन: किंग्स सर्किल

लोकेशन: सायन रेलवे स्टेशन

लोकेशन: कुर्ला-चैंबूर

लोकेशन: गांधी मार्केट

लोकेशन: किंग्स सबवे

लोकेशन: अंधेरी सबवे

लोकेशन: मिलन सबवे एरिया

लोकेशन- SCLR ब्रिज

02:25 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई में रेलवे ट्रैक पर पानी भरा

मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूबी हैं। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

02:24 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: नवी मुंबई, वाशी में लगातार बारिश से पानी भरा

महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश जारी है। मुंबई में वाशी समेत नवी मुंबई के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर वाहन फंसे हुए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी नहीं मिल रहा है।

02:16 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: राज्य में 19 अगस्त तक तेज बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब में आज बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश से सटे 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए ये अलर्ट है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। ऐसा ही मौसम 19 अगस्त तक रहने का अनुमान है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:13 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 8 जिलो में बारिश का यलो अलर्ट

हरियाणा के 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त को भी 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:09 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: आज 20 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर है। गंगा और कोसी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:07 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 18 अगस्त तक हैवी रेन की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के बीचोंबीच से टर्फ गुजर रही है। साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) का भी असर है। इस वजह से प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश का दौर है। मौसम विभाग ने शनिवार को 2 जिलों में अति भारी और 13 में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:37 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

01:35 AM16 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा