- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi
मानसून Live
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब:MP में अगस्त की शुरुआत में बारिश नहीं, 24 साल में ऐसा पहली बार
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में तेज बारिश के कारण 300 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं। जैतपुर इलाके में मोहन बाबा मंदिर के पास एक 100 फुट लंबी दीवार गिरी, मलबे से 8 लोगों दब गए थे। इलाज के दौरान 7 की मौत हुई। रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 मी. से नीचे है।
मध्य प्रदेश में भोपाल समेत आधे से ज्यादा राज्य में 24 साल में पहली बार है कि अगस्त महीने के पहले 9 दिन बिना बारिश के बीते। यहां 1 मिमी भी बारिश नहीं हुई। 14 अगस्त से मौसम बदलने के आसार हैं, क्योंकि 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो एक बड़े मानसूनी सिस्टम में बदल सकता है।
यूपी में बीते एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। आज भी 5 जिलों में बहुत तेज बारिश हो रही है। शनिवार को 24 घंटे में यूपी के 72 जिलों में बारिश में 16.2 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 7.1 मिमी से 128% ज्यादा है। 1 जून से 9 अगस्त तक यूपी में 473.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 423.5 मिमी से 12% अधिक है।
बिहार में गंगा समेत बिहार की बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिससे, भागलपुर, वैशाली, मुंगेर, बेगूसराय समेत 7 जिलों में बाढ़ की स्थित की बनी हुई है। 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत दर्ज हुई है।
देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

यूपी के हापुड़ में शनिवार को बारिश में नहा रहे बच्चे पर बिजली गिर गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यूपी के महोबा में शनिवार को नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इस दौरान पुल पार करते वक्त बाइक सवार गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे और बाइक को बहने से बचाया।

बिहार के बरियारपुर में शनिवार को 80 घरों में 4-4 फीट तक पानी भर गया।

हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को रेलवे अंडरपास और सर्विस रोड पर जलभराव हो गया।

हरियाणा के पानीपत में शनिवार को सड़कों पर पानी भर गया।
मैप में देखें, शनिवार को राज्यों में बारिश का डेटा

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
07:52 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार से बाढ़ की तस्वीरें…

भागलपुर में गंगा में समाया मकान।

भागलपुर के रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दक्षिण पंचायत में कटाव के चलते जलमीनार पानी में बह गया।

समस्तीपुर में चकला गांव में एक स्कूल बाढ़ के पानी में डूबा।

वैशाली में पुलिस अधिकारी नाव से थाने पहुंचे।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया।

पटना के दानापुर-दीघा में बाढ़ के हालात हैं। स्थानीय लोग बाढ़ के पानी में मस्ती करते नजर आए।
07:51 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 11 से 13 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उसके सटे पश्चिमी भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
इस सिस्टम के सक्रिय होने के बाद बिहार में बारिश की गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। इसका असर खासकर उत्तर बिहार के जिलों पर ज्यादा होगा, जहां 11 से 13 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहेगा।
07:46 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मुरादाबाद में गांवों में घुसा पानी
मुरादाबाद में बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया। इससे फसलें खराब हो गईं।
07:46 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर में गंगा उफनाई, पेड़-घाट समाए
बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में गंगा का रौद्र रूप तबाही मचा रहा है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर तेज बहाव में गंगा मंदिर, हनुमान मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, जाहरवीर बाबा मंदिर और तीन धर्मशालाएं बह गईं। पूरा खादर क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पानी बह रहा है। नवनिर्मित सीसी रोड का करीब 10 मीटर हिस्सा बहाव में टूटकर बह गया। गंगा का पानी गांवों में घुसने से किसानों की हजारों बीघा फसलें डूब गई हैं।
05:12 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर में 10 फीट लंबा अजगर खंभे पर चढ़ा
बुलंदशहर में 10 फीट लंबा अजगर खंभे पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 50 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
05:11 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
UP: फर्रुखाबाद में हाईवे डूबा, देखें VIDEO
फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर बह रही है। इसके चलते फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर ढाई फीट पानी भर गया है। तेज बहाव के चलते बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं।
04:12 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 11 जिलों में यलो अलर्ट, 5 दिन बिजली गिरने की आशंका

छत्तीसगढ़ में पिछले 36 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कोरिया के सोनहत में भारी बारिश (70 मिमी) दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ बिजली और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
04:10 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: भागलपुर में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही
04:09 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
यूपी में 24 घंटे में 128% ज्यादा बारिश
शनिवार दोपहर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 16.2 मिमी बारिश हुई, जो मौसम विभाग के अनुमान 7.1 मिमी से 128% ज्यादा है। वहीं, 1 जून से 9 अगस्त तक यूपी में 473.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 423.5 मिमी से 12% अधिक है।
04:08 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
UP: नाव से दवाएं बांटने पहुंची आशा कार्यकर्ता
बहराइच के महसी में बाढ़ के बीच महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं की रक्षाबंधन की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। उन्होंने कैंप लगाकर दवाएं बांटीं। इस दौरान आशा कार्यकर्ता और एएनम बिना लाइफ जैकेट और प्रशिक्षित सहयोगी सुरक्षा टीम के नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं।
04:01 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी का जलस्तर घटा
03:34 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
UP: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, शहर में बाढ़ जैसे हालात
03:29 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा
दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार रात तक तेज बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। कुछ जगहों पर 2-4 फीट तक पानी भरा। नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ये खतरे के निशान के पास है।
02:12 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 51 जिलों में बारिश का अलर्ट, अब तक औसत से 12% ज्यादा बरसात

यूपी के 26 जिलों में आज भारी और 25 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। यहां 30-40 की स्पीड से हवा चल सकती है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं।
शनिवार को हापुड़ में बारिश में नहा रहे बच्चे पर अचानक बिजली गिर गई। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आग के गोले की तरह बिजली गिरती है। बच्चे की मौके पर मौत हो गई।
हापुड़ में ही डीएम अभिषेक पांडेय ने गढ़ क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। देर शाम वह 3 फीट पानी से होकर जरूरतमंदों तक पहुंचे। डीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर हाल जाना। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 7 जिलों में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित

बिहार में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। राजधानी के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी।
जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां भारी बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:55 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: जलभराव से 2 जिलों में हालात बिगड़े

हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पंचकूला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश के आसार हैं।
अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना। सिरसा में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
01:53 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: आज कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब में आज (10 अगस्त) कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसका अधिक असर सिर्फ हिमाचल प्रदेश के सटे जिलों में ही देखने को मिलेगा। बीते दिन कुछ जिलों में ही हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद राज्य के औसतन तापमान में हल्की कमी आई है। वहीं आज के बाद बारिश का अगला दौर 14 अगस्त से शुरू होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
01:51 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त को कई जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में भारी बारिश हो सकती है। 11-12 अगस्त को राज्य में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:42 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…

01:41 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा

01:40 AM10 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
MP: 13 अगस्त से नया सिस्टम, राज्य में तेज बारिश होगी

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होने से 13 अगस्त से फिर मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा। इससे पहले भी प्रदेश के कई जिले तरबतर होंगे। रविवार को हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिविटी होने से ऐसा होगा। पूरी खबर पढ़ें…