29.7 C
London
Monday, August 3, 2026
Home Business मानसून सत्र का 11वां दिन:सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों...

मानसून सत्र का 11वां दिन:सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों सदनों में पास; आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

0
90
  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session Update | 2 Bills Passed, Ram Mandir Row Likely

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। इसके पहले लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया।

वहीं राज्यसभा ने ‘माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ पास कर दिया गया। इस बिल का मकसद MSME को पेमेंट में देरी की समस्या को हल करना है। इसके बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी गई।

विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन आने और उनके बयान की मांग करते हुए नारे लगाए।

संसद में प्रदर्शन की 3 फोटोज…

मानसून सत्र में दो बिल पास

संसद के मौजूदा सत्र में 8 बिल लिस्ट किए गए हैं। इनमें से वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल लोकसभा में और MSME विकास (संशोधन) बिल राज्यसभा में पास हुआ है।

जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल,, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को संसद की मंजूरी मिलनी बाकी है।

संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

10:15 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मेघवाल ने बिल पेश किया, विपक्ष का प्रस्ताव खारिज

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया। पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से वैधानिक प्रस्ताव पर बोलने का आग्रह किया, लेकिन नारेबाजी जारी रहने के कारण बिल को वोटिंग के लिए रखा गया और फिर पास कर दिया गया।

विपक्ष के सदस्यों ने अध्यादेश लाने के खिलाफ एक वैधानिक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे वॉइस वोट से खारिज कर दिया गया।

06:21 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजीव शुक्ला बोले- राम मंदिर दान का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर दान का मुद्दा सोमवार को भी संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि राम मंदिर ट्रस्ट संत-महात्माओं को क्यों नहीं सौंपा जाता? विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्य ट्रस्ट में क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि महपाल सिंह के SIT के सामने दिए गए बयान से मामला और उजागर हुआ है। उनके मुताबिक, दान की रकम पर कारसेवकपुरम में रहने वाले VHP से जुड़े लोगों के पास गई और उसका इस्तेमाल VHP के कार्यक्रमों तथा मकान बनाने में किया गया।

06:06 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डिंपल यादव बोली- सरकार से लोग पूरी तरह निराश

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह सिर्फ असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। सरकार से लोग पूरी तरह निराश हैं। राम जन्मभूमि से जुड़े भूमि घोटाले और दान की चोरी के मामले के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। यह बात उन्होंने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ सनातन धर्म के अपमान के मामले में दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

05:49 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

संसद भवन में INDIA गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक, 4 तस्वीरें…

05:19 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

31 जुलाई को संसद परिसर में प्रदर्शन की तस्वीरें देखें…

सांसद पप्पू यादव दानपेटी लेकर मकर द्वार पर बैठ गए थे।

राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चंदा डाला था।

कई विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला।

चोरी पकड़ने का नाटक कर सांसदों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक पिटाई कर दी थी

05:16 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पिछले 4 दिनों की कार्यवाही

31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल

पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

05:12 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पिछले 6 दिनों की कार्यवाही

27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here