31.7 C
London
Monday, August 3, 2026
Home Business विधानसभा उपचुनाव-मंजलपुर में भाजपा प्रत्याशी आगे:दोनों जगह पहले राउंड की गिनती पूरी;...

विधानसभा उपचुनाव-मंजलपुर में भाजपा प्रत्याशी आगे:दोनों जगह पहले राउंड की गिनती पूरी; बांकीपुर में रुझान आना बाकी, BJP नेता ने 200kg लड्डू बनवाए

0
85
  • Hindi News
  • National
  • Assembly By Election Result 2026 LIVE Update; BJP Congress Prashant Kishor | Bankipur Datia Gujarat Winning Candidates

नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते:भाजपा कैंडिडेट को 19324 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

पटना/भोपाल/अहमदाबाद11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पटना में जन सुराज कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वडोदरा में  भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। - Dainik Bhaskar

पटना में जन सुराज कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वडोदरा में भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत गई है।

बिहार के बांकीपुर में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं।

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।

इधर, MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए।

गुजरात के मांजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

बांकीपुरः PK को भाजपा-राजद के कुल वोटों से भी ज्यादा वोट

जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 64,151 वोट (49.23%) हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 वोट (34.40%) मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 19,324 वोट रहा।

राजद की रेखा कुमारी 14,273 वोट (10.95%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। भाजपा और राजद को मिलाकर 59,100 वोट मिले, जो अकेले प्रशांत किशोर के वोटों से 5,051 कम हैं। यह उनकी मजबूत बढ़त को दिखाता है।

चुनाव में कुल 1,30,313 वोट पड़े। इनमें से लगभग हर दूसरा वोट प्रशांत किशोर के पक्ष में गया। NOTA को 646 वोट (0.50%) मिले। वहीं, शीर्ष तीन उम्मीदवारों के बाद कोई भी प्रत्याशी 1,000 वोट तक नहीं पहुंच सका। चौथे स्थान पर रहे मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 973 वोट (0.75%) मिले।

दतिया में ASP ने कांग्रेस के वोट काटे, लेकिन फिर भी जीत कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दतिया उपचुनाव में 66,757 वोट (42.39%) हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट (38.57%) मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 6,016 वोट रहा।

तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव ‘मंडल’ रहे। उन्हें 22,527 वोट (14.30%) मिले। कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन आजाद समाज पार्टी ने भी अच्छी-खासी हिस्सेदारी लेकर चुनाव को त्रिकोणीय बनाया।

चुनाव में कुल 1,57,499 वोट पड़े। इनमें कांग्रेस और भाजपा को मिलाकर 1,27,498 वोट, यानी करीब 81% वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे दामोदर यादव को अकेले 14.30% वोट मिले।

बांकीपुर चुनाव भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से…

उपचुनाव नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

प्रशांत बोले- मेरे दरवाजे बिहार के हर व्यक्ति के लिए खुले हैं

जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने कहा- मेरे दरवाजे न केवल बांकीपुर के लोगों के लिए, बल्कि बिहार भर के हर उस व्यक्ति के लिए खुले हैं जो यह मानता है कि प्रशांत किशोर या जन सूरज उनकी मदद कर सकते हैं।

प्रशांत किशोर बोले- मैं चुनाव हारने वालों को भी बधाई देता हूं

12:27 PM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

भोपाल में कांग्रेस-सपा नेताओं ने मेलोडी टॉफी खिलाकर बधाई दी

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से शिकस्त दी। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर भी भाजपा हार गई। यहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले।

11:49 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर बोले- बिहारी सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए

जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा- सारा फायदा गुजरात को ही क्यों मिलना चाहिए? बिहारी सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं; राज्य एक बेहतर मुख्यमंत्री का हकदार है।

11:02 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रणनीतिकार से उम्मीदवार बने प्रशांत, 2025 में पार्टी का खाता भी नहीं खुला था

10:57 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर ने कहा- हमारी प्राथमिकता जनता का सम्मान करना

प्रशांत किशोर बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें।

10:49 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर की पत्नी ने कहा- बांकीपुर की जनता का धन्यवाद करती हूं

10:40 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में जीत की ओर कांग्रेस, घनश्याम 11058 वोटों से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 13वें राउंड में कांग्रेस ने 3260, जबकि भाजपा ने 4809 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 11058 वोटों की हो गई है। वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया है। 15 राउंड की काउंटिंग में से अब 2 राउंड ही बाकी हैं।

10:13 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर 12 हजार वोटों से आगे, 18वें राउंड की गिनती पूरी

बांकीपुर उपचुनाव में 18वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर 12809 वोटों के अंतर से आगे हैं। वहीं, भाजपा के नीरज कुमार को 25,277 वोट मिले हैं और वे 10,436 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 31 में से 18 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 13 राउंड की गिनती अभी बाकी है।

10:03 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात में BJP प्रत्याशी सतेन्द्रभाई पटेल का रोड शो शुरू हुआ

मांजलपुर उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सतेंद्रभाई पटेल की जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर ही जश्न मनाया। इसके बाद उनका रोड शो निकाला गया।

09:35 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात की मंजलपुर सीट पर BJP प्रत्याशी सतीश पटेल जीते

गुजरात के वडोदरा की मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 24,585 वोट मिले।

जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि मंजलपुर की जनता ने जिस तरह योगेश काका को प्यार और समर्थन दिया, उसी तरह मुझे भी आशीर्वाद दिया है। वहीं, भिखाभाई रबारी ने हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि मतदान के आखिरी समय में भाजपा ने डर का माहौल बनाया था। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.05% मतदान हुआ था।

09:28 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में BJP कार्यकर्ताओं ने गरबा किया

गुजरात के वडोदरा में मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल की बढ़त के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ताओं ने जीत के समर्थन में नारे लगाए और गरबा डांस किया।

09:15 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर 10 हजार वोटों से आगे, 18वें राउंड की गिनती पूरी

बांकीपुर उपचुनाव में 18वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर 10 हजार वोटों के अंतर से आगे हैं। उन्हें अब तक 35,713 वोट मिले हैं।

भाजपा के नीरज कुमार को 25,277 वोट मिले हैं और वे 10,436 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 31 में से 18 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 13 राउंड की गिनती अभी बाकी है।

09:08 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भाजपा हारी, कांग्रेस को 27 वोट ज्यादा मिले

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 9,519 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस को अब तक 44,958 वोट, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 35,439 वोट मिले हैं। अब तक 15 में से 9 राउंड पूरे हो चुके हैं। 6 राउंड की गिनती बाकी है।

9वें राउंड में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पोलिंग बूथ नंबर-121 भी शामिल था। यहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले। यानी नरोत्तम के बूथ पर भी कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त मिली। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि भाजपा के अंदरूनी समीकरणों का फायदा कांग्रेस को मिल रहा है।

09:03 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर में 17वें राउंड के बाद BJP 9,581 वोटों से पीछे

बिहार के बांकीपुर में 31 में से 17 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 14 राउंड की गिनती अभी बाकी है।

17वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 9,581 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 33,538 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 23,957 वोट मिले हैं।

08:40 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में कांग्रेस को 6,583 वोटों से बढ़त, 8वें राउंड में भी BJP पीछे

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 8वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6,583 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 38,264 वोट मिले हैं।

भाजपा के आशुतोष तिवारी को 31,681 वोट मिले हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव ‘मंडल’ को 11,758 वोट मिले हैं। 15 में से 8 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

08:37 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पटना में जन सुराज समर्थकों का जश्न, एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

08:30 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर में 15वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा 8,202 वोटों से पीछे

बिहार के बांकीपुर में 15वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त कायम रखी है। उन्हें अब तक 29,752 वोट मिले हैं।

भाजपा के नीरज कुमार को 21,550 वोट मिले हैं। वे 8,202 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 31 में से 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 16 राउंड की गिनती बाकी है।

08:17 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पटना में भाजपा ऑफिस पर सन्नाटा, सिर्फ सुरक्षाकर्मी मौजूद

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग के बीच पटना में भाजपा ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग के बीच पटना में भाजपा ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है।

08:11 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में BJP और नरोत्तम मिश्रा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

08:02 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त 7 हजार के पार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 31 में से 13 राउंड पूरे हो चुके हैं। प्रशांत किशोर 7,119 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 26,113 वोट मिले हैं।

भाजपा के नीरज कुमार को 18,994 वोट मिले हैं। वे पहले राउंड की गिनती से ही लगातार पीछे चल रहे हैं।

07:38 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मंजलपुर में 14वें राउंड के बाद सतीश पटेल 22,509 वोट से आगे

गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को अब तक 40,510 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 18,001 वोट मिले हैं।

सतीश पटेल 22,509 वोटों की बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अब तक 14वें राउंड की काउंटिंग हुई है। कुल 19 राउंड की गिनती होगी।

07:33 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर में 11वें राउंड के बाद प्रशांत की बढ़त 6 हजार के पार

बिहार के बांकीपुर में 11वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त 6 हजार वोटों के पार पहुंचा दी है। उन्हें अब तक 21,941 वोट मिले हैं।

भाजपा के नीरज कुमार को 15,522 वोट मिले हैं और वे 6,419 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं RJD की रेखा कुमारी को 4,223 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

07:14 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में कांग्रेस छठे राउंड के बाद 1,786 वोट से आगे

दतिया में छठे राउंड की मतगणना तक कांग्रेस ने 1,786 वोटों की बढ़त बना ली है। अब तक कांग्रेस को 25,856 वोट, भाजपा को 24, 070 वोट और आजाद समाज पार्टी को 9,791 वोट मिले हैं। मतगणना अभी जारी है।

07:05 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मंजलपुर में 11वें राउंड के बाद सतीश पटेल 17,198 वोट से आगे

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के सतीश पटेल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 31,283 वोट मिले हैं।

कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 14,085 वोट मिले हैं। सतीश पटेल 17,198 वोटों की बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

07:00 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर की बढ़त पर पटना में जन सुराज ऑफिस में जश्न

06:55 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मंजलपुर में 10वें राउंड के बाद BJP के सतीश पटेल 15,448 वोट से आगे

गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में 10वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। भाजपा के सतीश पटेल को अब तक 28,504 वोट मिले हैं।

कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 13,056 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 15,448 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं NOTA के पक्ष में अब तक 1,129 वोट पड़े हैं।

06:52 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर में प्रशांत किशोर 3,811 वोटों से आगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 7वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 13,500 वोट मिले हैं।

भाजपा के नीरज कुमार को 9,689 वोट मिले हैं और वे 3,811 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं RJD की रेखा कुमारी को 2,599 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं।

06:32 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर सबसे अमीर प्रत्याशी, BJP उम्मीदवार से 950 गुना ज्यादा संपत्ति

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर सबसे अमीर हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

यह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की करीब 20.28 लाख रुपए की संपत्ति से लगभग 950 गुना ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति होने के बावजूद प्रशांत किशोर के नाम पर कोई कार नहीं है।

06:29 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर 6वें राउंड के बाद BJP से 3,451 वोट आगे

बांकीपुर उपचुनाव में 6वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 8,152 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 3,451 वोटों से आगे चल रहे हैं।

06:27 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मंजलपुर में 9वें राउंड के बाद सतीश पटेल 13,591 वोटों से आगे

गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।

उन्हें अब तक 25,618 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 12,027 वोट मिले हैं। NOTA को 1,018 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 13,591 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

06:12 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में चौथे राउंड के बाद कांग्रेस आगे, प्रत्याशी बोले- 12-15 हजार वोटों से जीतेंगे

दतिया में चौथे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस ने करीब 800 वोटों की बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड तक भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया कि उनकी जीत तय है और वे 12 से 15 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे।

06:08 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर 5वें राउंड के बाद BJP उम्मीदवार से 2,319 वोट आगे

जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक उन्हें 5वें राउंड के बाद कुल 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं।

05:56 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर में चौथे राउंड के बाद प्रशांत किशोर आगे

बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे चलकर रहे हैं।

चौथे राउंड का रिजल्ट-

प्रशांत किशोर- जनसुराज- 6269 वोट नीरज सिन्हा- बीजेपी- 5124 वोट रेखा गुप्ता- राजद- 884

05:34 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मंजलपुर में BJP के सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे

गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक उन्हें 21,216 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 8,815 वोट मिले हैं। सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे चल रहे हैं।

05:20 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जन सुराज पार्टी के पटना ऑफिस में समर्थकों का जुटना शुरू

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया।

05:06 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में तीसरे राउंड की गिनती के बाद BJP सिर्फ 139 वोटों से आगे

दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस को 4998 और भाजपा को 4262 वोट मिले। अब भाजपा की कुल लीड घटकर 139 वोट रह गई है।

आजाद समाज पार्टी को इस राउंड में 1344 वोट मिले। पहले राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3532 वोट मिले थे। भाजपा 909 वोटों से आगे थी। दूसरे राउंड में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, लेकिन कुल बढ़त भाजपा के पास बनी रही।

04:55 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

नरोत्तम मिश्रा ने बोले- दतिया में बीजेपी ही जीतेगी

04:53 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पटना में भाजपा कार्यकर्ता कई किलो लड्डू तैयार करवा रहे

बिहार के पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता कई किलो लड्डू तैयार करवा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।

04:44 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर: दो राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे

बांकीपुर में दो राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं और वे 1161 वोटों से पीछे चल रहे हैं। RJD की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

04:40 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया, मध्य प्रदेश: 15 राउंड में होगी काउंटिंग, मैदान में 21 उम्मीदवार

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल EVM और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। इनके अलावा किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से आते हैं।

04:40 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांकीपुर, बिहार: EVM की गिनती जारी, प्रशांत किशोर पर नजर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के ए.एन. कॉलेज में जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM के वोटों की गिनती चल रही है। यहां 14 टेबल पर 31 राउंड में मतगणना होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यहां 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे चर्चित मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के बीच है। हर राउंड के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे और दोपहर तक अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है।

04:39 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मंजलपुर, गुजरात: EVM के वोट गिने जा रहे, 19 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग

मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वडोदरा के भवन्स स्कूल में जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद EVM के वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच है।

मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 14 EVM टेबल और एक पोस्टल बैलट टेबल बनाई गई है। 260 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

04:39 AM3 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दतिया में सबसे ज्यादा, बांकीपुर में सबसे कम वोटिंग हुई

तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। इस बार तीनों सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग दर्ज की गई। मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2023 विधानसभा चुनाव में 81.61% मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव में यह घटकर 71.44% रह गया।

गुजरात की मंजलपुर सीट पर 2022 विधानसभा चुनाव में 59.58% वोटिंग हुई थी, जो इस बार 37.05% रही। वहीं, बिहार की बांकीपुर सीट पर 2025 विधानसभा चुनाव में 41.39% मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव में 34.3% वोट पड़े। इस तरह तीनों सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here