- Hindi News
- National
- Parliament Paper Leak Bill Controversy LIVE Photos Update; PM Modi Rahul Gandhi BJP Congress | Monsoon Session 2026
स्पीकर बिड़ला बोले- सदन चले, बातचीत हो:विपक्ष का हंगामा जारी, कहा- हमारी भी बात सुनें; लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।
लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा के लिए दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है। बिरला ने विपक्ष से तय समय पर चर्चा में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि सदन चलने दीजिए। गतिरोध पैदा मत करिए।
इससे पहले सुबह 9:30 बजे संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को NDA संसदीय दल की वीकली ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA के कई सीनियर नेता और सांसद शामिल हुए। पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी बैठक में बुलाया गया।
TMC से अलग होकर NCPI में शामिल हुए सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार और मिताली बाग समेत अन्य नेता बैठक में पहुंचे। बैठक में मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, परीक्षा सुधार और अन्य अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा होगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चर्चा दोपहर 12 बजे शुरू हो सकती है। विपक्ष ने हंगामे के बीच सोमवार को चर्चा पर सहमति दी।
लोकसभा में पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ सोमवार को पेश किया गया था। इस बिल के जरिए 2024 में बने कानून में बदलाव किए जाएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान होगा। राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकेंगे। इन अदालतों में रोजाना सुनवाई होगी।

संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
पेपर लीक बिल पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 4 सांसद बोलेंगे
लोकसभा में आज दोपहर 2 बजे पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। INDIA ब्लॉक के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में हिस्सा लेंगे।
विपक्ष बोला- सरकार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जवाब देना होगा
- विपक्ष ने कहा कि वह पेपर लीक रोकने वाले कानून का विरोध नहीं कर रहा, लेकिन चर्चा से पहले सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जवाब देना होगा।
- INDIA गठबंधन के एक सूत्र ने कहा- हम परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने के पक्ष में हैं, लेकिन छात्रों पर पेलेट गन और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग पर सरकार को जवाब देना होगा।
- इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में बैठक कर सदन की रणनीति बनाई।
संसद परिसर में NDA सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग
संसद भवन के बाहर NDA सांसद पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।भाजपा सहित NDA में शामिल अन्य पार्टियां पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग कर रही है।
दरअसल, पिछले दिनों पंजाब के फरीदकोट की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में फार्मेसी की परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
संसदीय दल की बैठक के बाद संसद से रवाना हुए PM मोदी, शाह और राजनाथ
कांग्रेस बोली- पेपर लीक में BJP नेताओं की भूमिका उजागर करेंगे
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सभी दल संसद में चर्चा में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
के. सुरेश ने दावा किया कि पेपर लीक मामलों में BJP नेताओं की भूमिका को भी उजागर किया जाएगा।
पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा में हिस्सा लेंगे 9 युवा सांसद
पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक पर होने वाली चर्चा में NDA के कई युवा सांसद हिस्सा लेंगे। इनमें भाजपा की बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या शामिल हैं।

04:23 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार पहुंचे TMC के बागी सांसद
- संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी शामिल होने का न्योता दिया गया।
- TMC का अलग गुट बनाकर NCPI में विलय करने वाले सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, मिताली बाग समेत पार्टी के अन्य सांसद बैठक में शामिल हुए।
- पीएम मोदी ने सभी सांसदों को संबोधित किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सभी सांसद शामिल हुए।
- पिछले हफ्ते हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने NEET पेपर लीक को राष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
04:14 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी संसद पहुंचे, NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू
प्रधानमंत्री मोदी NDA की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत NDA के कई और सांसद भी मौजूद रहे।
‘मंगल मिलन’ NDA सांसदों की साप्ताहिक बैठक है, जिसमें संसद के मौजूदा सत्र, सरकार की रणनीति, प्रमुख बिलों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। पीएम के पहुंचने के बाद संसद की पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक शुरू हो गई है।
04:11 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मौजूदा पेपर लीक रोकने का कानून, 4 पॉइंट
1. जून 2024 तक पेपर लीक के लिए कोई एक सेंट्रल कानून नहीं था। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होता था। इनमें जमानत की कोई सख्त शर्तें नहीं हैं।
2. कुछ राज्यों ने अलग से नकल-विरोधी भी कानून बनाए, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट भी शामिल किया। उत्तर प्रदेश में कुछ मामलों में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया।
3. NEET-UG और UGC के एग्जाम में धांधली के बाद 21 जून 2024 को केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम लागू किया। इसमें पेपर लीक, मदद करना, गलत तरीके से OMR शीट हासिल करना, नकल करवाना, एग्जाम से जुड़ी फर्जी वेबसाइट बनाने या परीक्षक को धमकी को सजा के दायरे लाया गया।
4. ये सभी अपराध गैर-जमानती हैं, इनमें दो कैटेगरी में सजा का प्रावधान है। पहला- पेपर लीक वगैरह करने पर 3 से 5 साल की सजा और 10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। दूसरा- एग्जाम करवाने वाली संस्था या एजेंसी के डायरेक्टर या मैनेजमेंट के ऑफिसर्स ने कोई अपराध किया, तो 3 से 10 साल तक की जेल और एक करोड़ का जुर्माना।
04:11 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में 116 पेपर लीक

04:10 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दीपके सहित 4 लोग छात्र आंदोलन का चेहरा बने

04:10 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
बिल लाने की जरूरत क्यों पड़ी, 4 वजहें…
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। यह परीक्षा करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी है।
पिछले कुछ सालों में NEET, भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित परीक्षा माफिया के कई मामले सामने आए, जिससे परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं।
पेपर लीक के विरोध में देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किए। कॉकरोच पार्टी का आंदोलन लगातार 36 दिन तक चला, जिसके बाद सरकार पर परीक्षा सुधार और सख्त कानून लाने का दबाव बढ़ा। शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रही है और केवल नया कानून नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों व परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
04:10 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 13 अरेस्ट
3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया।
पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया और संसद में सांसद हंगामा कर रहे हैं।
फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई। अबतक 13 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है।

04:09 AM28 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मानसून सत्र के पिछले 4 दिनों की कार्यवाही
24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
22 जुलाई: लोकसभा 4 घंटे में 6 बार स्थगित, राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। सदन को 4 घंटे में 6 बार स्थगित करना पड़ा। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…
21 जुलाई: खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया
सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें…
20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…
