Home Business जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

0
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा के तौर पर हुई है. सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी ऑपरेशन जारी है.

यह मुठभेड़ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में हुई. सुरक्षाबलों को कोराग इलाके में आतंकियों की गतिविधि की जानकारी मिली थी. 

खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ था ऑपरेशन

सम्बंधित ख़बरें

सुरक्षाबलों को यूसमर्ग के कोराग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जब उन्होंने आतंकियों को चुनौती दी, तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. वहीं, गुरवेतकलां गांव में भी आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा.

OP KORAG, Yousmarg

Based on specific intelligence input, a Joint Search Operation was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice and @crpf_srinagar in general area Korag, Yousmarg.

Vigilant troops observed suspicious activity and upon being challenged, terrorists opened fire,…

— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) September 29, 2026

अधिकारियों ने बताया कि मूसा बडगाम के दूधपथरी के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारा गया. यह इलाका मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आता है. सेना के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद आतंकियों को चुनौती दी थी. आतंकियों की ओर से फायरिंग किए जाने पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया.

5 सितंबर को मारा गया था मूसा का करीबी

मूसा का करीबी साथी यासिर भी 5 सितंबर को हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था. अधिकारियों के मुताबिक, मूसा जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल था और सुरक्षाबलों को उसकी तलाश थी. 

इलाके में अभी भी जारी है तलाशी

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा था. वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि इस इलाके में एक और शीर्ष गैर-स्थानीय लश्कर कमांडर के छिपे होने की आशंका है. मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है. आसपास के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि वहां कोई और आतंकी छिपा न हो. फिलहाल, सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. ऑपरेशन पूरा होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

—- समाप्त —-

Live TV