21.3 C
London
Friday, August 7, 2026
Home Business भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों...

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी

0
75
  • Hindi News
  • National
  • Bhaskar Updates Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 7 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह E20 फ्यूल के खिलाफ अभियान चलाने के लिए 8 अगस्त से देश भर में टाउन हॉल मीटिंग करेगी। पहला कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में होगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें और दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को अलग-अलग राज्यों में टाउन हॉल आयोजित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल में होगी। इसके बाद 9 अगस्त को गुजरात और हरियाणा में, 11 अगस्त को तेलंगाना में, 14 अगस्त को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में, 15 अगस्त को केरल में, 16 अगस्त को तमिलनाडु, बिहार और ओडिशा में, और 17 अगस्त को हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मीटिंग होंगी।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

भारत के ग्लोबल मीडिएशन सेंटर न बन पाने का कोई कारण नहीं है: CJI सूर्य कांत

CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि भारत मीडिएशन (मध्यस्थता) का ग्लोबल सेंटर न बन सके। उन्होंने कहा कि मीडिएशन एक्ट, 2023 ने पहली बार विवाद सुलझाने के इस वैकल्पिक तरीके के लिए एक अलग कानूनी ढांचा प्रदान किया है।

संस्थान अब जटिल, सीमा-पार (cross-border) मीडिएशन को उसी भरोसे के साथ संभालने में सक्षम हो रहे हैं, जैसा भरोसा अंतरराष्ट्रीय पक्ष दुनिया भर में कमर्शियल विवादों को सुलझाने में दिखाते हैं। CJI कांत यहां ‘माध्यम इंटरनेशनल काउंसिल फॉर कॉन्फ्लिक्ट रेजोल्यूशन’ द्वारा आयोजित ‘इंटरनेशनल ADR कॉन्फ्रेंस, 2026’ के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

नागपुर में निजी बस ने सरकारी बस को पीछे से टक्कर मारी, हादसे में 12 लोग घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को निजी बस ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हादसा तब हुआ जब दोनों बसें नागपुर की ओर जा रही थीं।

पीछे से आ रही प्राइवेट बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और उसने सरकारी बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। आरोप है कि प्राइवेट बस का ड्राइवर नशे में था। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एंबुलेंस से 45 करोड़ रुपए की 15 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद

मिजोरम के आइजोल जिले में एक एंबुलेंस से 45 करोड़ रुपए की 15 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की गई हैं। इस मामले में मरीज बनकर एंबुलेंस में बैठी एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर सेलिंग क्षेत्र में यह कार्रवाई की। एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई है। बरामद ड्रग्स, आरोपियों और वाहन को आगे की जांच और NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए DRI को सौंप दिया गया है।

TCS केस में AIMIM पार्षद अरेस्ट, मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप

महाराष्ट्र के नासिक पुलिस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले की आरोपी को शरण और मदद देने के आरोप में AIMIM के एक पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर के पार्षद मतीन पटेल को गुरुवार को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर में मतीन पटेल के मकान में रह रही थी। निदा खान को बाद में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) TCS की नासिक ब्रांच से जुड़े 9 मामलों की जांच कर रही है। इनमें कर्मचारियों के यौन शोषण, जबरन धर्मांतरण की कोशिश, धार्मिक भावनाएं आहत करने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप शामिल हैं। यह मामला मार्च में सामने आया था।

राहुल गांधी के आवास के पास प्रदर्शन, साधुओं समेत 8 लोग हिरासत में

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के पास शुक्रवार को महिला प्रदर्शनकारियों सहित साधुओं के ग्रुप ने प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान साधुओं समेत कम से कम 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, सभी लोग प्रतिबंधित हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को मौके से हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया।

सुप्रीम कोर्ट का महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई से इनकार, हेट स्पीच मामले में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें हेट स्पीच मामले में 15 अगस्त तक पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार किया, जिसके बाद महुआ ने अपनी याचिका वापस ले ली। महुआ की ओर से कहा गया कि उन्हें पुलिस के सामने वर्चुअली पेश होने की अनुमति मिलनी चाहिए, क्योंकि पहले उनके साथ विरोध की घटनाएं हो चुकी हैं।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांसद होने के नाते उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने उन्हें 5 अक्टूबर तक गिरफ्तारी से राहत दी थी, लेकिन जांच में शामिल होने की शर्त रखी थी।

जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भागी, सेना-CRPF का सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंदरकोट में श्रीनगर से जम्मू जा रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पुलिस नाका तोड़कर भाग गई। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करने पर जवानों ने वाहन पर तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर नाशरी की ओर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस, CRPF और सेना ने इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है।

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी

डाबर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें ‘100% शुद्ध’ और ‘100% प्राकृतिक’ जैसे दावे करने वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कंपनी ने इस आदेश को लेकर कोर्ट से राहत की मांग की है।

सरकार ने सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का समय घटाया, 2 घंटे में हटाना होगा

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब संवेदनशील मामलों में ऑनलाइन कंटेंट को हटाने के लिए समय सीमा को 24 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर दिया गया है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

सरकार ने यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही आपत्तिजनक और संवेदनशील सामग्री पर लगाम लगाने के लिए उठाया है, ताकि गलत सूचना, हिंसा भड़काने वाली सामग्री और अन्य गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अब तक सोशल मीडिया कंपनियों को किसी भी संवेदनशील कंटेंट को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता था। सरकार के नए निर्देश के बाद अब कंपनियों को इस अवधि के भीतर ही कार्रवाई पूरी करनी होगी।

सियालदह स्टेशन पर लगेगा भारत-पाक बंटवारे के पीड़ितों का दर्द दिखाने वाला मेमोरियल

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

केंद्र सरकार ने कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन परिसर में बंटवारे के पीड़ितों की याद में एक मेमोरियल स्टेच्यू लगाने की योजना बनाई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार शाम 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल की राजधानी के स्टेशन परिसर में मूर्ति के लिए जगह आवंटित की है।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here