- Hindi News
- National
- Parliament Bills LIVE Update; PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi Ram Mandir Donation BJP Congress | Monsoon Session 2026 IT Bill
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर राज्यसभा में खड़गे और रिजिजू में बहस हुई। संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट चल पाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस दौरान टैक्स संशोधन से जुड़े बिल पेश किए। इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित हो गई।
राज्यसभा की कार्यवाही दिन में दो बार स्थगित हुई। 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के आधे घंटे के भीतर स्थगित भी हो गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन 20 मिनट ही चल पाई। दोपहर 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई।
इससे पहले राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं। सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।
संसद में मानसून सत्र की 4 तस्वीरें…

कांग्रेस, सपा, राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत पार्टी के अन्य सांसदों ने दानपेटी लेकर संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया।

तमिलनाडु के DMK सांसदों ने कावेरी जल विवाद को लेकर संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया।

PM मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री शाह सहित अन्य NDA नेता और सांसद ‘मंगल मिलन’ बैठक में पहुंचे।
संसद सत्र की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
09:38 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर नारे लगाए।
08:52 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
16 मिनट ही चली लोकसभा
दो बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही 16 मिनट ही चल पाई। इस दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी जारी रही। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।
08:41 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
वित्त मंत्री सीतारमन ने शोर-शराबे के बीच बिल पेश किया
दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद खड़े होकर नारे लगाने शुरू कर दिए। पीठासीन दिलीप सैकिया ने इन सांसदों को नारे न लगाने और बैठ जाने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। शोर शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने टैक्सेशन एंड अदर्स लॉ (संशोधन) बिल पेश किया।
07:03 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर नारे लगाए। करीब 20 मिनट बाद सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
06:28 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
प्रियंका बोलीं- BJP से जनता ऊब चुकी है, उपचुनाव नतीजे इसकी शुरुआत
बिहार और मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब साफ है कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है। लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है।
06:06 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
खड़गे बोले- सरकार चंदा चोरी पर जवाब दे, रिजिजू ने कहा- विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर कैश, चढ़ावा, गहने और जमीन से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। संसद में इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
खड़गे ने कहा- पीएम ने ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी और वे राम मंदिर के हर महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होते रहे हैं। खड़गे ने सवाल किया कि ED, CBI और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में क्या कर रही हैं। सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग चंदा चोरी का नाटक कर रहे हैं।
रिजिजू ने कहा- राम विरोधी लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।
05:51 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाब और चर्चा की मांग कर रहा है।
05:43 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राज्यसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष की नारेबाजी
राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर नारेबाजी की। विपक्ष ने सरकार से इस मामले पर जवाब और चर्चा की मांग की।
05:33 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
लोकसभा की कार्यवाही 3 मिनट चली, दोपहर 2 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण महज 3 मिनट चल सकी। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
05:19 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
कावेरी जल विवाद को लेकर संसद के बाहर DMK सांसदों का प्रदर्शन
05:16 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन
संसद परिसर में प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
04:57 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी समेत शीर्ष भाजपा नेताओं ने बनाई संसद की रणनीति
संसद की कार्यवाही से पहले NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के अन्य सांसद शामिल हुए।
बैठक में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के हालिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और उनके रणनीतिक महत्व पर प्रजेंटेशन दिया। वहीं मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मत्स्य क्षेत्र में सरकार की योजनाओं और भविष्य के रोडमैप पर जानकारी दी।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी सांसदों को संबोधित किया। इसी बीच NCPI सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पहली बार NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल हुए। पिछले सप्ताह NCPI के तीन सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
04:55 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA संसदीय दल की बैठक जारी
04:28 AM4 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मानसून सत्र के पिछले 11 दिनों की कार्यवाही
3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा, जबकि लगातार शोर-शराबे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

31 जुलाईः निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे और राहुल गांधी ने उसमें चंदा डाला। पूरी खबर पढ़ें…

30 जुलाईः पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

29 जुलाई: लोकसभा ने ध्वनिमत से पेपर लीक रोकने वाला ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
28 जुलाई: राहुल ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने रेप आरोपी की पैरवी करने वाले व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है। इस पर सदन में तीखी नोकझोंक हुई। पूरी खबर पढ़ें…

27 जुलाई: सरकार ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया। स्पीकर ने विपक्ष से चर्चा कराई और विपक्ष ने बिल पर बहस के लिए सहमति जताई। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया गया। इसमें ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रस्ताव रखा गया। पूरी खबर पढ़ें…
23 जुलाई: संसद परिसर में NDA और INDIA गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और माहौल गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और धरना देने की कोशिश की। संसद में भी लगातार विरोध के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: संसद सत्र शुरू होने से पहले NDA और INDIA गठबंधन की अलग-अलग बैठकें हुईं। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित रही। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज करा रही है और गृह मंत्री से जवाब मांगा। पूरी खबर पढ़ें…
