17.1 C
London
Saturday, July 4, 2026
Home Business Australia vs Egypt Live: ऑस्ट्रेलिया की शानदार वापसी, मिस्र के आत्मघाती गोल...

Australia vs Egypt Live: ऑस्ट्रेलिया की शानदार वापसी, मिस्र के आत्मघाती गोल से स्कोर 1-1 बराबर

0
88

Sat, 04 Jul 2026 02:27 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Sat, 04 Jul 2026 02:27 AM IST

मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा, लेकिन पेनल्टी में मिस्र ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

Australia vs Egypt Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

ऑस्ट्रेलिया बनाम मिस्र
– फोटो : Fifa.com

लाइव अपडेट

02:25 AM, 04-Jul-2026

मिस्र ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का सफर

ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 का रोमांचक मुकाबला समाप्त हो गया है। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मिस्र ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के गोल से बढ़त बनाई थी, जबकि 55वें मिनट में मोहामेद हानी के आत्मघाती गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जहां मिस्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से मात दी। इस जीत के साथ मिस्र ने राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप अभियान यहीं समाप्त हो गया।

01:05 AM, 04-Jul-2026

Australia vs Egypt Live: 1-1 की बराबरी पर मुकाबला

मैच के 55वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को किस्मत का साथ मिला और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। मिस्र के डिफेंडर मोहामेद हानी ने गेंद को क्लियर करने की कोशिश में गलती कर दी, जिससे गेंद अपनी ही टीम के गोल में चली गई और यह आत्मघाती गोल दर्ज हुआ। इस गोल के साथ ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में शानदार वापसी की है। अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और अगले गोल के साथ मैच का रुख पूरी तरह बदल सकता है।

12:26 AM, 04-Jul-2026

Australia vs Egypt Live: मिस्र हाफ टाइम तक 1-0 से आगे

ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले का पहला हाफ समाप्त हो गया है। हाफ टाइम तक मिस्र ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के किए गए गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बनाए रखी है। शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद मिस्र ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को बराबरी का गोल करने का कोई बड़ा मौका नहीं दिया। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेंद पर कब्जा बनाने की कोशिश की, लेकिन फाइनल थर्ड में उसकी कमी साफ नजर आई। अब दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर होंगी, जबकि मिस्र अपनी बढ़त बरकरार रखकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का करने की कोशिश करेगा।

11:49 PM, 03-Jul-2026

Australia vs Egypt Live: मिस्र ने बनाई बढ़त

मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। मैच के 13वें मिनट में मिडफील्डर इमाम अशूर ने गोल दागकर मिस्र को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती मिनटों से ही मिस्र ने आक्रामक खेल दिखाया और उसका दबाव जल्द ही गोल में बदल गया। वहीं, पहला गोल खाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अब मुकाबले में वापसी की कोशिश कर रही है। 

11:32 PM, 03-Jul-2026

Australia vs Egypt Live: ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच मुकाबला जारी

ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच मुकाबला जारी है। दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त लेने पर है।

11:18 PM, 03-Jul-2026

Australia vs Egypt Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप

(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)

11:13 PM, 03-Jul-2026

Australia vs Egypt Highlights: पेनल्टी शूटआउट में मिस्र ने मारी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर अंतिम-16 में

FIFA World Cup 2026 Australia vs Egypt Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच नॉकआउट का मुकाबला खेला जाना है। दोनों की नजरें राउंड-ऑफ-16 का टिकट हासिल करने पर हैं। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here