24.3 C
London
Sunday, June 28, 2026
Home Business IND vs IRE Live Score: भारत को चौथा झटका, ईशान किशन 12...

IND vs IRE Live Score: भारत को चौथा झटका, ईशान किशन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे; तिलक क्रीज पर

0
79

Sun, 28 Jun 2026 10:06 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

Published by: शोभित चतुर्वेदी

Updated Sun, 28 Jun 2026 10:06 PM IST

Live Cricket Score Today , India vs Ireland (IND vs IRE) 2nd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। आयरलैंड ने पहले टी20 में विश्व चैंपियन भारत को हरा दिया था। अब भारतीय टीम की नजरें सीरीज को ड्रॉ कराने पर होंगी।

IND vs IRE T20 Live Score: India vs Ireland 2nd T20 Today Match Scorecard Updates in Hindi

तिलक वर्मा
– फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:05 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत के आठ विकेट गिरे

भारत को सूर्यांश शेडगे के रूप में आठवां झटका लगा है। सूर्यांश का यह डेब्यू मैच था और वह पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। 

10:01 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: तिलक पवेलियन लौटे

अर्धशतक लगाने के अगली ही गेंद पर तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई है और टीम को सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। तिलक 46 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। 

10:00 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: तिलक का अर्धशतक

तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। तिलक ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 

09:54 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: शिवम दुबे आउट

भारत को शिवम दुबे के रूप में छठा झटका लगा है। शिवम दुबे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मैथ्यू हम्फ्रे की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। शिवम 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 

09:50 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत के 100 रन पूरे

आयरलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। पांच झटके लगने के बाद शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की है। तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अर्धशतक लगाने के करीब हैं। 

09:30 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत को पांचवां झटका

आयरलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही है और टीम ने 74 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल 18 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 

09:16 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: मैच शुरू

बारिश रुकने के बाद मैच एक बार फिर शुरू हो गया है। भारत की पारी जारी है और तिलक वर्मा के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:40 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: बारिश के कारण रुका खेल

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। आयरलैंड ने भारत को 155 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। खेल रुकने तक भारत ने आठ ओवर में चार विकेट पर 54 रन बनाए हैं। भारत को अब 72 गेंदों पर 101 रन बनाने हैं। क्रीज पर फिलहाल तिलक वर्मा और अक्षर पटेल मौजूद हैं। 

08:24 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा। वह 12 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।

08:11 PM, 28-Jun-2026

IND vs IRE Live Score: मूंदड़ा को तीसरी सफलता

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए भारत को तीन झटके दिए हैं। मूंदड़ा ने कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया जो सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। 

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here