20.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Home Business Post Office की हिट स्कीम, सिर्फ ब्याज से ही ₹500000 की कमाई

Post Office की हिट स्कीम, सिर्फ ब्याज से ही ₹500000 की कमाई

0
84

पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में गजब के बेनेफिट

पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी बचत योजनाएं अपने दमदार रिटर्न के चलते खासी पॉपुलर हो चुकी हैं. अगर आप भी अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Savings) करके उसे ऐसी जगह पर निवेश (Investment) करना चाहते हैं, जहां आपका पैसे सुरक्षित भी रहे और रिटर्न भी धांसू मिले, तो इस लिहाज से ये Post Office Govt Schemes बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) में तो एक बार निवेश के बाद आप सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. (Photo: File/ITG)

सरकार की गारंटी, रिस्क 'जीरो'

सरकार की गारंटी, रिस्क ‘जीरो’

Post Office Schemes में निवेश बिल्कुल सुरक्षित होता है और इसमें किए गए किसी भी छोटे-बड़े निवेश की सेफ्टी की गारंटी खुद सरकार लेती है. यानी किसी भी स्थिति में आपका पैसा डूबने का चांस ही नहीं. इन जीरो रिस्क सेविंग स्कीम (Zero Risk Saving Scheme) में सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जाता है, जो आपकी बचत को एक बड़े अमाउंट में तब्दील करने में सहायक होती है. इसके अलावा ये सरकारी योजनाएं नियमित आय (Reguler Income) भी पक्की कर देती हैं. (Photo: ITG)

टाइम डिपॉजिट पर तगड़ा ब्याज

टाइम डिपॉजिट पर तगड़ा ब्याज

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम न सिर्फ सुरक्षा के मद्देनजर पसंद की जाती हैं, बल्कि बल्कि ये रिटर्न देने के मामले में भी आगे हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office TD Scheme) की बात करें, इस पर मिलने वाला अधिकतम ब्याज 7.5 फीसदी सालाना है. यहां बता दें कि आपके इ्नवेस्टमेंट टैन्योर के हिसाब से यहां ब्याज दिया जाता है. ये एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट (Post Office One Time Investment Scheme) स्कीम है. (Photo: ITG)

अपने हिसाब से चुन सकते हैं टैन्योर

अपने हिसाब से चुन सकते हैं टैन्योर

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की सबसे खास बात यही है कि निवेशक अपने हिसाब से टैन्योर का सेलेक्शन कर सकता है. इसमें निवेश अवधि के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जाता है. जैसे 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.9%, 2 साल के लिए 7%, 3 साल के निवेश पर 7.1% और 5 साल तक निवेश पर 7.5% का ब्याज मिलता है. इसका मतलब है कि निवेशक इस सेविंग स्कीम में अपनी सुविधा के हिसाब से एक साल, दो साल, तीन साल या फिर पांच साल के लिए एकमुश्त निवेश कर सकता है. (Photo: ITG)

ब्याज से 5 लाख की कमाई का गणित

ब्याज से 5 लाख की कमाई का गणित

अब बताते हैं कि कैसे आप इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही पांच लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है, इसके लिए आपको अधिकतम 5 साल तक के लिए एक मुश्त पैसा निवेश करना होगा. Post Office Time Deposite Calculator से समझें, तो आप अगर स्कीम में एक बार में 12 लाख रुपये का निवेश करते हैं और इसे 5 साल के लिए लगाते हैं, तो फिर आपका कुल फंड मैच्योरिटी पर 7.5% ब्याज दर के हिसाब से 17,39,938 रुपये हो जाएगा और इसमें महज ब्याज से कमाई 5,39,938 रुपये होगी. 

अगर आप कम निवेश करना चाहते हैं, तो फिर पांच साल के लिए 4.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर इस अवधि में 7.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर कुल 6,52,477 रुपये मिलेंगे. इस रकम में 2,02,477 रुपये का सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई होगी. (Photo: ITG)

निवेश-टैन्योर के हिसाब से फायदा

निवेश-टैन्योर के हिसाब से फायदा

पांच साल के बजाय अगर आप चाहते हैं कि सिर्फ तीन साल में ही ब्याज से 2 लाख रुपये की कमाई हो जाए, तो इसके लिए आपको इस टैन्योर के लिए 10 लाख रुपये की रकम लगानी होगी. 3 साल के निवेश पर मिलने वाले 7.1 फीसदी Interest Income के जरिए आपका फंड 12,35,075 रुपये हो जाएगा और इसमें ब्याज से कमाई 2,35,075 रुपये होगी. (Photo: ITG)

Tax छूट का भी मिलता है लाभ

Tax छूट का भी मिलता है लाभ

टाइम डिपॉजिट स्कीम में ब्याज तो तगड़ा मिलता ही है, बल्कि इस सरकारी स्कीम में निवेश के और भी तमाम फायदे हैं. इनमें टैक्स छूट का लाभ भी शामिल है. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत निवेशकों को Tax Benefits दिए जाते हैं. इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है और इसमें सिंगल अकाउंट या जॉइंट अकाउंट खुलवाने की सुविधा भी है. इस स्कीम में आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं यानी इसमें मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है. (Photo: ITG)

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here