15.6 C
London
Thursday, May 21, 2026
Home Business NEET पेपर ₹5 से 50 लाख में बेचा,ब्लैंक चेक लिए:आरोपी कोचिंग डायरेक्टर...

NEET पेपर ₹5 से 50 लाख में बेचा,ब्लैंक चेक लिए:आरोपी कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज खोलने वाला था

0
85
  • Hindi News
  • National
  • NEET Paper Leak | CBI Probe Reveals Maharashtra Coaching Directors School College Plan

जयपुर/नई दिल्ली/लातूर/पुणे5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक में पहुंचे। उधर देशभर में कई राज्यों में पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। - Dainik Bhaskar

NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक में पहुंचे। उधर देशभर में कई राज्यों में पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को संसद की स्थायी समिति की बैठक हुई। इस मीटिंग में NEET परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारी भी मौजूद रहे।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई सांसदों ने NTA के शीर्ष अधिकारियों से कड़े सवाल पूछे। NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने कहा कि NEET का पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ था और मामले की जांच CBI कर रही है।

इस पर कई सांसदों ने पूछा कि अगर पेपर NTA सिस्टम से लीक नहीं हुआ, तो बाहर कैसे आया और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की जरूरत क्यों पड़ी। इस पर NTA के डीजी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

12 मई को परीक्षा रद्द की गई, 21 जून को री-एग्जाम होगा

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

पेपर लीक केस में लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार: बेटे के लिए गेस पेपर खरीदा था

NEET पेपर लीक में CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉ मनोज शिरुरे ने बेटे के लिए RCC कोचिंग के संचालक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ से गेस पेपर खरीदे थे।

सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी आज सामने आई है। इस मामले में किसी पेरेंट्स की यह पहली गिरफ्तारी है।

NEET पेपर लीक में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले महाराष्ट्र से 6, राजस्थान से 3 और हरियाणा से एक व्यक्ति को अरेस्ट किया। इनमें 2 महिलाएं भी हैं।

उधर, इस मामले में लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं। CBI जांच में पता चला है कि शिवराज लातूर में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था।

अब तक 11 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 7 महाराष्ट्र से

‘एम सर’ लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी

CBI की कार्रवाई के बाद पुणे नगर निगम ने बुधवार को आरोपी शिवराज मोटेगांवकर की RCC कोचिंग क्लासेस को सील कर दिया।

CBI की कार्रवाई के बाद पुणे नगर निगम ने बुधवार को आरोपी शिवराज मोटेगांवकर की RCC कोचिंग क्लासेस को सील कर दिया।

RCC कोचिंग के संचालक शिवराज लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है।

पेपर लीक गिरोह पहले टोकन मनी लेता था

  • जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि गिरोह ने गेस पेपर को 5 से 50 लाख रुपए तक बेचा। यह गिरोह पेपर देने से पहले छात्र के परिवार की आर्थिक स्थिति देखते थे। इसके बाद रकम तय की जाती थी। सिर्फ टोकन मनी ली जाती थी। इसके लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रख लेते थे।
  • डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद अगर यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी।
  • परीक्षा के बाद कई परिजन ने पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही।
  • IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान ही उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया।

5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, एक की रिमांड बढ़ी

आरोपी मनीषा गुरुनाथ मांढरे को 14 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया था।

आरोपी मनीषा गुरुनाथ मांढरे को 14 दिनों की CBI हिरासत में भेज दिया था।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

नीट री-एग्जाम से पहले फेक टेलीग्राम चैनल्स पर एक्शन: शिक्षा मंत्री बोले- तुरंत ब्लॉक करें; पेपर लीक केस में 5 आरोपी जेल भेजे गए

नीट यूजी के 21 जून को होने वाले री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले फर्जी टेलीग्राम चैनलों और ऑनलाइन नेटवर्क्स पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। पूरी कॉपी पढ़ें…

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here