महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 21 May 2026 12:10 PM IST
शामली, बागपत, मेरठ और हरियाणा से वेस्ट यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड तक डीजल-पेट्रोल तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। स्टिंग जांच में 72 से 80 रुपये प्रति लीटर तक तेल बेचने का खुलासा हुआ है।
पेट्रोल डीजल स्टिंग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के बहालगढ़, यूपी के बागपत, शामली और मेरठ से डीजल व पेट्रोल की तस्करी केवल वेस्ट यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, हरियाणा और देहरादून तक बड़े स्तर पर की जा रही है। गिरोह के सदस्य 72 से 80 रुपये प्रति लीटर तक डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
संवाददाता ने तस्करी के इस खेल की हकीकत जानने के लिए 12 दिन तक लगातार पड़ताल की। जांच में सामने आया कि हरियाणा के बहालगढ़, यूपी के शामली, बागपत और मेरठ से सस्ता तेल टैंकरों और ड्रमों के जरिये दिल्ली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद और देहरादून तक पहुंचाया जा रहा है।
प्रतिदिन एक लाख लीटर से अधिक तेल विभिन्न शहरों में खपाया जा रहा है। एक ड्रम में 260 लीटर पेट्रोल 75 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 19,500 रुपये में, जबकि डीजल 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से 18,720 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: पारा 43 के पार, सबसे गर्म दिन रहा बुधवार; लू से वेस्ट यूपी बेहाल, 25 मई से नौतपा शुरू
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
