8.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Home Business Assam CM Oath LIVE: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, कई राज्यों के...

Assam CM Oath LIVE: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री गुवाहाटी पहुंचे; पीएम भी होंगे शामिल

0
171

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

Published by: राकेश कुमार

Updated Tue, 12 May 2026 11:51 AM IST

Assam CM Himanta Biswa Sarma Shapath Grahan Samaroh Live: Assam CM Himanta Biswa Sarma Shapath Grahan Samaroh Live: आज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बना, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। गुवाहाटी के खानापारा में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शपथ लेने के साथ ही मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सरमा के साथ चार नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने।  पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदला गया है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। इस समारोह की हर हलचल पर अमर उजाला की नजर है। पढ़ें पल-पल की अपडेट…

 

Himanta Biswa Sarma Oath Live Assam Chief Minister Swearing-in Ceremony BJP Govt Formation News in Hindi

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के साथ हिमंत बिस्व सरमा
– फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:54 AM, 12-May-2026

नवनिर्वाचित विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026

11:50 AM, 12-May-2026

Assam CM Oath LIVE: मंत्री के रूप में शपथ ले रहे नवनिर्वाचित विधायक

हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। 

11:46 AM, 12-May-2026

हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी। 

11:37 AM, 12-May-2026

असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे हिमंत सरमा: माणिक साहा

हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, हम बहुत खुश हैं, क्योंकि भाजपा-एनडीए ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में चुनाव जीते हैं। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा असम को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे।

 

11:28 AM, 12-May-2026

एनडीए सरकार बनने से असम और यूपी की जनता बेहद खुश: केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में भी हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, असम और उत्तर प्रदेश की जनता बहुत खुश है क्योंकि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम में एनडीए सरकार बनी है। भाजपा राज्य के समग्र विकास के लिए काम करती है। 

11:11 AM, 12-May-2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले खानापारा स्थित वेटरिनरी फील्ड पहुंचे।

11:04 AM, 12-May-2026

आज इतिहास बनने जा रहा, जनता ने भाजपा और पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास बनने जा रहा है, क्योंकि जनता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का विचार इस यात्रा का मार्गदर्शन कर रहा है। यह बयान उन्होंने नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिया।

 

10:31 AM, 12-May-2026

हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण के लिए घर से रवाना हुए

भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण के लिए अपने आवास से रवाना हुए। 

 

#WATCH | Guwahati | Assam CM designate Dr Himanta Biswa Sarma leaves from his residence

He is set to take the oath as the Chief Minister of Assam for the second time pic.twitter.com/BAvoyL7nnq

— ANI (@ANI) May 12, 2026

10:23 AM, 12-May-2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुवाहाटी पहुंचे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी असम पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले मां कामाख्या के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह मां कामाख्या को नमन करते हैं और यह देवी का पवित्र स्थान है। उन्होंने असम के लोगों को बधाई दी और कहा कि उन्हें सिर्फ असम ही नहीं, बल्कि बंगाल में भी बड़ी जीत मिली है।

10:20 AM, 12-May-2026

पंजाब के राज्यपाल गुवाहाटी पहुंचे

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका असम के लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है, क्योंकि वह पहले कुछ समय के लिए वहां राज्यपाल रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here