8 C
London
Monday, May 11, 2026
Home Business PM Modi-Eknath Shinde: जब पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे से पूछा हेलीकॉप्टर...

PM Modi-Eknath Shinde: जब पीएम मोदी ने एकनाथ शिंदे से पूछा हेलीकॉप्टर हादसे का हाल, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

0
116

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / मुंबई

Published by: Pavan

Updated Sun, 10 May 2026 05:43 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटना पर चिंता जताई। हाल ही में खराब मौसम के कारण शिंदे के हेलीकॉप्टर को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा था और इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। शनिवार को पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने शिंदे से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। दोनों नेताओं की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

PM Modi enquires about DyCM Eknath Shinde's well-being after his helicopter returns mid-air due to bad weather

एकनाथ शिंदे से पीएम मोदी ने पूछा हाल
– फोटो : X @mieknathshinde

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। यह तब हुआ जब हाल ही में एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा था। शनिवार को जब पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अन्य नेताओं से मिल रहे थे, तभी उन्होंने अचानक उनके पास रुककर उनसे इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने न सिर्फ उनका हालचाल पूछा बल्कि भविष्य में हवाई यात्रा के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह भी दी। इस बातचीत को लेकर वहां मौजूद लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।

यह भी पढ़ें- PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

खराब मौसम में फंसा था शिंदे का हेलीकॉप्टर

दरअसल, गुरुवार को एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान खराब मौसम में फंस गया था। बताया गया कि पायलट को अचानक एक तूफानी सिस्टम आता दिखा, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ दिया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर रास्ता भी थोड़ा भटक गया था, इसलिए उसे मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि शिंदे पूरी तरह सुरक्षित रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों का संवाद

प्रधानमंत्री मोदी और शिंदे की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोग इस बातचीत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। हालांकि बाद में साफ हुआ कि प्रधानमंत्री ने केवल उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

यह भी पढ़ें- रविवार को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे हिमंत: 12 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; PM भी रहेंगे मौजूद

इस पूरे घटनाक्रम से यह भी देखने को मिला कि प्रधानमंत्री मोदी अपने सहयोगियों की सुरक्षा और भलाई को लेकर कितने सतर्क रहते हैं और व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल भी लेते हैं। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी मौजूद थे। वहीं पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here