8 C
London
Monday, May 11, 2026
No menu items!
Home Business विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे:9वें मुख्यमंत्री होंगे, TVK का कांग्रेस...

विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ लेंगे:9वें मुख्यमंत्री होंगे, TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठबंधन; राहुल गांधी शामिल होंगे

0
115
  • Hindi News
  • National
  • Vijay Shapath Grahan LIVE | Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy Oath Video Update; TVK MLA Cabinet Minister AIADMK Congress

चेन्नई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने विजय से फोन पर बात की।

थलापति विजय शपथ लेते समय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। केवल निर्धारित शपथ के शब्दों तक सीमित रहने के लिए कहा।

CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं।

टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने CM विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है।

CM बनते ही विजय एक्शन में आए और दस्तावेजों का पहला सेट साइन किया। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली देने, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।

3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

विजय डाइस पर आए और चुनावी सभा की तरह स्पीच देने लेगे।

विजय डाइस पर आए और चुनावी सभा की तरह स्पीच देने लेगे।

राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोका और शपथपत्र पर लिखी लाइन पढ़ने कहा।

राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोका और शपथपत्र पर लिखी लाइन पढ़ने कहा।

विजय ने राज्यपाल की बात सुनकर हां में सिर हिलाया और शपथ पढ़ने लगे।

विजय ने राज्यपाल की बात सुनकर हां में सिर हिलाया और शपथ पढ़ने लगे।

विजय ने शपथ के दौरान कहा…

QuoteImage

मैं सी. जोसेफ विजय भारत की संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में भारत की एकता, अखंडता को बनाए रखूंगा और अपने विवेक के अनुसार कर्तव्यों और कानून का पालन करूंगा। किसी से डरूंगा नहीं और ना ही एकतरफा आदेश मानूंगा। मैं न्याय करूंगा, सभी लोगों के साथ न्याय करूंगा।

QuoteImage

शपथ के दौरान CM विजय की 4 तस्वीरें…

राहुल गांधी के साथ एक्टर विजय। TVK सरकार को कांग्रेस ने समर्थन दिया है।

राहुल गांधी के साथ एक्टर विजय। TVK सरकार को कांग्रेस ने समर्थन दिया है।

CM विजय ने स्टेडियम में मौजूद जनता को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

CM विजय ने स्टेडियम में मौजूद जनता को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया।

विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दस्तावेजों के पहले सेट पर साइन किए।

विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दस्तावेजों के पहले सेट पर साइन किए।

विजय की शपथ में राष्ट्रगान–वंदेमातरम पर विवाद

तमिलनाडु में सीएम विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘तमिल थाई वाजथु’ (तमिल राज्य गीत) से पहले ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ बजाने पर विवाद शुरू हो गया है।

डीएमके ने इस पर आपत्ति जताई है। डीएमके का कहना है कि राज्य के सम्मान के लिए तमिल राज्य गीत सबसे पहले बजाया जाना चाहिए था, लेकिन उसे तीसरे नंबर पर धकेल दिया गया। ये परंपरा के खिलाफ है।

इसपर विजय की पार्टी (TVK) ने सफाई देते हुए कहा कि गाने कब बजेंगे ये फैसला राज्यपाल का था। लेकिन डीएमके नेता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा कि राज्य की परंपरा तमिल राज्य गीत को पहले और राष्ट्रगान को अंत में बजाने की रही है। विजय अब बीजेपी की विचारधारा की ओर झुक रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें….

शनिवार को चौथी बार राज्यपाल से मिले थे विजय

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार गैर-द्रविड़ दल (DMK या AIADMK) का मुख्यमंत्री बना है।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की शपथ से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:20 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली

07:23 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय के फैंस का मदुरै में जश्न, मिठाइयां बांटीं, भावुक हुई महिला समर्थक

07:09 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पांच साउथ स्टार, जो सीएम बने

06:53 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

नवीन पटनायक ने विजय को बधाई दी

बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, विजय को CM बनने पर बधाई। उम्मीद है कि तमिलनाडु नई लीडरशिप के नेतृत्व में और ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और तेजी से विकास करेगा।

06:27 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पहली बार सचिवालय पहुंचे विजय, CM कुर्सी पर बैठे, लोगों से मिले

मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय पहली बार सचिवालय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

05:49 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सीएम बनते ही एक्शन में विजय, पहला ऑर्डर 200 यूनिट बिजली फ्री

CM जोसेफ विजय ने शपथ लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की।

CM विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि वे किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने ही उनका स्वागत किया और उन्हें स्वीकार किया। इसलिए झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे।

CM विजय ने बताया कि पिछली DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लादने का आरोप लगाया।

विजय की स्पीच 6 पॉइंट्स में….

  • राज्य के वित्त पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और हम आगे बढ़ सकें।
  • हमें काम करके दिखाने के लिए उचित समय दें।
  • ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। लोगों का एक भी पैसा नहीं छुआ जाएगा।
  • विजय के अलावा सत्ता का कोई और केंद्र नहीं होगा; सत्ता का एकमात्र केंद्र विजय ही होंगे।
  • नई शासन व्यवस्था की शुरुआत हो रही है; अब असली, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत हो रही है।
  • CM विजय ने कांग्रेस, VCK और वामपंथी दलों को उनकी पार्टी को सरकार बनाने में समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

05:33 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

बताैर मुख्यमंत्री विजय ने इंडोर स्टेडियम में पहली स्पीच दी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय पहली बार एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

05:30 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु CM विजय ने दस्तावेजों के पहले सेट पर साइन किए

तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद दस्तावेजों के पहले सेट पर हस्ताक्षर किए।

05:21 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शपथ लेने वाले हर मंत्री को विजय ने गले लगाया, देखें वीडियो

05:20 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कमल हासन ने लिखा- तमिलनाडु आपके नेतृत्व में खूब चमके

कमल हासन ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- “TVK के अध्यक्ष, तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य खूब चमके। यह नई ऊंचाइयों को छुए। मैं अपनी हार्दिक बधाई देता हूं।”

05:13 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

29 साल की सेल्वी कीर्तना विजय कैबिनेट की सबसे छोटी मंत्री बनीं

सेल्वी एस कीर्तना विजय कैबिनेट में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। वे 29 साल की हैं। सबसे उम्रदराज सदस्यों में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद हैं। उनकी उम्र 61 साल है।

शिवकाशी सीट से विधायक कीर्तना, विजय कैबिनेट की की एकमात्र महिला और सबसे छोटी उम्र की मंत्री हैं। कीर्तना, शिवकाशी से भी पहली महिला विधायक हैं, जिन्होंने इस सीट पर लगभग सात दशक के पुरुष वर्चस्व को समाप्त किया है। वे तमिल के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी मजबूत पकड़ रखती हैं।

05:08 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री एक्टर विजय के प्रोफाइल पर एक नजर

05:07 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु सेक्रेटरिएट में तैयारियां पूरी, विजय शपथ के बाद यहां जाएंगे

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय तमिलनाडु सचिवालय जाएंगे। जहां सुरक्षा और आधिकारिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

04:57 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

आधव अर्जुन और के अरुणराज ने मंत्री पद की शपथ ली

आधव अर्जुन ने मंत्री पद की शपथ ली। वे TVK के चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं। विल्लीवक्कम सीट से जीत हैं।

इनके बाद अरुणराज को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

04:54 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TVK के महासचिव एन आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली

एक्टर विजय के बाद उनकी पार्टी के सबसे सीनियर विधायक और महासचिव एन आनंदन ने मंत्री पद की शपथ ली। आनंद को विजय का करीबी माना जाता है।

04:53 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

04:43 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शुरुआत वंदेमातरम से हुई, इसके बाद राष्ट्रगान और तमिल गान हुआ

विजय के शपथ समारोह की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सबसे आखिर में तमिलगान हुआ।

यह पहला मौका था जब किसी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पूरा वंदेमातरम गाया गया।

04:40 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल अर्लेकर मंच पर पहुंचे, विजय के साथ राहुल गांधी भी मौजूद

इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के साथ एक्टर विजय, कांग्रेस 5 विधायकों को लेकर TVK के साथ गठबंधन कर चुकी है।

इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के साथ एक्टर विजय, कांग्रेस 5 विधायकों को लेकर TVK के साथ गठबंधन कर चुकी है।

शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल अर्लेकर मंच पर पहुंच गए हैं। विजय के साथ ही राहुल गांधी खड़े हैं।

04:29 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय की शपथ के लिए तमिलनाडु BJP चीफ नेहरू स्टेडियम पहुंचे

तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और पार्टी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां TVK चीफ जोसेफ़ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

04:26 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल अर्लेकर स्टेडियम पहुंचे, विजय ने उनका स्वागत किया

04:19 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजनीति के अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्रिटी भी पहुंचे

तमिल एक्ट्रेस संगीता और सिंगर कृष जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां TVK प्रमुख और तमिलनाडु के भावी मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय कुछ ही देर में शपथ लेंगे। इनके अलावा एक्ट्रेस सनम शेट्‌टी भी पहुंची हैं।

04:15 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल अर्लेकर लोकभवन से निकले, कुछ देर में स्टेडियम पहुंचेंगे

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लोक भवन से रवाना हुए। वे कुछ ही देर में TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

राज्यपाल ने 13 मई तक विजय को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।

04:10 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी नेहरु स्टेडियम पहुंचे

03:55 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय की शपथ के लिए जगह-जगह स्क्रीन लगाई गईं

टी नगर बस स्टैंड पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए एक LED स्क्रीन लगाई गई है। यह समारोह जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हो रहा है।

मायलापुर में TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए एक LED डिस्प्ले लगाया गया है।

03:40 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

नेहरू स्टेडियम पहुंची एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, विजय के परिवार से मिलीं

तृषा कृष्णन के स्टेडियम पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

03:27 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 मंत्रियों के नाम सामने आए

विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री के तौर पर नियुक्त किए जाने वाले नौ लोगों की एक सूची की सिफारिश की है।

इनके नाम हैं….

1. एन. आनंद 2. आधव अर्जुन 3. डॉ. के.जी. अरुणराज 4. के.ए. सेंगोत्तैयन 5. पी. वेंकटरमणन 6. आर. निर्मलकुमार 7. राजमोहन 8. डॉ. टी.के. प्रभु 9. सेल्वी एस. कीर्तना

03:17 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय नेहरू स्टेडियम पहुंचे, एक्ट्रेस तृषा भी शपथ में शामिल होने रवाना

विजय शपथ के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत किया गया।

विजय का लेडी लक कही जाने वालीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हो गई हैं। घर के बाहर मीडिया ने जब उनसे कहा कि आज तमिलनाडु के लिए एक बड़ा दिन है, इस पर तृषा ने जवाब दिया- धन्यवाद, मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

03:13 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय की शपथ के लिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे

02:53 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

नेहरू स्टेडियम जहां विजय की शपथ के लिए मंच तैयार किया गया है

02:49 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सड़क के दोनों तरफ स्वागत करने खड़े विजय के सपोर्टर्स

02:45 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय शपथ के लिए नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हुए

02:44 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पिता चंद्रशेखर बोले- खुश हूं बेटा राज्य का सीएम बनने जा रहा है

TVK चीफ और मुख्यमंत्री-डेजिग्नेट विजय के पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। हम फंक्शन में जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि मेरा बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहा है।

02:37 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शपथ से पहले विजय की बहनें बोलीं- ऑल द बेस्ट अन्ना

02:36 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TVK के नव निर्वाचित विधायक आधव अर्जुन नेहरू स्टेडियम पहुंचे

TVK नेता आधव अर्जुन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे, जहां आज TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

02:29 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शपथ देखने के लिए नेहरू स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे TVK के सपोर्टर्स

01:51 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TVK नेता केए सेनगोट्टैयन विजय के घर पर पहुंचे

01:19 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

विजय के फैंस क्लब का नाम विजय मक्कल यक्कम, पहली रैली में 8 लाख भीड़ जुटी

27 अक्टूबर 2024 को विजय की पार्टी TVK की पहली रैली वेलुप्पुरम के विक्रवंडी में आयोजित की गई थी।

27 अक्टूबर 2024 को विजय की पार्टी TVK की पहली रैली वेलुप्पुरम के विक्रवंडी में आयोजित की गई थी।

विजय के फैंस संगठन का नाम विजय मक्कल यक्कम (VMI) है। फरवरी 2024 में जब विजय ने पार्टी की घोषणा की, तो VMI के जिला स्तर के पदाधिकारी ही टीवीके (TVK) के पदाधिकारी बने। उन्होंने ही 2026 के चुनावों में पार्टी की कमान संभाली।

विजय के छोटे-छोटे 85 हजार फैंस क्लब थे। इसे 2009 में मिलाकर विजय मक्कल यक्कम (VMI)। तमिलनाडु के विक्रविंडी में पहली रैली की। फैन क्लब ने 8 लाख लोगों की भीड़ जुटाई।

तमिल सिनेमा में ‘रसिगर मंद्रम’ यानी फैन क्लब्स का कॉन्सेप्ट 1960 के दशक से ही खूब पॉपुलर रहा है। भारत के पहले एक्टर मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के पॉलिटिकल आइकॉन मरुथुर गोपालन रामचंद्रन (MGR) अपने फैन क्लब्स को पॉलिटिकल सपोर्ट में बदलकर ही शिखर पर पहुंचे थे।

चिरंजीवी ने अपने फैन क्लब्स को ही अपनी राजनीतिक पार्टी प्रजा राज्यम पार्टी में बदला था। इसी फॉर्मूले पर पवन कल्याण ने अपने फैन क्लब्स के आधार पर जन सेना पार्टी बनाई और आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। तमिल सिनेमा में MGR और जयललिता के बाद सुपरस्टार विजयकांत ही कुछ हद तक इस फॉर्मूले को पॉलिटिकल पावर बनाने में कामयाब हुए थे।

01:16 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फैन क्लबों से कैसे मिलती है मदद, 6 पॉइंट

  • तमिलनाडु में सितारों के फैन क्लब बनना आम है। तमिल भाषा में इन्हें ‘रसिगर मंदरम’ कहते हैं।
  • ये फैन क्लब बेहद ऑर्गेनाइज होते हैं। ये ब्लड डोनेशन कैंप, फ्री में खाना बांटना जैसे काम करते हैं।
  • इससे इन क्लबों के सदस्य न होने के बावजूद आम लोगों की भी इनके प्रति सहानुभूति होती है।
  • इन क्लबों का एक रजिस्टर्ड स्ट्रक्चर होता है। इसके तहत इनके पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष होते हैं।
  • फिल्मी स्टार्स अक्सर इन क्लबों के पदाधिकारियों के साथ सीधी बैठकें करते हैं। स्टार के साथ जुड़ाव होता है।
  • जैसे ही कोई एक्टर राजनीति में आने का फैसला करता है, क्लब के सदस्य कार्यकर्ता का काम करते हैं।

12:59 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राजनीति में क्यों सफल होते हैं साउथ एक्टर, 3 वजहें

  • पर्दे की अपनी छवि का जमीनी फायदा उठाना: आमतौर पर दक्षिण की अधिकांश फिल्मों के स्टार या तो पौराणिक किरदार निभाते हैं या फिर व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए दिखाए जाते हैं। वे अपनी इस ‘स्क्रीन इमेज’ को राजनीतिक एजेंडे में इतनी खूबसूरती से पिरोते हैं कि वह वोट बैंक में तब्दील हो जाती है।
  • अपनी भाषा व क्षेत्रीय अस्मिता की बात करना: दक्षिण के सितारे हमेशा अपने भाषाई गौरव और क्षेत्रीय अस्मिता को प्राथमिकता देते हैं। उत्तर भारतीय अभिनेताओं के उलट यहां की फिल्मी हस्तियां उन सरोकारों से जुड़ी होती हैं जो आम लागों को कनेक्ट करते हैं। इसका उन्हें राजनीतिक फायदा मिलता है।
  • ग्लैमर नहीं, सामाजिक आंदोलन से प्रेरणा लेना: अन्नादुरई और करुणानिधि जैसे नेता पहले लेखक और विचारक थे, फिर राजनेता। उन्होंने फिल्मों का उपयोग अपनी द्रविड़ विचारधारा को फैलाने के लिए एक माध्यम के रूप में किया। यानी उनकी जड़ें ग्लैमर में नहीं, बल्कि एक मजबूत सामाजिक आंदोलन में थीं।

12:30 AM10 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुुंचे, तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

11:48 PM9 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में विजय को सैंड आर्ट बनाकर बधाई दी गई; VIDEO

11:47 PM9 मई 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी तमिलनाडु के लिए घर से निकले, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

11:45 PM9 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां; VIDEO

11:36 PM9 मई 2026

  • कॉपी लिंक

59 साल बाद पहली बार गैर DMK-AIADMK सरकार

तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनने वाली है।

1967 में DMK ने कांग्रेस को हराकर पहली बार सत्ता हासिल की थी। 1972 में एमजी रामचंद्रन (MGR) ने DMK से अलग होकर AIADMK बनाई और तब से दोनों दल बारी-बारी से सत्ता में आते रहे।

इस दौरान कांग्रेस, भाजपा, PMK, DMDK जैसी कई पार्टियां उभरीं, लेकिन कोई भी DMK-AIADMK के प्रभुत्व को खत्म नहीं कर पाई।

इस तरह पिछले करीब 59 सालों से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। 59 सालों बाद कोई तीसरी पार्टी की सरकार बनी है।

11:36 PM9 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TVK का 46% स्ट्राइक रेट, पूर्व CM स्टालिन समेत 15 मंत्री हारे

विजय की पार्टी TVK ने हर इलाके में सीटें जीतीं। 234 में से 108 सीटें जीतकर 46% के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। सबसे अधिक दबदबा उत्तर और तटीय इलाकों में रहा। मध्य तमिलनाडु में भी उसे खूब सीटें मिलीं।

DMK ने ज्यादातर सीटें दक्षिणी इलाकों में जीतीं। AIADMK को अधिकतर सीटें उत्तर-मध्य क्षेत्र में मिलीं। DMK ने 164 में 59 सीटें जीतकर 36% और AIADMK ने 170 में 47 सीटों के साथ 27.6% स्ट्राइक रेट दर्ज किया।

कांग्रेस 28 में 5 सीटें जीतकर 17.8% पर रही। BJP का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। पार्टी 27 सीटों पर लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 3.4% रहा। पूर्व CM एमके स्टालिन समेत 34 मंत्रियों में से 15 मंत्री हार गए। हालांकि, स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन जीत गए।

11:35 PM9 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस समर्थन देने TVK ऑफिस आई, विजय लेफ्ट के दफ्तर गए; टाइमलाइन

4 मई: रिजल्ट में TVK 108 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को 20 सीटें मिलीं। सरकार बनाने के लिए 118 का बहुमत किसी को नहीं मिला।

5 मई: कांग्रेस का समर्थन, विधायक 113 हुए

कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं ने TVK के दफ्तर पहुंचकर विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई। लेकिन अब भी बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी।

6 मई: गवर्नर से मिले, लेकिन बहुमत नहीं

एक्टर विजय गवर्नर के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए गए, लेकिन गवर्नर ने बहुमत की संख्या पूरी न होने की वजह से उन्हें लौटा दिया।

7 मई: लेफ्ट का साथ मिला, 117 विधायक हुए

लेफ्ट पार्टियों CPI और CPI(M) ने अपने 2-2 विधायकों के साथ TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। राज्यपाल ने फिर 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। विजय थोड़ा समय मांगकर वापस लौट गए।

8 मई: VCK का समर्थन, शाम को इनकार

विजय की पार्टी TVK ने VCK से समर्थन मिलने का दावा किया। शाम को विजय लगातार तीसरे दिन फिर गवर्नर के पास पहुंचे, लेकिन देर रात तक VCK ने समर्थन देने की पुष्टि नहीं की। मामला फंस गया। शपथ फिर टल गई।

9 मई: IUML-VCK का साथ मिला, विधायक 121 हुए

IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया। दोनों पार्टियां पहले समर्थन देने से इनकार कर रही थीं। इसके कारण 7 मई और 9 मई को विजय की शपथ टल गई थी। विजय के हजारों फैन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम से निराश लौट गए थे। इनके समर्थन से अब विधायकों की संख्या 121 हो गई है। बहुमत 118 से 3 ज्यादा।

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here