0
2
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Maharashtra Flood | Rajasthan Punjab Kashmir UP Kolkata Rain Alert

महाराष्ट्र के 5 जिलों में बाढ़, 8 लोगों की मौत:बंगाल में 10 की जान गई; कोलकाता में 39 साल बाद रिकॉर्ड बारिश

मुंबई/नई दिल्ली/हैदराबाद/कोलकाता50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें लातूर में तीन, बीड में दो और छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़ और धाराशिव में एक-एक लोगों की मौत बिजली गिरने, डूबने और अन्य कारणों से हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि मराठवाड़ा के आठ जिलों में 766 घरों को बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। 33,010 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर लगी फसलें खराब हो गईं। बीड और धाराशिव में पांच बांध, कई सड़कें, पुल और स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है।

इधर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसपास के जिलों में बारिश से मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। इनमें 8 मौतें सिर्फ कोलकाता में हुईं। 10 में से 9 लोगों की मौत करंट लगने से हुई। कोलकाता के कई इलाके लगातार दूसरे दिन जलमग्न हैं।

कोलकाता में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक 251.4 मिमी बारिश हुई थी। कोलकाता में 39 साल बाद एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई थी। इससे पहले 26 सितंबर 1986 को एक दिन में 259.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

भारी बारिश के चलते पूरा कोलकाता के ज्यादातर इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। 30 से ज्यादा फ्लाइट्स और कई ट्रेनें कैंसिल की गईं। स्कूल-कॉलेजों में 25 सितंबर तक छुट्टी की गई है। मूसलाधार बारिश से कई दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

राज्यों में बारिश का डेटा

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

04:08 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

CM फडणवीस बोले- NDRF और SDRF की 17 टीमें रेस्क्यू में लगीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बताया कि NDRF और SDRF की लगभग 17 टीमें प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू के कामों में जुटी है। CM ने कहा- धाराशिव में NDRF की मदद से लोगों को हेलिकॉप्टरों से निकाला गया है।

CM फडणवीस ने बताया कि उन्होंने किसानों के लिए 2,215 करोड़ रुपए के ऑर्डर जारी किए हैं। इसके अलावा, किसानों को 1,829 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। CM ने कहा- हमने किसानों को तत्काल मुआवजा देने का फैसला किया है। अगले 10 दिनों के भीतर किसानों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।

03:53 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में लगातार दूसरे दिन सड़कों पर पानी

03:45 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में बारिश रुकने के 24 घंटे बाद भी जलभराव की स्थिति

कोलकाता में 22 सितंबर की रात से 23 सितंबर की सुबह तक काफी बारिश हुई। कई जगह पानी भरा हुआ है। एक कार को क्रेन से निकाला गया।

03:08 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 25 जिलों में यलो-ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के आसार

रायपुर में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बाकी जिलों में भी यही स्थिति है।

रायपुर में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बाकी जिलों में भी यही स्थिति है।

छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना है। रायपुर में देर रात से बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर सहित 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:03 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: मानसून 24 घंटे के दौरान विदा लेगा; बारिश का अलर्ट नहीं, तापमान बढ़ा

पंजाब चंडीगढ़ में बुधवार दिनभर मौसम साफ रहेगा। 29 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है।

पंजाब चंडीगढ़ में बुधवार दिनभर मौसम साफ रहेगा। 29 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है।

पंजाब में अगले चौबीस घंटे के दौरान मानसून की विदाई हो सकती है। राज्य में 29 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, औसत अधिकतम तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री अबोहर में दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:55 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: बारिश ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मानसून 1023 मिमी वर्षा

शिमला के रिज पर बुधवार सुबह सुहावने मौसम में टूरिस्ट टहलते हुए दिखे।

शिमला के रिज पर बुधवार सुबह सुहावने मौसम में टूरिस्ट टहलते हुए दिखे।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने 30 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मानसून सीजन में 1023 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। बीते 30 साल में कभी भी इतनी भारी बारिश नहीं हुई। इससे पहले, 1995 में यानी 31 साल पहले जरूर 1029 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, अभी हिमाचल से मानसून की वापसी नहीं हुई। ऐसे में इस मानसून सीजन में 1995 का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जरूर है। पूरी खबर पढ़ें…

01:50 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका

बिहार में पटना समेत 26 जिलों में बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, उत्तर बिहार के 13 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। राज्य में 25 सितंबर से तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:44 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: आज से मानसून की विदाई संभव, 4 दिन बाद तापमान गिरेगा

हिसार में दिन में गर्मी पड़ रही है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।

हिसार में दिन में गर्मी पड़ रही है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।

हरियाणा में भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन चुकी हैं। अगले 24 घंटों में हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों से मानसून की वापसी पूरी होने की संभावना है। IMD के अनुसार हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। पूरी खबर पढ़ें…

01:35 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, राज्य में अब तक 19% ज्यादा बरसात

भोपाल समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई।

भोपाल समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के 3 जिले- सिवनी, मंडला और बालाघाट में बुधवार को बारिश का अलर्ट है। राज्य में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 19% ज्यादा है। गुना और रायसेन में 61 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…

01:28 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान 39 डिग्री पहुंचा, रात में हल्की ठंडक

राजस्थान में मंगलवार को सभी जिलों में मौसम साफ रहा। पिलानी, चूरू, गंगानगर समेत कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

मौसम के इस बदलाव से दिन में हल्की गर्मी बढ़ गई, हालांकि रात में तापमान सामान्य और सामान्य से थोड़ा नीचे दर्ज होने से हल्की ठंडक रहने लगी।

वहीं, बुधवार को मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से अब लोगों में मौसमी बीमारियां (वायरल इन्फेक्शन) बढ़ने लगी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:23 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम

01:22 AM24 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश का हाल