0
3
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst Punjab Flood| Himachal Mumbai Delhi MP Rain Alert

जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड, 7 शव बरामद:रामबन में बादल फटा, 4 की मौत; पंजाब के 250 गांवों में बाढ़, 8 की जान गई

पठानकोट/देहरादून/प्रयागराज/दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश जारी है।

हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुई। सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली कराया गया।

पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है।

यूपी के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। राज्य में अब तक 774 मकान बारिश-बाढ़ में ढह चुके हैं। वाराणसी में सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूटा है।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

उत्तराखंड: चमोली में शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है।

उत्तराखंड: चमोली में शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है।

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके में शुक्रवार सुबह बादल फटा। SDRF की टीम रेस्क्यू के काम में लगी है।

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके में शुक्रवार सुबह बादल फटा। SDRF की टीम रेस्क्यू के काम में लगी है।

पंजाब: अमृतसर में बाढ़ में फंसे लोगों को स्पेशल गाड़ियों की मदद से निकाला जा रहा है।

पंजाब: अमृतसर में बाढ़ में फंसे लोगों को स्पेशल गाड़ियों की मदद से निकाला जा रहा है।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

09:08 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: देहरादून में तेज बारिश जारी

08:48 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: फिरोजपुर से अब तक 3000 लोगों का रेस्क्यू

पंजाब के फिरोजपुर सतलुज नदी में उफान के कारण पंजाब का बड़ा इलाका बाढ़ की चपेट में है। फिरोजपुर जिले के करीब 100 गांव प्रभावित हैं। जिला प्रशासन, सेना, BSF, NDRF और पुलिस लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं।

प्रभावित इलाकों में गजनीवाला, कालूवाला, टेड़ीवाला, निहाला लवेरा, बग्गेवाला शामिल हैं। मलेरिया-डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गनेशावाला, निहाला किल्चा, डोना मट्टर में दवा छिड़काव कर रही हैं।

08:40 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के कठवा में बाढ़ जैसे हालात

कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी खतरे के निशान पर है। इसका पानी कठवा गांव में घुस चुका है। यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। सड़क और खेत पानी में डूबे हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी है। कठवा के अलावा गुमटी, पट्टी जामड़ा, मुगल माजरा, मलकपुर, कलसाना और तंगौर में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

08:12 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: 557 सड़कें बंद, मणिमहेश यात्रा स्थगित

तस्वीर मंडी जिले के गोहर की है। यहां बादल फटने के बाद फैला मलबा।

तस्वीर मंडी जिले के गोहर की है। यहां बादल फटने के बाद फैला मलबा।

हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश जारी है। कई जगहों पर बादल भी फटे हैं। लैंडस्लाइड भी हो रही हैं। इसके कारण राज्य की 557 सड़कें बंद हैं, जिनमें तीन नेशनल हाईवे (NH-03, NH-05 और NH-305) भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 213 सड़कें मंडी में बंद हैं। 160 सड़कें कुल्लू में ब्लॉक हैं।

08:06 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: रामबन में लापता लोगों की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार की रात बादल फटा था। अचानक आई बाढ़ के कारण यहां 4 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

08:04 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, जगह-जगह लगा लंबा जाम

उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हाईवे बंद होने के कारण जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें और जाम लगा है।

08:01 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद करना पड़ा। इसके बाद कई जिलों का संपर्क टूट गया।

07:43 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश यात्रा स्थगित

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वार्षिक मणिमहेश यात्रा को लगातार भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड के कारण अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

चंबा के भरमौर में फंसे 1750 यात्रियों को 36 सरकारी बसों से पठानकोट भेजा गया है।

07:31 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: बैतूल में नदी में बही कार

बैतूल में गूगल मैप की मदद से जा रहे कार सवारों ने उफनती नदी को पार करने की कोशिश की। कार तेज बहाव में बह गई। गोताखोरों और ग्रामीणों ने कार सवार दोनों युवकों को बचाया।

07:29 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में बारिश के चलते स्कूल बंद

जौनपुर में भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए डीएम ने शनिवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं।

07:14 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात में आनंद जिले के कई इलाकों में पानी भरा

06:24 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: टांगरी नदी का जलस्तर घटना शुरू

हरियाणा के अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर घटने से हालात सामान्य होना शुरू हो गए हैं। यहां के मोरनी क्षेत्र में शुक्रवार को बादल फटा था। इसके बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। नदी उफान पर आ गई थी। कई इलाकों में पानी भर गया था।

06:16 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: बीकानेर में कच्चे मकान की छत गिरी, बच्चे की मौत

इसी घर की छत गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसकी मां घायल है।

इसी घर की छत गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसकी मां घायल है।

बीकानेर के लूणकरणसर में मलकीसर छोटा गांव के चक 17 एमकेडी में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत धराशायी हो गई। इसमें दबकर 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।

हादसा शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। लकड़ी और घासफूस की बनी मकान की छत 10 साल के शौर्य के ऊपर गिरी। शौर्य अपनी मां ममता के पास सो रहा था। शौर्य को सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मां के पैर में चोट आई है।

परिजन शौर्य को लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय शौर्य के पिता धर्मपाल भी वहीं थे।

बारिश तेज होने के कारण वो उठ गए थे। वो बारिश के पानी को रोकने का प्रबंध कर रहे थे। तभी छत गिर गई।

05:39 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: चिनाब नदी उफान पर, सलाल डैम के सभी गेट खोले

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार भारी बारिश के बीच चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सके।

05:36 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात: साबरकांठा में मूसलाधार बारिश, गाड़ियां डूबीं

गुजरात के साबरकांठा जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कारें पूरी तरह डूब गईं। बारिश का पानी घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

05:23 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: रामबन में रेस्क्यू जारी, 2 लोग लापता हैं

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता हैं। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

05:20 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: बादल फटने से अचानक बाढ़, ओल्ड मनाली जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से बड़ा नुकसान हुआ है। इस बाढ़ की चपेट में आने से ओल्ड मनाली को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है।

05:07 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 9 बजे तक पुराना रेलवे पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर जलस्तर 205.22 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से बस थोड़ा ही नीचे है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। आशंका है कि जलस्तर और बढ़ सकता है।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष अधिकारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने की मुख्य वजह वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी है। यहां से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है।

  • हथिनी कुंड बैराज से फिलहाल करीब 46,968 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
  • वजीराबाद बैराज से लगभग 44,970 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

05:00 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 30-जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

राजस्थान के 30 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। चित्तौड़गढ़, सलूंबर और उदयपुर (शहर को छोड़कर) में शनिवार को स्कूलों की छुट्‌टी है। वहीं, टोंक के लांबाहरिसिंह कस्बे में करीब 425 साल पुराना किले (गढ़) की दीवार सरकारी स्कूल की बिल्डिंग पर गिर गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

04:45 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: बस्तर में 200 घर ढहे, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों में मानसून कमजोर पड़ा है। पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश किसी भी जिले में रिकॉर्ड नहीं हुई। बस्तर संभाग में 200 से ज्यादा मकान ढह चुके हैं। यहां 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए। इन्हें स्कूल, इंडोर स्टेडियम, आश्रम जैसे जगहों पर ठहराया गया है। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

04:42 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: मथुरा में यमुना खतरे से 12cm ऊपर बह रही

मथुरा में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यहां यमुना खतरे के निशान से केवल 12cm नीचे बह रही है। यहां ताजेवाला बांध और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी का दोबारा असर देखने को मिल रहा है। निचले इलाकों में रहने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उनको एक बार फिर अपने घर छोड़ने की चिंता सताने लगी है।

04:27 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: बाढ़ की चपेट में 8 जिले, घग्गर का जलस्तर बढ़ा

पंजाब में रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अमृतसर में ये पानी अब कस्बा अजनाला के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात तक पानी हरड़ कलां गांव के करीब पहुंच गया था। जिसके बाद बचाव कार्यों को तेज किया गया है। पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने अमृतसर डीसी को पीड़ित परिवारों की मदद के लिए राशन भेजा है। पूरी खबर पढ़ें…

04:07 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से तबाही फैली

04:02 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना के उफान पर होने से खेतों में पानी भरा, फसलें खराब

03:59 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजौरी: भूस्खलन और पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद कर दिया गया है। तेज बारिश से हुए भूस्खलन और पहाड़ों से गिरे पत्थरों की वजह से हाईवे के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

03:57 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: रियासी में लैंडस्लाइड, 7 की मौत

03:52 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: रामबन के राजगढ़ में कल रात बादल फटा, Video

03:37 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां

03:27 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 29 अगस्त की रात बादल फटा

03:20 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: मंडी-मनाली नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड हुई, 2 Video

03:02 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: बलिया में श्मशान घाट डूबा, सड़क किनारे अंतिम संस्कार

यूपी के बलिया में गंगा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर डेजर लेवल से करीब दो मीटर ऊपर है। शहर के निचले इलाकों निहोरा नगर,कृष्णा नगर, बेदुआ, मुहम्मदपुर, गायत्री कॉलोनी, महावीर घाट में पानी भर गया है। दर्जनभर से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। श्मशान घाट बाढ़ में डूबे हैं। इसके कारण सड़क किनारे अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

02:27 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: राज्य में अब तक 774 मकान बारिश-बाढ़ में ढहे

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के मुताबिक, अब तक योगी सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1,82,216 खाद्यान्न पैकेट और 10,30,534 लंच पैकेट वितरित किए हैं। 774 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 637 को सहायता राशि दी गई है, बाकियों को भी जल्द से जल्द सहायता राशि प्रदान करने की कवायद चल रही है। पशुओं के लिए 14,740 क्विंटल भूसा, पीने के पानी की शुद्धता के लिए 92,020 क्लोरीन टैबलेट और स्वास्थ्य की दृष्टि से 3,58,555 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं।

02:26 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 18 जिलों में बाढ़, 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इन जिलों में अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। जौनपुर में बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…

02:17 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कटरा: खराब मौसम से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर के कटरा में लगातार खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।

इससे पहले त्रिकुटा पहाड़ियों के अधकुवरी क्षेत्र में बादल फटने से भूस्खलन हुआ था। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 18 लोग घायल हुए थे।

02:14 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ओल्ड यमुना ब्रिज के हालात।

01:39 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: मंडी में बादल फटा, गाड़ियां बहीं, शिमला में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार रात बादल फटा। नांडी पंचायत के नसेंणी नाला में कुछ गाड़ियां बह गईं। कटवाढ़ी क्षेत्र में इससे स्टोन इंडस्ट्री को नुकसान हुआ। शिमला के जतोग केंट में लैंडस्लाइड से सेना के रिहायशी मकान खतरे में हैं। इन घरों को रात में ही खाली कराया गया। 4 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

01:28 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, अंबाला में बाढ़

हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है। अंबाला की टांगरी नदी में आए उफान के बाद बने यहां बाढ़ के हालात हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:02 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: इंदौर-नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग में तेज बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 19 में से 12 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है। आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:00 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार में 32 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर से मानसून की एक्टिविटी और तेज होगी। शुक्रवार को पटना और सीवान में बारिश हुई। वहीं, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बिहार में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पटना में मुंगेर में गंगा का जलस्तर वॉर्निंग लेबल 38.33 मीटर से लगभग 59 सेंटीमीटर ऊपर है। पूरी खबर पढ़ें…

12:55 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

12:55 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा