0
4
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi Prayagraj MP Rain Alert

वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, कई लोग घायल:डोडा में बादल फटा, 4 मौतें; मनाली में दुकान-घर बहे, गाड़ी नदी में समाई

जयपुर/उदयपुर/लखनऊ/शिमला9 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ रउफ डार

  • कॉपी लिंक
डोडा जिले के भद्रवाह में गुप्त गंगा मंदिर के सामने बादल फटने के बाद अचानक पानी का सैलाब आ गया। - Dainik Bhaskar

डोडा जिले के भद्रवाह में गुप्त गंगा मंदिर के सामने बादल फटने के बाद अचानक पानी का सैलाब आ गया।

वैष्णो देवी में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड में कुछ लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू जारी है। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी है। बोर्ड ने अभी इसके फोटो-वीडियो जारी नहीं किए हैं।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौत घर गिरने से हुई, जबकि दो की मौत लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में हुई। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। कई सड़कें और रेल सेवाएं ठप हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे भी बंद हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

इससे पहले, किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में 14 अगस्त को बादल फटा था। इसमें 65 लोगों की मौत हुई थी। 200 लोग अब भी लापता हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में मचैल माता यात्रा के लिए पहुंचे कई श्रद्धालु, उनकी बसें, टेंट, लंगर और दुकानें बह गई थीं।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

डोडा के भद्रवाह में मंगलवार को अचानक आई बाढ़ ने गुप्त गंगा मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया।

डोडा के भद्रवाह में मंगलवार को अचानक आई बाढ़ ने गुप्त गंगा मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया।

डोडा के चहरवा नाला में मंगलवार को बादल फटने से पानी के साथ ढेर सारा मलबा बहकर आ गया।

डोडा के चहरवा नाला में मंगलवार को बादल फटने से पानी के साथ ढेर सारा मलबा बहकर आ गया।

डोडा में लगातार बारिश के बीच मंगलवार को चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

डोडा में लगातार बारिश के बीच मंगलवार को चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

जम्मू-कश्मीर के डोडा में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल: नेशनल हाईवे 3 पर लंबा जाम

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नेशनल हाईवे 3 समेत कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

श्रीनगर के कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी

09:54 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात: संत सरोवर बांध के सभी गेट खोले गए

09:39 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू: भारी बारिश से तवी नदी उफान पर

09:25 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पहलगाम में बेताब घाटी के शेषनाग नाले में पानी खतरनाक स्तर पर पहुंचा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की प्रसिद्ध बेताब घाटी में शेषनाग नाला अपने अब तक के उच्चतम जलस्तर को पार कर गया है। अधिकारियों के अनुसार, नाले का जलस्तर 6.02 फीट तक बढ़ गया है। नाले के लिए बाढ़ की चेतावनी का स्तर 4.59 फीट है।

नाले में खतरे का निशान 5.09 फीट के ऊपर है। ऐसे में 6 फीट का जलस्तर खतरनाक माना जा रहा है। आसपास के इलाकों में तबाही की आशंका पैदा हो गई है। अधिकारियों ने पहलगाम के निवासियों, पर्यटकों और ट्रेकर्स से सावधानी बरतने और स्थिति सामान्य होने तक नदियों, नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

09:14 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ में जलस्तर बढ़ने से रावी नदी पर बने बांध के सभी गेट खोले गए

09:06 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति

09:01 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में हर्षिल घाटी की ओर जाने वाले रास्ते पर पत्थर-मलबे का ढेर

08:59 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के मंडी में उफनती ब्यास नदी का ड्रोन विजुअल

08:43 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में बारिश की वजह से 10वीं, 11वीं परीक्षाएं स्थगित

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने मंगलवार को 10वीं और 11वीं कक्षा की होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दीं। बोर्ड ने बताया कि नई तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी।

08:39 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के मनाली में पिकअप वैन नदी में बही

हिमाचल के मनाली में एक पिकअप वैन भूस्खलन के बाद सड़क पर फंस गई। थोड़ी देर बाद वह नदी में बह गई।

08:00 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कठुआ में उफान पर सेवा नदी, बाढ़ जैसे हालात

07:42 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में लगातार बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड

07:07 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू के तवी नदी में कटाव, जलस्तर बढ़ने से आस-पास के घरों को खतरा

06:40 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में एअर इंडिया-स्पाइसजेट फ्लाइट्स में देरी की संभावना

दिल्ली-NCR में बारिश जारी रहने की आशंका के बीच, कई एयरलाइन कंपनियों ने मंगलवार को यात्रियों के लिए फिर से एडवाइजरी जारी की है। स्पाइसजेट और एअर इंडिया ने यात्रियों से कहा है कि बारिश के कारण फ्लाइट्स में देरी की संभावना है। एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस देख लेने की अपील की गई है।

06:33 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मनाली में रेस्टोरेंट का पिछला हिस्सा नदी में बहा, सिर्फ आगे की दीवार बची

05:36 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सीकर में घरों-स्कूलों में भरा गंदा पानी, दावा- 40 साल बाद ऐसा मंजर

सीकर में 25 अगस्त को हुई तेज बारिश से शहर और आसपास के इलाके डूब गए। शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूर नानी गांव को सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ी। मौके पर पहुंची दैनिक भास्कर टीम को ग्रामीणों ने बताया कि 40 साल बाद ऐसा मंजर देखने को मिला है। कच्चा बांध टूटने से डूबे इस गांव में अब बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल का ग्राउंड तालाब बन चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

05:30 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

भारी बारिश-लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

लगातार बारिश के बीच लैंडस्लाइड के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लोगों को मौसम सुधरने और सड़क साफ होने तक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के चंदरकोट, केला मोड़ और बैटरी चश्मा में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद NH बंद करने का फैसला लिया गया। कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र बारहमासी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

वहीं, किश्तवाड़ जिले में त्राइथ नाला के पास पैडर सड़क का एक हिस्सा बह गया, जबकि उधमपुर में रामनगर-उधमपुर सड़क और डोडा में जंगलवार-थाथरी सड़क लैंडस्लाइड के बाद बंद कर दी गई। किश्तवाड़, डोडा और राजौरी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में लगभग एक दर्जन घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

04:39 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कई घर-सड़कें क्षतिग्रस्त

04:31 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के द्वारका में छत गिरने से दो लोग घायल

दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके के सिद्धात्री एन्क्लेव में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण चार मंजिला घर की छत गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, 15 अगस्त को दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह के एक कमरे की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था।

03:09 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास

02:46 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में 4 बच्चे बहे, 3 की मौत

बिलासपुर में 4 बच्चे बाढ़ में बह गए, जिनमें 3 की मौत हो गई। बीजापुर में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं।

बिलासपुर में 4 बच्चे बाढ़ में बह गए, जिनमें 3 की मौत हो गई। बीजापुर में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं।

छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में मंगलवार को बारिश का अलर्ट है। जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर में बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट है। कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। बिलासपुर में बाढ़ में एक ही परिवार के 4 बच्चे बह गए, जिनमें से 3 की मौत हो गई। बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं। नाव में कुल 11 लोग सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

02:35 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में स्कूल बंद, मंडी में 2 मकान गिरे

हिमाचल के लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में दो दिन से बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल के लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में दो दिन से बर्फबारी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे से बारिश हो रही है। मंडी के बालीचौकी में मंगलवार रात जमीन धंसने से 2 बिल्डिंग ढह गई। इनमें 40 से ज्यादा दुकानें चल रही थीं। दोनों बिल्डिंग 5 दिन पहले ही खाली कराई गई थीं। भारी बारिश की चेतावनी के चलते शिमला, कांगड़ा और कुल्लू ​​जिला के स्कूलों और कालेजों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में दो दिन से बर्फबारी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

02:20 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के उन्नाव में 14 करोड़ से बना बांध बहा

यूपी में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश से गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

यूपी में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश से गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

यूपी में 3 दिनों से बारिश जारी है। मंगलवार को भी 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रयागराज में सोमवार को गंगा ने चौथी बार लेटे हनुमानजी को स्नान कराया। पूरी प्रतिमा डूब गई है। उन्नाव में गंगा का कटाव रोकने के लिए 14 करोड़ की लागत से तैयार बांध बह गया। पूरी खबर पढ़ें…

02:15 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: आज भारी बारिश का अलर्ट, फाजिल्का में 3 दिन स्कूल बंद

रणजीत सागर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

रणजीत सागर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

पंजाब में मौसम विभाग ने मंगलवार को 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश का असर पंजाब में भी देखने को मिला। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। रणजीत सागर से छोड़े गए पानी के चलते रावी उफान पर है। पूरी खबर पढ़ें…

02:12 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 24 जिलों में बारिश की चेतावनी, पटना से सटे 6 गांवों में बाढ़ के हालात

पटना में सोमवार को भारी बारिश के बाद खेतान मार्केट के पास सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। इसके कारण दुकानें बंद रहीं।

पटना में सोमवार को भारी बारिश के बाद खेतान मार्केट के पास सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। इसके कारण दुकानें बंद रहीं।

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, पूर्णिया, कटिहार सहित 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 31 अगस्त तक राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

01:38 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना

01:34 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 20 जिलों में यलो अलर्ट, अंबाला में अंडरपास में पानी भरा

अंबाला के जंडली अंडरपास में बारिश से पानी भर गया।

अंबाला के जंडली अंडरपास में बारिश से पानी भर गया।

हरियाणा के अंबाला और चरखी दादरी में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। अंबाला में जंडली अंडरपास में जलभराव हो गया। यमुनानगर में रात को बारिश हुई। यहां तेज हवा में छप्पर से सारण जाने वाले रास्ते पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में ऑरेंज व बाकी बचे 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:26 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 में स्कूलों की छुट्‌टी

भारी बारिश से नागौर, सिरोही सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

भारी बारिश से नागौर, सिरोही सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन कुछ ही जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को जालोर, सिरोही, उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बाड़मेर, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चूरू, झुंझुनूं, अलवर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

01:18 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: भोपाल में बूंदाबांदी, डेढ़ इंच पानी गिरते ही कोटा फुल होगा

भोपाल में सोमवार दोपहर को करीब आधे घंटा तक तेज बारिश हुई।

भोपाल में सोमवार दोपहर को करीब आधे घंटा तक तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर समेत 15 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। मंगलवार को उज्जैन संभाग के 2 जिले- नीमच और मंदसौर को छोड़कर अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिन के लिए कुछ जिलों में ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बाकी में हल्की बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…

01:00 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:00 AM26 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा