- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood | Bihar Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi MP Rain Alert
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान में लगातार बारिश होने से कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ जैसी स्थिति है। बूंदी में चंबल का पानी घरों में घुस गया। स्टेट हाईवे की सड़क उखड़ गई। सवाई माधोपुर में जमीन का बढ़ा हिस्सा धंस गया है। राहत-बचाव के लिए सेना बुलाई गई है। एयरफोर्स का Mi-17 हेलिकॉप्टर भी तैनात किया गया है।
जयपुर-सीकर समेत 13 जिलों में 1 से 3 दिन की स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। उदयपुर में कुंवारी माइंस में पानी भर गया। इसमें डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, नागौर में मकान ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के चलते इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM) कैंपस परिसर में पानी भर गया। हॉस्टल की बिल्डिंग एक मंजिल तक डूब गई। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में फंसे 150 स्टूडेंट्स को SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।
यूपी में भी बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। प्रदेश में 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई खेत पानी में डूब गए।
राज्यों में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

राजस्थान के सवाई माधोपुर के ग्रामीण इलाके में रेस्क्यू करने जा रही एनडीआरएफ की टीम शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

राजस्थान बूंदी में भारी बारिश के कारण शनिवार को स्टेट हाईवे की सड़क उखड़ गई। यहां ट्रैफिक भी रोका गया है।

जम्मू के IIIM कैंपस हॉस्टल में एक मंजिल तक पानी भर गया।

राजस्थान के अलवर के रामगढ़ में शनिवार सुबह तेज बारिश के कारण मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 7 लोग दब गए।

वाराणसी में भारी बारिश के बाद BHU अस्पताल परिसर में शनिवार को 3 फीट तक पानी भर गया।
अब जानिए- राजस्थान में क्यों हो रही है लगातार बारिश मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पिछले 48 घंटे से मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर रुका था, वह थोड़ा आगे बढ़कर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के ऊपर आ गया है।
मानसून ट्रफ लाइन शुक्रवार को गंगानगर, चूरू, ग्वालियर (एमपी), सतना (एमपी), डालटनगंज (झारखंड) से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है। इस सिस्टम के कारण शुक्रवार से राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है।
राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

देशभर में मौसम से जुड़े पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
03:12 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पटना में रविवार को दिनभर तेज बारिश हुई
02:50 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
लखनऊ में शाम से तेज बारिश जारी
लखनऊ में शाम से तेज बारिश जारी है। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। यहां कल, सोमवार को भी बरसात की संभावना है।
02:48 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सिरोही के टोकरा बांध का जलस्तर बढ़ा
राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर और उसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में बारिश का असर टोकरा बांध पर देखने को मिल रहा है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 31 फीट है। रविवार तक इसका जलस्तर 28.50 फीट तक पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग बांध की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
02:00 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सीकर में बांध टूटा, हाईवे पर आया पानी
राजस्थान के सीकर के नानी बीहड़ में मिट्टी से बनाया गया गंदे पानी का बांध टूट गया। इससे पानी 7 से 8 किलोमीटर एरिया में नेशनल हाईवे-52 पर आ गया। यह हाईवे जयपुर को बीकानेर से जोड़ता है।
01:58 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के नागौर में मकान गिरा, VIDEO
नागौर शहर के लोहारपुरा क्षेत्र में बारिश के चलते एक पुराना मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
यह मकान करीम बक्श भट्टी का था, जिसमें कोई नहीं रहता था।
01:52 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 6 की मौत
राजस्थान के उदयपुर में रविवार को कुंवारी माइंस में पानी भर गया। इसमें डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई।
वहीं, नागौर में मकान ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई। नागौर के लोहारपुरा क्षेत्र में भी एक पुराना मकान भरभरा कर गिर गया।
01:25 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
असम CM को ले जा रही डिब्रूगढ़-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट अगरतला भेजी गई
असम सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ले जा रही डिब्रूगढ़-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट को खराब मौसम के कारण अगरतला की ओर मोड़ दिया गया।
12:14 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के थराली में रास्ता खोलने का काम जारी, VIDEO
उत्तराखंड के चमोली में 23 अगस्त की सुबह बादल फटने से हुई भारी तबाही के बाद थराली में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने का काम चल रहा है।
12:11 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सवाई माधोपुर में जमीन धंसी
राजस्थान के सवाई माधोपुर में भारी बारिश के कारण जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।
12:08 PM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में तेज बारिश जारी
11:45 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के झज्जर में तेज बारिश शुरू
10:56 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
लखनऊ में तेज बारिश शुरू

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। सुबह से काले बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है।
10:50 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के कोटा में कॉलोनी में आया मगरमच्छ
राजस्थान के कोटा के बोरखेड़ा इलाके के अंजलि विहार में शनिवार रात करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ कॉलोनी में घूमता हुआ दिखाई दिया।
10:04 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सहार नदी में बाढ़ आई
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी बारिश के बाद सहार नदी में बाढ़ आ गई। पुरानी सांबा-कठुआ सड़क कई जगहों से बह गई हैं। 6 से ज्यादा गांवों से संपर्क टूट गया है।
09:44 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
वाराणसी में भारी बारिश, मकान का हिस्सा गिरा


वाराणसी में दशाश्वमेध के मीरघाट तिराहा के पास काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली गली में जर्जर मकान की एक ईंट बारिश के चलते गिर गई। इसके बाद मकान गिरने की आशंका से उस गली को बंद कर दिया गया है।
09:42 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के बांदीकुई में मकान गिरा
राजस्थान के बांदीकुई में तेज बारिश के कारण रविवार सुबह करीब 8 बजे मकान की दीवार ढह गई।
09:25 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के अजमेर में सड़कों पर पानी भरा
राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से शहर की कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया।
09:16 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के बूंदी में चंबल नदी उफान पर
राजस्थान के बूंदी में लगातार भारी बारिश से चंबल नदी उफान पर है। नदी का पानी कई रिहायशी इलाकों में घुस गया है।
08:26 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
IIIM डायरेक्टर बोले- ग्राउंड फ्लोर पहले खाली करा लिया
IIIM जम्मू के डायरेक्टर डॉ जबीर अहमद ने बताया कि, हमें बारिश की आशंका पहले से थी। चार ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर को पहले ही खाली करा लिया गया था। लगातार बारिश से पूरे इलाके में पानी भर गया है।
07:44 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
IIIM जम्मू कैंपस में करीब एक मंजिल तक पानी भरा, VIDEO
07:31 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
IIIM जम्मू कैंपस में पानी भर गया, कई छात्र अंदर फंसे
07:14 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
NDRF की टीम का ट्रैक्टर पलटा, जवान बोट के नीचे दबा
सवाई माधोपुर जिले में 3 दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के चलते बाढ़ के हालात बने हुए है।
शनिवार को रेस्क्यू के लिए जा रही NDRF की टीम बाढ़ प्रभावित इलाके में हादसे का शिकार हो गई।
सूरवाल और अजनोटी गांव के पास टीम की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
इस हादसे में एक जवान ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी हुई एक बोट के नीचे दब गया।
इसके बाद अन्य जवानों ने बोट के नीचे दबे हुए जवान को सकुशल निकाला।
07:08 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू: किश्तवाड़ जा रहे रक्षामंत्री के विमान में खराबी, दिल्ली लौटा
जम्मू के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित चसोटी का दौरा करने के लिए नई दिल्ली से जम्मू जा रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विमान में टेक्निकल खराबी आ गई। जिसके चलते उन्हें बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटना पड़ा।
07:01 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: गयाजी में फल्गु-निरंजना नदी खतरे के निशान से ऊपर
बिहार के गयाजी में फल्गु और निरंजना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके बाद जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
06:38 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
सीकर के फतेहपुर में सड़कें लबालब, 3 फीट तक पानी भरा
सीकर के फतेहपुर में झमाझम बारिश से निचले इलाकों में 3 फीट तक पानी भर गया।
वहीं मुख्य बस स्टैंड पर पानी भरने ट्रैफिक बाधित हो गया। लेकिन किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है।
लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
05:56 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
अजमेर में तेज बारिश के चलते बाजार में पानी भरा
अजमेर में आज सुबह हुई बारिश के कारण नला बाजार में पहाड़ी से पानी बहकर आ गया, जिससे बाजार में जलभराव हो गया। इस दौरान बाजार से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
05:37 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के थराली में बादल फटने के बाद मलबे को हटाया जा रहा है
05:29 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब के अमृतसर में बारिश, VIDEO
04:45 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू में बारिश के चलते दीवार गिरी, घरों में पानी भरा


जम्मू जिले के भवानी नगर, जानीपुर और तालाब तिल्लो में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
04:43 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के दौसा में तेज बारिश के चलते सड़क डूब गईं
04:21 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: थराली में बादल फटने से घायल 6 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फटने से 6 लोग घायल हो गए थे। इन्हें एयरलिफ्ट करके AIIMS ऋषिकेश ले जाया गया।
03:52 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सवाई माधोपुर में पुलिया बही, संपर्क टूटा
सवाई माधोपुर में ग्राम पंचायत पांचोलास में PWD की पुलिया टूट जाने से पांचोलास से फलोदी व आमली विजयनगर का रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
03:46 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बना पुल क्षतिग्रस्त, VIDEO
जम्मू-पठानकोट हाईवे के पास सहार खाद नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है।
03:36 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में तेज बारिश, VIDEO
03:16 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान में चंबल नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है
02:35 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
MP के ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। शनिवार को शिवपुरी, डिंडौरी, शाजापुर समेत 20 जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर-श्योपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
यूपी: मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो हुआ, 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े

यूपी में बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। इससे 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। खेत पानी में डूब गए और रास्तों पर भी जलभराव हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
01:57 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, रायपुर में सुबह से छाए बादल

छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज रविवार को 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर ,जशपुर, रायगढ़ समेत उत्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
01:33 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार के नालंदा-गयाजी और जहानाबाद में बाढ़, 24 जिलों में अलर्ट

बिहार के 24 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। नालंदा में लोकायन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे एकंगरसराय और हिलसा प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:29 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब के 8 जिले बाढ़ से ग्रस्त, तरनतारन में कई एकड़ जमीन पानी में डूबी

पंजाब में आज भी 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तरनतारन सहित 8 जिलों में बाढ़ की स्थिति है। तरनतारन में कई एकड़ जमीन पानी में डूब गई। पूरी खबर पढ़ें…
01:23 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 km/h से हवा चलेगी

झारखंड में आज से बारिश का दौर शुरू होगा। बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगीं। पूरी खबर पढ़ें…
01:17 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा में रेवाड़ी-भिवानी समेत 4 जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा में आज 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। प्रदेश में 27 अगस्त से बारिश में कमी आ सकती है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 23 अगस्त तक औसतन 317.7mm बारिश होनी चाहिए थी, अब तक 348.7mm बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:09 AM24 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा
