हिमाचल में जलती चिता डूबी; हरियाणा में नदियां उफान पर:दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट

0
3
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos Update; Mumbai Delhi Bihar | Rajasthan MP Himachal

हिमाचल में जलती चिता डूबी; हरियाणा में नदियां उफान पर:दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट जारी

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे रविवार को बिलासपुर जिले में जलती चिता ही डूब गई। चिता के पानी में बहने का खतरा देख तुरंत JCB मंगाई गई। जिसके बाद मलबा डालकर पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा गया।

उधर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से हरियाणा में नदियां उफान पर हैं। रविवार शाम 4 बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 1 लाख 78 हजार 996 क्यूसेक तक पहुंच गया।

बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.80 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, UP के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्य प्रदेश के देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

हिमाचल के बिलासपुर में रविवार को अचानक आई बाढ़ से जलती चिता ही डूब गई।

हिमाचल के बिलासपुर में रविवार को अचानक आई बाढ़ से जलती चिता ही डूब गई।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में रविवार को लैंडस्लाइड हुई। वहीं, कुल्लू में बादल फटने से नाले में बाढ़ आई।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में रविवार को लैंडस्लाइड हुई। वहीं, कुल्लू में बादल फटने से नाले में बाढ़ आई।

फरीदाबाद में रविवार को यमुना के किनारे बसे गांव और खेतों में फसलें डूब गई हैं।

फरीदाबाद में रविवार को यमुना के किनारे बसे गांव और खेतों में फसलें डूब गई हैं।

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे दिल्ली तक बाढ़ का खतरा है।

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। इससे दिल्ली तक बाढ़ का खतरा है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

दिल्ली: यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

हिमाचल: कुल्लू के पागल नाला में लैंडस्लाइड, 15 पंचायतों का संपर्क टूटा

03:28 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में रामगंगा में आई बाढ़, शहर के निचले इलाके डूबे

03:22 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश, कई इलाके डूबे; हाई टाइड का अलर्ट जारी

03:06 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 4 जिलों में रेड अलर्ट, अगले 2 दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं

बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा में रेड अलर्ट वहीं कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ऑरेंज अलर्ट है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन यही स्थिति रहेगी। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

02:49 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: सतलुज-रावी उफान पर, पठानकोट-तरनतारन-फाजिल्का में रेस्क्यू जारी

पहाड़ों में हुई बारिश से पंजाब में मुश्किलें बढ़ गई हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पठानकोट की कई चौकियां और सीमा क्षेत्र पानी में डूब चुके हैं। पठानकोट के कुछ गांवों में पानी 2 से 3 फीट तक बढ़ गया है।

पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से लगे 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज और सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में हल्की या सामान्य बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर…

02:31 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर में सड़क धंसी, 142 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू

मूसलाधार बारिश के चलते उत्तराखंड स्थित द्वितीय केदार मद्महेश्वर को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बणतोली के समी 40 मी. ध्वस्त हो गया। 142 यात्री फंस गए। बाद में एसडीआरएफ ने सभी को रस्सियों के सहारे निकाला। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बोलीं- वैकल्पिक मार्ग दो-तीन दिन में तैयार होगा।

02:18 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में सुबह हल्की बारिश शुरू हुई। रविवार को गंगानगर, सिरोही, राजसमंद, कोटा समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर हल्का पड़ने से यहां गर्मी, उमस बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर…

02:10 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें 4 जिले- देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में 24 घंटे के अंदर बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) भी एक्टिव है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन संभाग में ही ज्यादा बारिश का दौर बना हुआ है।

वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और भोपाल संभाग के अन्य 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 3 दिन यहां सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

01:57 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: आज बारिश का अलर्ट नहीं, 24 जिलों में बादल छाए रहेंगे

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगा है। 20 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, आज 24 जिलों में बादल छाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

सहारनपुर में रविवार दोपहर 3 बजे हथनीकुंड बैराज से दोपहर 1 लाख 28 हजार 280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा है। प्रशासन ने दिल्ली में लोगों को अलर्ट किया है।

पढ़ें पूरी खबर…

01:36 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 17 जिले में आज बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 21 अगस्त के बाद से मानसून फिर से सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि आज और कल दक्षिण बिहार के जिलों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

01:32 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-मंडी के स्कूलों में छुट्टी, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन दूसरे दिन भी बंद

मौसम विभाग के अनुसार, आज से मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। हालांकि कांगड़ा और चंबा जिले में यलो अलर्ट जरूर दिया गया। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन, औट-सैंज और शिमला-किन्नौर हाईवे जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा है। पूरे प्रदेश 353 सड़कें अवरुद्ध है।

21 अगस्त को पांच जिले ऊना, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में फिर से बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

01:29 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 7 जिलों में यलो अलर्ट, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो

IMD चंडीगढ़ ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इनमें 7 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हथिनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं और पूर्वी व पश्चिमी यमुना नहरों की पानी की सप्लाई को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो है। पढ़ें पूरी खबर…

01:24 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: आज से हल्की बारिश के आसार, 2 दिन में बाद बदलेगा मौसम

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 20 अगस्त के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

वहीं, 21 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 22 और 23 अगस्त को भी अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…

01:10 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

देशभर में आज मौसम का हाल

01:09 AM18 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

17 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश का डेटा