5.4 C
London
Saturday, March 14, 2026
Home Interviews and Features “पीआर गुरु” के मनोज कुमार शर्मा को मिलेगा 2019 का सुप्रीम नेशनल...

“पीआर गुरु” के मनोज कुमार शर्मा को मिलेगा 2019 का सुप्रीम नेशनल एक्सिलेंसी अवॉर्ड

0
319

आतंकवाद निरोधक अपराध और भ्रष्टाचार मोर्चे की ओर से 12 अप्रैल को शुक्रवार की शाम 6 बजे से “अगेंस्ट टेररिज्म इवेंट एंड सुप्रीम नेशनल एक्सिलेंसी अवॉडर्स 2019” का आयोजन किया जाएगा। यह पुरस्कार नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित आर्य ऑडिटोरियम में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार समारोह का आयोजन भारत की मशहूर पेज-3 मैगजीन ग्लैमरस के सहयोग से किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह में बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य अतिथि होंगी।पुरस्कार समारोह में आंतकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज में जागृति लाने की दिशा में काम कर रही विशिष्ट हस्तियों और संस्थाओं को 2019 के सुप्रीम नेशनल एक्सिलेंसी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें “पीआर गुरु” के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार शर्मा भी शामिल हैं।

समारोह के आयोजक आतंकवाद निरोधक अपराध और भ्रष्टाचार मोर्चे के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय बॉलिवुड प्रमोटर एंड ऑर्गनाइजर हरप्रीत सिंह टोनी ने कहा, “समाज में आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई संगठन एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

आतंकवाद के साथ हमारे समाज में भ्रष्टाचार के नासूर ने काफी हद तक अपना साम्राज्य फैला रखा है। इसके खिलाफ समाज के काफी संगठन और अनेक व्यक्ति व्यक्तिगत स्तर पर एकजुट हो रहे हैं।

हमारी संस्था एंटी करप्शन क्राइम एंड करप्शन फ्रंट इन व्यक्तियों को सम्मानित करेगी, ताकि समाज के कई अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों को भी इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का प्रेरणा मिल सके। आयोजन को भव्य रूप देने में इंडिया की पेज 3 मैगजीन ग्लैमरस भी काफी सहयोग दे रही है। “गदर” और “कहो ना प्यार है” फेम अभिनेत्री अमिषा पटेल इस आयोजन की मुख्य अतिथि होंगी। मैं उन्हें हार्दिक धन्यवाद देना चाहूंगा कि वह हमारे इस महत्वपूर्ण इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए रजामंद हुई।“

इस अवसर पर पीआर गुरु के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया जाएगा। पीआर गुरु के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार शर्मा ने कहा, “आंतकवाद और भ्रष्टाचार हमारे समाज की जड़ पर वार कर उसे अंदर से खोखला बना रहे हैं। हमारी संस्था आतंकवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े अपराधों के खिलाफ कदम उठाने में काफी सक्रिय रही है। हम आगे भी इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। यह पुरस्कार हमें और समाज के अन्य जागरूरक लोगों को आतंकवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े अपराधों को खत्म करने की प्रेरणा देगा। इससे हम अधिक जागरूक होकर इस दिशा में कार्य कर पाएंगे।“

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here