19 C
London
Wednesday, August 5, 2026
Home Business IPS Veenu Bansal: राष्ट्रपति भवन से हटाए गए IPS वीनू बंसल, असंसदीय...

IPS Veenu Bansal: राष्ट्रपति भवन से हटाए गए IPS वीनू बंसल, असंसदीय व्यवहार और सुरक्षा में सेंध का आरोप

0
85

Wed, 05 Aug 2026 09:56 AM IST

Sharukh Khan


पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

Published by: Sharukh Khan

Updated Wed, 05 Aug 2026 09:56 AM IST

राष्ट्रपति भवन में तैनात रहे आईपीएस अफसर को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है। आईपीएस वीनू बंसल ने राष्ट्रपति भवन में असंसदीय व्यवहार किया था। प्रोटोकाल को लेकर सेना अधिकारियों से विवाद हुआ था।

IPS Veenu Bansal removed from Rashtrapati Bhavan; accused of unparliamentary conduct and a security breach.

IPS Veenu Bansal
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रपति भवन में तैनात रहे दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के असंसदीय व्यवहार का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर सोमवार रात को संयुक्त पुलिस आयुक्त वीनू बंसल को राष्ट्रपति भवन से हटा दिया गया। उन्हें तुरंत प्रभाव से दिल्ली पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। कई अधिकारी इसे राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में गंभीर सेंध के रूप में देख रहे हैं।

वीनू बंसल 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह एजीएमयूटी कैडर से संबंधित हैं और वर्तमान में संयुक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त के विशेष कार्य अधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन ने सोमवार देर रात एक आदेश जारी किया। 

इस आदेश में वीनू बंसल को पुलिस मुख्यालय से अटैच करने की बात कही गई। आदेश में तुरंत प्रभाव व अगले आदेश तक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसका अर्थ है कि वह तुरंत पुलिस मुख्यालय से अटैच होंगे और अगले आदेश तक वहीं रहेंगे। दिल्ली पुलिस में उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त रहते हुए भी वह काफी विवादों में रहे थे। इन विवादों के कारण उन्हें पहले भी जिले से हटा दिया गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here