25.3 C
London
Tuesday, August 4, 2026
Home Business भास्कर अपडेट्स:केरल के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई...

भास्कर अपडेट्स:केरल के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट

0
95
  • Hindi News
  • National
  • Bhaskar Updates Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से लगे अग्रिम गांवों के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने के बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पाकिस्तान का एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। यह कठुआ के हीरानगर सेक्टर के बोबियान इलाके में शुखमल, देविंदरा और तपन गांवों के ऊपर मंडराता देखा गया।

BSF के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू की, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण वह वापस सीमा पार लौट गया। इसके बाद BSF और पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

केंद्र सरकार ने कहा- 7 साल में 274 भगोड़े वापस लाए; 36 देशों से प्रत्यर्पण हुआ

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है। यह औसतन हर साल करीब 40 प्रत्यर्पण का आंकड़ा है। सरकार के मुताबिक, 2004 से 2013 के बीच हर साल औसतन सिर्फ चार भगोड़ों को ही वापस लाया गया था।

सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इसी अवधि के दौरान भगोड़ों से जुड़ी ₹17,874 करोड़ की संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अटैच की गई हैं।

बयान में दावा किया गया कि पिछली सरकारों में भगोड़ों को वापस लाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी। वहीं, मौजूदा मोदी सरकार ने भगोड़ों के प्रत्यर्पण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया है। सरकार का कहना है कि एकीकृत और तकनीक आधारित कार्रवाई के जरिए यह सफलता हासिल की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश- साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक खातों और म्यूल अकाउंट्स से निपटने के लिए SOP बनाए RBI

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक खातों और म्यूल अकाउंट्स से निपटने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर उसे सर्कुलेट करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई को मजबूत करने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पुलिस को निर्देश दिया है कि वे साइबर फ्रॉड के पीड़ितों के लिए बनाए गए शिकायत निवारण और पैसा वापसी मॉड्यूल को जल्द से जल्द लागू करें। यह बेंच ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़े मामलों पर खुद संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही थी।

पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन

पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। परिवार ने बताया कि वे काफी समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

डॉ. पाटिल का जन्म 22 अक्टूबर 1935 को हुआ था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। उन्होंने डी. वाई. पाटिल ग्रुप की शुरुआत की, जिसके तहत आज देशभर में 182 से ज्यादा कॉलेज और स्कूल, 7 डीम्ड यूनिवर्सिटी और कई अस्पताल चल रहे हैं।

वे राजनीति में भी सक्रिय रहे। पहले महाराष्ट्र में विधायक बने, फिर त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। शिक्षा और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।

डॉ. पाटिल महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक सतेज (बंटी) पाटिल के पिता थे। उनके निधन पर शिक्षा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया।

महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्कूल पाठ्यक्रम में नशामुक्ति (ड्रग डी-एडिक्शन) से जुड़े पाठ शामिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्कूलों में एंटी-ड्रग गाइडेंस और काउंसिलिंग कमेटियां बनाएगी और ‘ड्रग-फ्री स्कूल’ अभियान भी चलाएगी।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को साइबर फ्रॉड और नशे की लत से बचाने के लिए स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को NEP 2020, RTE के तहत 35 लाख छात्रों को मिलने वाले लाभ, आधार ऑथेंटिकेशन, ‘पवित्र’ शिक्षक भर्ती पोर्टल और PM SHRI स्कूलों की प्रगति की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए।

फडणवीस ने कहा कि राज्य के प्रयासों से NCERT की किताबों में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को ज्यादा जगह मिली है। उन्होंने इसे और विस्तृत करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि SSC, CBSE, ICSE और IB बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में मराठी पढ़ाना और मराठी में परीक्षा कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

केरलम के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट

मुंबई पुलिस ने सऊदी-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। सहर पुलिस ने सऊदी अरब से मुंबई आ रही फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। फ्लाइट में ‘नो-स्मोकिंग’ का साइन लगा होने के बावजूद, यात्री ने सऊदी से उड़ान भरने के बाद यह हरकत की।

केरलम के रहने वाले 34 साल के नूरी बहुलेयन को केबिन क्रू ने तब पकड़ा जब फ्लाइट के टॉयलेट से धुआं निकलने पर उन्होंने उसे बाहर आते देखा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बहुलेयन को अरेस्ट कर लिया गया। नूरी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बंगाल STF ने हावड़ा से जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को गिरफ्तार किया

बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार को हावड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध ऑपरेटिव हमीम मंडल के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य सिंह के तौर पर हुई है। इसे पड़ोसी हावड़ा के बेलिलियस रोड से पकड़ा गया। आदित्य को हमीम और अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पकड़ा गया।

STF अफसर ने कहा, “मंडल ने उसे शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा था। शक है कि उसने उनसे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और आरोपी के साथ शेयर की।”

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here