27.9 C
London
Thursday, July 30, 2026
Home Business पेपर लीक से जुड़ा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा:खड़गे बोलेंगे; संसद...

पेपर लीक से जुड़ा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा:खड़गे बोलेंगे; संसद के बाहर विपक्षी सांसद राम मंदिर चंदा चोरी का प्रदर्शन

0
83
  • Hindi News
  • National
  • Parliament Paper Leak Bill LIVE Photos Update; Rahul Gandhi Amit Shah Mallikarjun Kharge BJP Congress | Monsoon Session 2026

खड़गे बोले– शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति को मानने वाले बढ़े:शूद्र से पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें, सभापति ने रिकॉर्ड से हटाया

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पेश किया। खड़गे विपक्ष की तरफ से चर्चा में शामिल हुए। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पेश किया। खड़गे विपक्ष की तरफ से चर्चा में शामिल हुए।

राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मनुस्मृति’ बयान पर हंगामा हुआ। वे शैक्षणिक संस्थाओं पर RSS के दखल पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।

जेपी नड्डा ने टोकते हुए कहा कि खड़गे का बयान तथ्यों से परे है। इससे अशांति फैल सकती है। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा।

यह पूरी बहस पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान हुई।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पेश किया। लोकसभा में बुधवार को करीब 7 घंटे बहस के बाद पेपर लीक से जुड़ा बिल पारित हुआ था।

मनुस्मृति पर हंगामा क्यों हुआ, दावे और फैक्ट से समझें

फैक्ट चैक: खड़गे ने जो सजाएं बताईं, वे मूल मनुस्मृति में नहीं, बल्कि ‘गौतम धर्मसूत्र’ (अध्याय 12, श्लोक 4-6) में लिखी हैं। हालांकि, खड़गे ने बाद में कहा कि गौतम ऋषि ने लिखा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने जवाब में कहा- मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि विलियम जोन्स कलकत्ता हाईकोर्ट के जज थे। उन्होंने 1790 मनु स्मृति का अनुवाद किया। आधुनिक युग के शेड्यूल कास्ट का मनु काल के वैदिक शूद्र के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। विलियम जोन्स से पहले की 2 और मनुस्मृति कहीं अवेलेबल नहीं हैं।

मासिर-ए-आलमगीरी, शाहनामा, जहांगीरनामा, तुज़ुक-ए-बाबरी, फुतूहात-ए-फिरोजशाही और तहकीके हिंद भी उपलब्ध हैं। इसलिए मैंने कहा कि मुझे प्रमाण चाहिए, क्योंकि जो खड़गे ने कहा- उसे अंग्रेजों ने बनाया है। विलियम जोन्स से पहले का कोई टेक्स्ट अवेलेबल नहीं हैं।

फैक्ट चेक: विलियम जोन्स ने मनुस्मृति का पहला अंग्रेजी अनुवाद 1794 में ‘Institutes of Hindu Law, or the Ordinances of Menu’ नाम से पब्लिश किया था। यह किताब आज भी सार्वजनिक डोमेन में है। इसे गूगल बुक्स, इंटरनेट आर्काइव और ब्रिटिश लाइब्रेरी की वेबसाइटों पर मुफ्त में पढ़ा जा सकता है।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर कि किताब ‘हू वर द शुद्राज’ के चैप्टर के पहले पेज के पैराग्राफ 3 में लिखा है कि आधुनिक अनुसूचित जातियों और प्राचीन वैदिक काल के शूद्रों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।

फैक्ट चेक: अंबेडकर ने लिखा है कि आधुनिक शूद्र और प्राचीन वैदिक काल के शूद्र एक ही वर्ग नहीं थे। प्राचीन शूद्र मूल रूप से क्षत्रिय थे, जिन्हें ब्राह्मणों से विवाद के बाद ‘उपनयन संस्कार’ से वंचित कर दिया गया, जिससे वे चौथे वर्ण में गिर गए। वे आज की अनुसूचित जातियों से अलग थे।

प्रमोद तिवारी ने एक किताब दिखाते हुए कहा कि यह इनके कार्यकाल में छपी है, चल रही है, प्रतिबंधित नहीं है। अगर ये कह रहे हैं, दिखा रहे हैं, तो गलती इनकी है।12 साल से इनकी सरकार है।

जेपी नड्डा ने कहा कि ब्रिटिश टाइम से पहले का ओरिजिनल टेक्स्ट लाइए। सबूत दीजिए।

खड़गे बोले- शाह जवाब नहीं दे सकते तो इस्तीफा दें; 5 बड़ी बातें

1. सरकार दबाव में झुकी: सरकार को छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के आगे झुकना पड़ा। धर्मेंद्र प्रधान को हटाना और संशोधन बिल लाना छात्रों के हित में नहीं, बल्कि सरकार की कुर्सी बचाने की मजबूरी थी।

2. सिर्फ सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगा पेपर लीक: जुर्माना 1 करोड़ से 10 करोड़ करना, सजा कड़ी करना, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना पर्याप्त नहीं है। असली जरूरत परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की है।

3. 152 परीक्षाओं के पेपर लीक: कुछ सालों में 152 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन किसी दोषी को सजा नहीं मिली। NTA के कई पद खाली हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बजाय RSS से जुड़े लोगों की नियुक्तियां की जा रही हैं।

4. अमित शाह जवाब दें: शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। अगर गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब नहीं दे सकते तो इस्तीफा दें।

5. शूद्र वाले बयान पर हंगामा: नए सिलेबस में ऐसे संदर्भ जोड़े जा रहे हैं, जिनमें शूद्रों के वेदपाठ सुनने या बोलने पर कठोर दंड का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच रखने वालों को शिक्षा व्यवस्था से बाहर किया जाना चाहिए। इस बयान पर सत्ता पक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

रामगोपाल यादव ने कहा- NEET का अधिकार राज्यों को दें

सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मेरा मानना है, दंड बढ़ाने से कभी अपराध कम नहीं होता। ऐसा होता तो मृत्युदंड के प्रावधान वाले मामलों में अपराध नहीं होते। पहले पीएमटी राज्यों के हाथों में था, इतनी बड़ी गलती नहीं होती थी। इसके पेपर को लीक होने से रोकना बहुत मुश्किल होगी। पहले की तरह राज्यों को परीक्षा का अधिकार दिया जाए।

संजय झा ने कहा- संजीव मुखिया बक्सर सेंट्रल जेल में है, निकल नहीं पाएगा

जेडीयू के सांसद संजय झा ने कहा कि खड़गे संजीव मुखिया का जिक्र कर रहे थे। मैं बता दूं कि उस पर इतने मुकदमे हैं कि वह बाहर नहीं आ पाएगा। वह बक्सर सेंट्रल जेल में बंद है। इसी केस में वह छूट गया, लेकिन नहीं निकल पाएगा। छात्रों की बात सही थी, भावनाएं सही थीं, लेकिन यह भी जांच होनी चाहिए कि कौन लोग इस आंदोलन में घुसे थे।

10:56 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सागरिका घोष बोलीं- गृह मंत्री सदन में आकर बयान दें

सागरिका घोष ने कहा कि बच्चे सैकड़ों किलोमीटर दूर पढ़ने जाते हैं। परीक्षा का रद्द होना पढ़ने का अवसर नहीं, सरकार की विफलता है। 21 छात्रों ने जान दी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ। दिल्ली पुलिस के डीसीपी गृह मंत्री को रिपोर्ट करते हैं। गृह मंत्री को सदन में आकर बयान देना चाहिए।

10:49 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में तिरुचि शिवा बोले- छात्रों से किए वादे पूरे नहीं हुए

  • DMK सांसद तिरुचि शिवा का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि BJP सांसद बृज लाल ने सदन को गुमराह कैसे किया, क्योंकि उन्होंने कहा था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पैलेट गन से घायल हुए लोगों का इलाज किया जाए।
  • छात्रों को दिए गए दो वादों में से एक- छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना, पूरा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि नकल रोकने वाला बिल बेकार है क्योंकि यह छात्रों के मानसिक दबाव को बदल नहीं सकता।
  • भारत एक विविधतापूर्ण देश है और शिक्षा की एक ही व्यवस्था भारत के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती।

10:20 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वंदे मातरम बिल लोकसभा से भी पास

वंदे मातरम् बिल राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हो गया है। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। स्पीकर ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

10:13 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा और लोकसभा में एक-एक बिल पास

09:59 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने ‘शूद्र’ पर जो बात कही, मैं उससे जुड़ा तथ्य बताना चाहूंगा

नड्डा ने खड़गे को टोकते हुए कहा- खड़गे के बयान से अशांति होगी, उनका बयान तथ्यों से परे है।

सभापति ने कहा- खड़गे का मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटाया जाएगा।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- खड़गे ने जो पक्ष रखा है, मैं उसको प्रमाणित करना चाहूंगा। जयराम रमेश बहुत विद्वान हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि विलियम जोन्स कलकत्ता हाईकोर्ट के जज थे। उन्होंने 1790 मनु स्मृति का अनुवाद किया। 3 किताबों का अनुवाद किया गया। दोनों उपलब्ध हैं।

सुधांशु ने आगे कहा- बाबा साहब की किताब ‘हू वर शूद्र’, में उन्होंने लिखा है। द अनटचेबल्स में उन्होंने लिखा है कि मनु के काल में कोई छुआछूत नहीं थी। इन्होंने बोला- विलियम से पहले की दर्जन किताबें मिलती हैं। जहांगीर नामा, तर्जुके बाबरी है। किसी में इसका जिक्र नहीं हैं।

प्रमोद तिवारी ने एक किताब दिखाते हुए कहा कि यह किताब इनके कार्यकाल में छपी है, चल रही है, प्रतिबंधित नहीं है। अगर ये कह रहे हैं, दिखा रहे हैं, तो गलती इनकी है।12 साल से इनकी सरकार है। जेपी नड्डा ने कहा कि ब्रिटिश टाइम से पहले का ओरिजिनल टेक्स्ट लाइए। सबूत दीजिए।

09:56 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे के शूद्र वाले बयान पर हंगामा, नड्डा बोले- ये सही नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम चाहते हैं विश्वविद्यालयों में अच्छे शिक्षक, अच्छे वीसी आएं, लेकिन आप जो सिलेबस बदल रहे हैं, उसमें ये भी आ रहा है। शूद्र के वेदपाठ सुनने पर शीशे से उनके कान भर दिए जाएं। वेद के अक्षर का उच्चारण करने पर उसकी जीभ काट ली जाए। वेद मंत्र धारण करने पर उसका शरीर काटा जाए। इसके बाद हंगामा हो गया।

खड़गे ने कहा- ये सब जोड़ा जा रहा है। ऐसी सोच वाले इंसानों को व्यवस्था से निकालना चाहिए।

नड्डा ने टोकते हुए कहा- खड़गे के बयान से अशांति होगी, उनका बयान तथ्यों से परे है।

सभापति ने कहा- खड़गे का मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटाया जाएगा।

09:56 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ सालों में 152 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, लेकिन एक को भी सजा नहीं हुई। सरकार क्या कर रही थी। क्या एजेंसियां सो रही थीं। शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं है। शैक्षणिक संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा है। बजट में छह फीसदी भागीदारी शिक्षा बजट की होनी चाहिए, लेकिन 3% से भी कम है।

09:56 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सभापति ने पूछा- और कितना समय चाहिए, खड़गे बोले- जितना चाहें उतना दे दें

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जब बोल रहे थे, सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनसे पूछा कि आपको और कितना समय चाहिए, बता दीजिए।

उन्होंने कहा कि समय पूरा हो गया है, इसलिए पूछ रहा हूं। इस पर खड़गे ने कहा कि आप जितना चाहें उतना दे दें। इस पर सदन में ठहाके लगे। इसके बाद खड़गे ने अपनी बात जारी रखी।

09:51 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- शिक्षा व्यवस्था नहीं बदली तो फिर पेपर लीक होगा

खड़गे ने कहा कि जब जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, तब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? सरकार जो कहती है, उसका उल्टा करती है। अगर शिक्षा व्यवस्था नहीं बदली गई, तो कुछ दिनों बाद फिर पेपर लीक होगा। आपने पेपर लीक पर बिल तो ला दिया, लेकिन उसे रोकने के लिए क्या व्यवस्था की, यह ज्यादा जरूरी है।

खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री कहते रहे कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, लेकिन किसी को सजा नहीं मिली। 2024 के पेपर लीक के आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई। नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर मैं विफल हो जाऊं तो मुझे चौराहे पर लटका देना। अब पेपर लीक के आरोपियों पर भी वैसी ही कार्रवाई करके दिखाइए।

09:49 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- गृह मंत्री जवाब नहीं दे सकते तो इस्तीफा दे दें

खड़गे ने कहा- सीआरपीएफ, RAF और दिल्ली पुलिस किसके आदेश पर काम करती है? देश इन सवालों का जवाब चाहता है। अगर गृह मंत्री इन सवालों का जवाब नहीं दे सकते, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रधानमंत्री को भी उनसे जवाब मांगना चाहिए। पता नहीं प्रधानमंत्री में इतनी हिम्मत है या नहीं। अगर अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, तो प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें पद से हटा देना चाहिए।

09:36 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- पीएम को हर सवाल का जवाब देना चाहिए

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 20 जुलाई की घटना के बाद पीएम को नींद नहीं आ रही थी। रात के 12 बजे वीडियो बनाया। इनको तो मन की बात करने की, पहले की सरकारों को गालियां देने की आदत है। बेचैन हुए, तो वीडियो बनाकर बोले- थैंक्यू फ्रेंड्स।

खड़गे ने आगे कहा- पीएम नए-नए शब्द बोल रहे थे। लाठीचार्ज करने, आंसू गैस छोड़ने और पैलेट गन का इस्तेमाल करने के लिए आदेश कौन दिया। स्टेटमेंट देना चाहिए था, लेकिन आपने नहीं दिया। देश इन सवालों के जवाब चाहता है।

09:27 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- जितेंद्र सिंह और नड्डा जिंदा तिलिस्मात का काम कर रहे

खड़गे ने कहा- हम से मेरा मतलब जनशक्ति से था। मेरा कहना है कि कम से कम आप (पीएम और गृहमंत्री) सदन में आएं रिप्लाई दें। हर बीमारी के लिए आपके पास एक दवाई है, जिंदा तिलिस्मात। हैदारबाद में जिंदा तिलिस्मान दिया जाता है। वैसे ही ये लोग हमेशा करते हैं। हर बात के लिए नड्डा साहब को लगा देते हैं। अब जितेंद्र सिंह आए हैं, हर बात के लिए उनको आगे कर देते हैं। ये सब जिंदा तिलिस्मात का काम कर रहे हैं।

जिंदा तिलिस्मात क्या है?

जिंदा तिलिस्मात हैदराबाद की एक बहुत पुरानी हर्बल दवा है। इसे 1920 के दशक से बनाया जा रहा है और सर्दी, खांसी, सिरदर्द, पेट दर्द जैसी कई छोटी-मोटी समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिण भारत, खासकर हैदराबाद में यह काफी मशहूर है।

09:25 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा में किसी शब्द को कब हटाया जाता है?

भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को असंसदीय बताते हुए सदन की कार्रवाई से हटाने के लिए कहा है।

  • राज्यसभा के नियम 261 में असंसदीय शब्दों का प्रावधान है। इसके तहत अगर सभापति (चेयरमैन) को लगता है कि किसी सदस्य ने ऐसा शब्द या टिप्पणी की है जो मानहानिकारक, अशोभनीय, असंसदीय या सदन की गरिमा के खिलाफ है, तो वे उसे सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दे सकते हैं।
  • जब किसी शब्द या टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाया जाता है, तो उसकी जगह तारांकन (*) लगाया जाता है और नीचे “Expunged as ordered by the Chair” यानी “सभापति के आदेश पर हटाया गया” लिखा होता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्यसभा में असंसदीय शब्दों की कोई तय सूची नहीं है। कोई शब्द असंसदीय है या नहीं, इसका फैसला सभापति उस शब्द के इस्तेमाल, उसके संदर्भ और उस समय की परिस्थितियों को देखकर करते हैं।

09:24 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

नड्डा बोले- खड़गे जी भावावेश में न आएं, तर्क के साथ बात रखें

खड़गे की स्पीच के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा- विपक्ष के नेता को हम शांति से सुन रहे हैं, लेकिन खड़गेजी भावावेश में न आएं। तर्क के साथ अपनी बात रखें। अभी जो उन्होंने शब्द इस्तेमाल किए वे असंसदीय हैं।

09:19 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष बोले- छात्रों पर कार्रवाई के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- 20 जुलाई को छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। संसद की ओर आ रहे थे, संवाद चाहते थे, लेकिन उन्हें लाठीचार्ज मिला। पैलेट गन, आंसू गैस, वॉटर कैनन, करंट, कील वाली लाठी और मेट्रो इंटरनेट बंद किए। इससे छात्र उग्र हो गए।

09:15 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- दिल्ली में लाठीचार्ज पर अमित शाह मुंह नहीं खोल रहे

खड़गे ने कहा- अमित शाह साहब दिख ही नहीं रहे। छोटी-छोटी बातों पर आकर अपनी बात रखते हैं, इस तरफ क्यों नहीं आते, मुझे मालूम नहीं। पीएम भी मुंह नहीं खोल रहे। आप गृह मंत्री हो, कानून-व्यवस्था देखते हो, दिल्ली में इतनी गड़बड़ी पर भी मुंह नहीं खोल रहे हो। क्या स्टिच लगा लिया है क्या मुंह पर। नहीं, मैं नहीं आऊंगा। आपको जो सबक सिखाया है छात्रों ने, वह फिर आकर सबक सिखा देंगे।

09:10 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- छात्रों के लिए कुछ नहीं किया

खड़गे ने कहा- सरकार को जन दवाब के आगे घुटने टेकने पड़े। युवाओं का संघर्ष रंग लाया। सरकार को झुकना पड़ा। प्रधान को हटाना पड़ा। बिल लाना पड़ा। सरकार समझ गई कि इससे ज्यादा कुछ खींचतान करेंगे तो हमारी कुर्सी चली जाएगी। इसलिए उन्होंने कुर्सी बचाने के लिए ये काम किया, छात्रों के लिए कुछ नहीं किया।

09:09 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- माहौल को ठंडा करने के लिए सरकार बिल लाई

खड़गे ने कहा ने कहा- राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे। तब क्रेडिट नहीं मिल पाता। हम इस संशोधन बिल का स्वागत करते हैं, लेकिन इसमें भी आपकी मंशा सही नहीं है। ये जो माहौल चल रहा है, उसको ठंडा करने के लिए ये बिल लाया गया है। इसमें समस्या को सुलझाने की मंशा नहीं है।

09:09 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खड़गे ने कहा- हमने 2024 में मजबूत कानून की मांग की थी

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हमने 2024 में ही मजबूत कानून लाने की मांग की थी लेकिन आपने हमारी बात नहीं मानी। इस कानून को ठीक करने के लिए हम बार-बार आपको कहते रहे। 2 साल बाद जो आप जो काम कर रहे हैं वो तब क्यों नहीं किया।

08:55 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जितेंद्र सिंह बोले- NTA का प्रस्ताव 33 साल पुराना, मोदी सरकार ने अधूरा काम पूरा किया

जितेंद्र सिंह ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बनाने का विचार पहली बार 1992 में आया था, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद कई समितियों ने भी इसकी सिफारिश की और 2010 में भी एजेंसी बनाने की जोरदार अनुशंसा की गई थी।

उन्होंने कहा- यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, जिसने 33 साल से पेंडिंग इस काम को पूरा किया। मुझे उम्मीद है कि विपक्ष भी इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताएगा।

08:50 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जितेंद्र सिंह बोले- विपक्ष कानून में संशोधन की जरूरत को स्वीकार कर रहा

राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष की प्रतिक्रिया से साफ है कि वह 2024 के कानून और मौजूदा संशोधन की जरूरत को स्वीकार कर रहा है।

उन्होंने कहा- देश में भर्ती के लिए UPSC, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC), रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) जैसी चार प्रमुख एजेंसियां हैं। वहीं उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रमुख परीक्षा एजेंसी है।

08:49 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

संसद में PM मोदी की हाईलेवल बैठक, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री शामिल हुए

संसद परिसर में पीएम मोदी के ऑफिस में हाईलेवल बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सर्बानंद सोनोवाल और प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी.के. मिश्रा भी मौजूद रहे। हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

08:41 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक से जुड़ा बिल राज्यसभा में पेश किया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया।

08:38 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे शुरू होते ही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होते ही हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई।

06:36 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने NEET पेपर लीक मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और नारेबाजी की। हंगामे के बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया जाएगा। इस पर करीब 7 घंटे चर्चा होने की संभावना है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हिस्सा लेंगे। उधर, लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल-2026 पर चर्चा होगी।

बुधवार को लोकसभा ने करीब 7 घंटे की बहस के बाद पेपर लीक से जुड़ा यह बिल पारित किया था। सरकार ने इसे पेपर लीक रोकने की दिशा में बड़ा कदम बताया, जबकि विपक्ष ने कहा कि सिर्फ सजा बढ़ाने से समस्या नहीं सुलझेगी, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी है।

05:38 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वेणुगोपाल बोले- छात्रों पर कार्रवाई का आदेश किसने दिया, शाह जवाब दें

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली में पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया। दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। हमें भारत के गृह मंत्री से जवाब चाहिए। भारत के गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं।

05:32 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के दो मिनट बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही नहीं चल सकी।

05:30 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हो गई। मानसून सत्र का आज 9वां दिन है। सदन में पेपर लीक से जुड़े विधेयक समेत कई अहम बिलों पर चर्चा होनी है, जबकि विपक्ष छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदा विवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

05:22 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियंका बोलीं- शाह को आज सदन में आना चाहिए

05:15 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने शाह के खिलाफ नारे लगाए

कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध जताया और कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग की।

04:37 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया, दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर नए दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून में बदलाव कर ऐसा कानूनी ढांचा बनाया जाए, जिससे अवसरवादी राजनीतिक दलबदल पर रोक लगे, लेकिन सांसदों और विधायकों की ईमानदार असहमति की आवाज भी सुरक्षित रहे।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील और सांसद कपिल सिब्बल की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें 10वीं अनुसूची के उस प्रावधान को चुनौती दी गई है, जिसके तहत पार्टी विलय के जरिए विधायक या सांसद अयोग्यता से बच सकते हैं। अदालत ने भी कानून के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

04:21 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पिछले 8 दिनों की कार्यवाही

29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here