22 C
London
Thursday, July 30, 2026
Home Business जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद:श्रद्धालुओं को रोका, हरिद्वार में...

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद:श्रद्धालुओं को रोका, हरिद्वार में कांवड़िया बहा; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
81
  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Kashmir Uttarakhand Landslide | Gujarat MP CG Mumbai Delhi Rajasthan UP Weather News

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद:श्रद्धालुओं को रोका, हरिद्वार में कांवड़िया बहा; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है।

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम ने उसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग में सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई।

उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी का कटाव तेज हो गया है। पानी गांवों में घुस गया है। 100 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए। कई मकानों के नीचे की जमीन बह चुकी है। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है, जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग की दीवार गिर गई। वहीं अक्चमल के पास लैंडस्लाइड के बाद कारगिल-लेह नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।

देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में बड़ा पत्थर सड़क पर आ गिरा।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में बड़ा पत्थर सड़क पर आ गिरा।

देहरादून की जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची की जान फौजी और तीन युवकों ने बचाई।

देहरादून की जाखन नदी में बही 12 साल की बच्ची की जान फौजी और तीन युवकों ने बचाई।

यूपी के बलिया में सरयू के किनारों पर हो रहे कटाव से 2 मकान नदी में समा गए।

यूपी के बलिया में सरयू के किनारों पर हो रहे कटाव से 2 मकान नदी में समा गए।

राजस्थान के चूरू में गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान के चूरू में गुरुवार सुबह तेज बारिश के बाद बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिले।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहे दंपती का शव और उनकी कार 4 दिन बाद मिले।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ब्रिज नहीं होने से नदी पार करके जाते लोग।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में ब्रिज नहीं होने से नदी पार करके जाते लोग।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बड़ा पत्थर रोड पर गिरा

उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा। कुपड़ा गांव के पास एक बड़ा पत्थर तेज रफ्तार से सड़क तक आ पहुंचा, हालांकि उस समय कोई राहगीर मौजूद नहीं था।

अक्चमल के पास लैंडस्लाइड के बाद कारगिल-लेह नेशनल हाईवे ब्लॉक

04:40 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड गेट के पास लैंडस्लाइड, केदारनाथ ट्रेकिंग रूट बंद

04:04 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सरकारी स्कूल की दीवार गिरी

03:30 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई, सड़कों पर पानी भरा

03:20 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद के कई इलाकों में बुधवार रात तेज बारिश हुई

02:30 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन समेत 17 जिलों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन समेत तीन मजबूत मौसम सिस्टम एक्टिव हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उज्जैन, सागर समेत 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:19 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड: 2 अगस्त को 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त को सात जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। हालांकि इस दिन देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:17 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: गोंडा में पेड़ नदी में समाए, बलिया में 100 परिवारों ने घर छोड़ा

यूपी के बलिया में सरयू नदी का पानी गांवों में घुस गया है। करीब 100 परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 50 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिरों में पानी भर गया है। गोंडा में घाघरा नदी में कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं। कटान के डर से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:10 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: जयपुर, प्रतापगढ़ और दौसा में एक इंच तक बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में लगातार बरसात हो रही है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर गुरुवार से देखने को मिलेगा। आज 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बीते 24 घंटे में जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा और अलवर में एक इंच तक बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें…

01:46 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 5 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, आंधी चलने की आशंका

बिहार के 5 जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 33 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में खगड़िया में बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में हल्की हवा चली। पूरी खबर पढ़ें…

01:44 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: आज चंबा, मंडी और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में छह दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। विशेषकर अगले 48 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को चंबा, मंडी और कांगड़ा जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:40 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: उत्तर पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रिय, सिरसा सबसे गर्म

हरियाणा में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:38 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 4 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, फरीदकोट सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 1 अगस्त से 4 अगस्त तक भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

01:34 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: बागेश्वर-रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद, उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में खराब मौसम को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-134) पर जानकीचट्टी मार्ग में लैंडस्लाइड हो गई। सड़क पर मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:29 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

31 जुलाई:

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदर्भ में रेड अलर्ट है।
  • अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

1 अगस्त:

  • गुजरात रीजन में बारिश का रेड अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ बारिश का यलो अलर्ट है।

01:28 AM30 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here