24.4 C
London
Wednesday, July 29, 2026
Home Business लोकसभा में आज पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलेंगे राहुल:शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण...

लोकसभा में आज पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलेंगे राहुल:शाह जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल पेश करेंगे, सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल भी आएगा

0
85

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

लोकसभा में आज पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर लगातार दूसरे दिन चर्चा होने वाली है। पहले दिन मंगलवार को 9 घंटे बहस हुई थी।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे इस बिल पर अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 लोकसभा में पेश करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा संशोधन बिल पेश करेंगे। सदन में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए जाएंगे।

लाइव अपडेट्स

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्य सभा की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा में स्पीकर ओम बिरल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। इस बीच विपक्ष के सांसद हंगामा करते रहे। इसके स्पीकर ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

रिजिजू बोले- कांग्रेस ने बिल पर नहीं, राजनीति पर बात की; आज राहुल से उम्मीद

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एंटी-पेपर लीक बिल पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने बिल के प्रावधानों पर चर्चा नहीं की, बल्कि राजनीति की। रिजिजू ने कहा कि यह कानून छात्रों की मांग पर लाया गया है और पीएम मोदी के फैसले से छात्रों में नया भरोसा पैदा हुआ है।

रिजिजू ने कहा- आज राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं से उम्मीद है कि वे बिल पर बात करेंगे। अगर उनका भाषण 20-30 मिनट का हो, तो कम से कम 5 मिनट इस अहम विधेयक को जरूर दें।

संसद परसिर में सपा का प्रदर्शन, लगाए ‘चंदा चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने संसद परिसर में अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और ‘चंदा चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए।

खड़गे के ऑफिस में INDIA ब्लॉक की आज रणनीति बैठक

संसद के मानसून सत्र के बीच आज सुबह 10 बजे से राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी नेता इसमें शामिल हैं। बैठक में संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की साझा रणनीति और फ्लोर कोऑर्डिनेशन तय किया जाएगा।

बैठक से पहले विपक्षी सांसदों ने कई मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दल-बदल कानून में बदलाव पर चर्चा की मांग की है। वहीं केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई है। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने कावेरी जल विवाद और मेकेदातु परियोजना पर सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष परीक्षा से जुड़े मुद्दों और चुनावी सुधारों पर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर JPC को और समय देने का प्रस्ताव

लोकसभा में आज ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़े संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति को रिपोर्ट देने के लिए शीतकालीन सत्र 2026 तक का समय देने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा, विभिन्न संसदीय समितियों की सिफारिशों पर सरकार ने क्या कार्रवाई की, इससे जुड़े बयान भी संबंधित मंत्री लोकसभा में पेश करेंगे।

04:10 AM29 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मौजूदा पेपर लीक रोकने का कानून, 4 पॉइंट

1. जून 2024 तक पेपर लीक के लिए कोई एक सेंट्रल कानून नहीं था। धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और जालसाजी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होता था। इनमें जमानत की कोई सख्त शर्तें नहीं हैं।

2. कुछ राज्यों ने अलग से नकल-विरोधी भी कानून बनाए, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट भी शामिल किया। उत्तर प्रदेश में कुछ मामलों में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया।

3. NEET-UG और UGC के एग्जाम में धांधली के बाद 21 जून 2024 को केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम लागू किया। इसमें पेपर लीक, मदद करना, गलत तरीके से OMR शीट हासिल करना, नकल करवाना, एग्जाम से जुड़ी फर्जी वेबसाइट बनाने या परीक्षक को धमकी को सजा के दायरे लाया गया।

4. ये सभी अपराध गैर-जमानती हैं, इनमें दो कैटेगरी में सजा का प्रावधान है। पहला- पेपर लीक वगैरह करने पर 3 से 5 साल की सजा और 10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। दूसरा- एग्जाम करवाने वाली संस्था या एजेंसी के डायरेक्टर या मैनेजमेंट के ऑफिसर्स ने कोई अपराध किया, तो 3 से 10 साल तक की जेल और एक करोड़ का जुर्माना।

03:21 AM29 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में 116 पेपर लीक

03:20 AM29 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिल लाने की जरूरत क्यों पड़ी, 4 वजहें…

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। यह परीक्षा करीब 20 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी है।

पिछले कुछ सालों में NEET, भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित परीक्षा माफिया के कई मामले सामने आए, जिससे परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं।

पेपर लीक के विरोध में देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किए। कॉकरोच पार्टी का आंदोलन लगातार 36 दिन तक चला, जिसके बाद सरकार पर परीक्षा सुधार और सख्त कानून लाने का दबाव बढ़ा। शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रही है और केवल नया कानून नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों व परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

03:18 AM29 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पेपर लीक के बाद परीक्षा दोबारा करानी पड़ी थी… जानें पूरा विवाद

NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी। इस दौरान देश भर में 20 से ज्यादा छात्रों ने सुसाइड किया था।

03:13 AM29 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मानसून सत्र के पिछले 5 दिनों की कार्यवाही

24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: लोकसभा 4 घंटे में 6 बार स्थगित, राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। सदन को 4 घंटे में 6 बार स्थगित करना पड़ा। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: खड़गे बोले- NDA और INDIA गठबंधन की बैठक, खड़गे बोले- मेरा माइक बंद किया गया

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here