अमेरिका ने ईरान पर अब हमलों का नया दौर शुरू कर दिया है. होर्मुज में एक के बाद तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरानी अटैक के बाद पिछले तीन दिन से अमेरिका हर रोज ईरान के शहरों, शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर रहा है. अब ईरान के कोनारक में ईरानी नौसेना के एक ठिकाने पर हमले की खबर है.
ईरान की एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से इस हमले की जानकारी दी है. ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बास, बुशहर और चोगादक में भी कई धमाके हुए हैं. मेहर के मुताबिक बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई. बुशहर और चोगादक में कुल छह धमाके हुए हैं.
बुशहर प्रांत के आसपास भी धमाकों की आवाज सुनी गई है. मेहर ने कोनारक शहर में भी तीन धमाकों की खबर दी है. हालांकि, ईरान की ही सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बंदर अब्बास में धमाके की खबरों का खंडन किया है. इरना ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि बुशहर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल से हमले हुए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: 4 महीने की जंग, सैकड़ों मौतें, खामेनेई का आखिरी सफर… ईरान में क्या कुछ बदला?
इरना ने एक अधिकारी के हवाले से यह भी कहा है कि शहर में धमाकों की आवाज एयर डिफेंस की जवाबी कार्रवाई के कारण सुनी गई. हालांकि, गल्फ में एक लड़ाकू विमान के उड़ान भरने पर भी इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने वाले अमेरिकी सेना के सेंटकॉम ने इसे लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है. इससे पहले ईरान पर हर रोज हुए हमले के तुरंत बाद सेंटकॉम ने पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी थी.
ट्रंप ने नेतन्याहू से की फोन पर बात
ईरान में अमेरिका की ताजा सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों में समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई. ट्रंप ने नेतन्याहू को गल्फ में अमेरिका के हालिया कदमों की जानकारी दी.
The Prime Minister’s Office:
As part of the continuous contact between Prime Minister Benjamin Netanyahu and US President Donald Trump, an additional conversation took place this evening between the two, during which the continued coordination between the countries in various…— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) July 9, 2026
नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने टर्की के राष्ट्रपति के इजरायल के अस्तित्व को लेकर हालिया बयानों को गंभीर बताया और देश की सरहद के साथ सिक्योरिटी जोन को भी जरूरी बताया. गौरतलब है कि ईरान की ओर से होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान के साथ हुआ इस्लामाबाद एमओयू समाप्त हो गया है.
यह भी पढ़ें: ईरान पर US अटैक जारी, मशहद का रेल लिंक टूटा, बंदर अब्बास में धमाका, अब तक 14 लोगों की मौत
ट्रंप ने ईरान पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, सीरिक समेत कई शहरों पर हमला बोल दिया था. अमेरिका के ताजा हमलों में 14 लोग मारे गए हैं. वहीं, 78 लोग घायल हुए हैं. मशहद का रेल लिंक टूट गया है. अली खामेनेई को उनकी मौत के 121 दिन बाद मशहद में ही दफनाया गया है.
—- समाप्त —-
