Fri, 10 Jul 2026 02:28 AM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:28 AM IST
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने बृहस्पतिवार देर रात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं, गोली लगने से घायल हुए पांचवें शूटर को अस्पताल ले जाया गया है। एनकाउंटर में बदमाशों की ओर से चलाई गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है।
ACP सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज शाम कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ हथियारबंद बदमाश कार में घूम रहे हैं। क्राइम टीम ने इस संबंध में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच, ये बदमाश एक प्रमुख व्यवसायी के घर में घुस गए, जिन्हें विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से धमकियां और रंगदारी के लिए कॉल आ रहे थे, और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। यह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पांच बदमाश घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज चल रहा है। इस ऑपरेशन में हमारे तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है… अपराधियों की पहचान की जा रही है।
#WATCH | ACP Sadar Dharamveer Singh says, “This evening, the control room received information that some armed miscreants were roaming in a car. The crime team conducted a search in this regard. Meanwhile, these miscreants barged into the home of a prominent businessman, who had… https://t.co/28wSN89fiV pic.twitter.com/FGPsBI4efB
— ANI (@ANI) July 9, 2026
जानकारी के अनुसार, सुशांत लोक में ए ब्लॉक के मकान के बाहर बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। यह मकान झज्जर के मूल निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी का बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
