22.2 C
London
Friday, July 3, 2026
Home Business रोनाल्डो का दम-रामोस का कहर, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को धो डाला

रोनाल्डो का दम-रामोस का कहर, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को धो डाला

0
96

टोरंटो में शुक्रवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अगले दौर (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली. मैच का फैसला स्टॉपेज टाइम में हुआ, जबकि अंतिम सेकेंडों में VAR (Video assistant referee) के फैसले ने मुकाबले को विवादों में भी डाल दिया.

क्रोएशिया ने दूसरे हाफ की शानदार शुरुआत करते हुए 53वें मिनट में बढ़त हासिल की. जोसिप स्टानिसिच के बेहतरीन क्रॉस पर अनुभवी विंगर इवान पेरिसिच ने शानदार फिनिश करते हुए गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया.

A late winner sends Portugal into the Round of 16! 👏#FIFAWorldCup

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 3, 2026

गोल खाने के बाद पुर्तगाल ने लगातार दबाव बनाया. 68वें मिनट में टीम को पेनल्टी मिली, जिसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बिना कोई गलती किए गोल में बदल दिया. इस गोल के साथ स्कोर 1-1 हो गया. यह रोनाल्डो का वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण में पहला गोल भी रहा.

मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन स्टॉपेज टाइम में पुर्तगाल ने निर्णायक हमला बोला. राफेल लियाओ ने बाएं फ्लैंक से शानदार क्रॉस दिया, जिस पर गोंकालो रामोस ने बेहतरीन हेडर लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया. इस गोल ने पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिला दी.

सम्बंधित ख़बरें

इसके बाद मुकाबले में सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिला. अंतिम क्षणों में मारियो पासालिच ने क्रोएशिया के लिए बराबरी का गोल कर दिया, लेकिन VAR समीक्षा में उन्हें ऑफसाइड पाया गया. रेफरी ने गोल रद्द कर दिया और पुर्तगाल की बढ़त बरकरार रही.

VAR के इस फैसले से क्रोएशियाई खिलाड़ी और प्रशंसक बेहद नाराज नजर आए. स्टेडियम में मौजूद कुछ प्रशंसकों ने मैदान की ओर बोतलें फेंकी और रेफरी के खिलाफ जोरदार हूटिंग की.

CR7 answers back 🎯#FIFAWorldCup pic.twitter.com/Cy8ob6SXWR

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 3, 2026

लुका मोड्र‍िक का वर्ल्ड कप का सफर खत्म 

इस जीत के साथ पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना सोमवार को स्पेन से होगा.

🫂#FIFAWorldCup pic.twitter.com/V74PiQf3fT

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 2, 2026

दूसरी ओर, लुका मोड्रि‍क का पांचवां वर्ल्ड कप अभियान यहीं समाप्त हो गया. मोड्रि‍क की कप्तानी में क्रोएशिया 2018 में उपविजेता और 2022 में तीसरे स्थान पर रहा था, लेकिन इस बार टीम आगे नहीं बढ़ सकी.

—- समाप्त —-

Live TV

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here