20.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Home Business Explainer: समोसे से लेकर जलेबी तक, अखबार में खाना परोसना क्यों बन...

Explainer: समोसे से लेकर जलेबी तक, अखबार में खाना परोसना क्यों बन सकता है बीमारी की वजह, क्या कहते हैं नियम?

0
115

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

Published by: रिया दुबे

Updated Tue, 16 Jun 2026 06:27 PM IST

अखबार में तली हुई चीजें परोसना आम बात है, लेकिन FSSAI के अनुसार यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अखबार की स्याही में मौजूद रसायन और गंदगी भोजन को दूषित कर सकते हैं। यही वजह है कि नियमों के तहत अखबार में खाना परोसने और पैक करने पर रोक है। आखिर इससे क्या खतरे हैं और नियम क्या कहते हैं, विस्तार से जानते हैं।

Why Wrapping Samosas and Jalebis in Newspapers Could Be Harmful to Your Health

अखबार में खाना परोसना खतरनाक
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गर्मागर्म समोसा, कचौड़ी, पकौड़े या जलेबी खरीदते समय अक्सर दुकानदार आपको अखबार में लपेटकर दे देते हैं। कई जगहों पर तो नाश्ता और तली हुई चीजें सीधे अखबार के ऊपर रखकर परोसी जाती हैं। यह चलन इतना आम हो चुका है कि अधिकांश लोग इसे सामान्य मानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस अखबार में खबरें छपी होती हैं, वही अखबार आपके खाने को भी जहरीला बना सकता है?

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देश दिया कि वे खाद्य पदार्थों को परोसने या पैक करने के लिए अखबार का इस्तेमाल तुरंत बंद करें। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि यह केवल गलत आदत नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

अचानक यह मुद्दा चर्चा में क्यों आ गया? अखबार में खाना लपेटना खतरनाक क्यों है? अखबार की स्याही में कौन-कौन से रसायन होते हैं? इससे कौन से स्वास्थ्य खतरे हो सकते हैं? कानून क्या कहता है? FSSAI का नियम क्या कहता है? आइए जानते हैं…

आखिर अचानक यह मुद्दा चर्चा में क्यों आया?

हाल ही में मुंबई में एक वड़ा पाव विक्रेता पर एफएसएसएआई और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने संयुक्त कार्रवाई की। वड़ा पाव विक्रेता द्वारा अखबार में खाद्य सामग्री पैक की जा रही थी। इसी घटना के बाद खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने फिर से स्पष्ट किया कि अखबार में खाना पैक करना या परोसना प्रतिबंधित है।

एफएसएसएआई ने कहा कि अखबारों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में कई ऐसे रसायन मौजूद होते हैं जो भोजन को दूषित कर सकते हैं। इसके अलावा अखबार वितरण और भंडारण के दौरान कई अस्वच्छ परिस्थितियों से गुजरते हैं, जिससे उनमें बैक्टीरिया और अन्य रोगजनक तत्व भी मौजूद हो सकते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here