20.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Home Business PM Modi France LIVE: फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन, पीएम मोदी...

PM Modi France LIVE: फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा

0
108

08:00 PM, 14-Jun-2026

फ्रांस-भारत साझेदारी की असाधारण मजबूती- मैक्रों

वहीं, एक्स पर एक अन्य पोस्ट में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लिखा- अपने प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज नीस से लेकर जी-7 एवियन और पेरिस में विवा-टेक तक, यह सातवीं यात्रा फ्रांस-भारत साझेदारी की असाधारण मजबूती को दर्शाती है। हम अपने लोगों के लिए टैलेंट, निवेश और ठोस समाधानों का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।

Delighted to welcome my dear friend @NarendraModi. From Nice today to G7 Evian and VivaTech in Paris, this seventh visit reflects the exceptional strength of the France-India partnership.

We are opening a new chapter for talent, investment and concrete solutions for our people. pic.twitter.com/CSjcqNMBay

— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 14, 2026

07:54 PM, 14-Jun-2026

मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर साझा भी किया है।

Nice! pic.twitter.com/EVB1bx6yAE

— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 14, 2026

05:14 PM, 14-Jun-2026

पीएम मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फ्रांस के नीस शहर में द्विपक्षीय बैठक चल रही है।

 

— ANI (@ANI) June 14, 2026

05:12 PM, 14-Jun-2026

भारत का डिफेंस सेक्टर भी इनोवेशन के लिए खुला है- पीएम मोदी

‘भारत इनोवेट्स’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत का डिफेंस सेक्टर भी इनोवेशन के लिए खोल दिया गया है। आज, डिफेंस और स्पेस से जुड़े सैकड़ों स्टार्टअप भारत में शानदार काम कर रहे हैं। हाल ही में, भारत के न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में भी अहम सुधार किए गए हैं… सुधारों का यह सिलसिला रुकेगा नहीं, यह आगे बढ़ता रहेगा’।

 

#WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “…India’s defence sector has also been opened for innovation. Today, hundreds of startups related to defence and space are doing terrific work in India. Recently, important reforms have also… pic.twitter.com/MosatfRKcE

— ANI (@ANI) June 14, 2026

05:11 PM, 14-Jun-2026

इनोवेशन भारत के DNA में है- पीएम मोदी

‘भारत इनोवेट्स’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इनोवेशन भारत के DNA में है। हजारों वर्षों से भारत ने अपने ज्ञान और इनोवेशन से दुनिया को नई दिशा दिखाई है। गणित से लेकर खगोल विज्ञान तक, और चिकित्सा से लेकर योग तक, भारत का योगदान पूरी मानवता की प्रगति का आधार रहा है। आज हमने इस विरासत को नई गति और नई दिशा दी है’।

 

#WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “Innovation is in India’s DNA. For thousands of years, with its knowledge and innovation, India has shown new direction to the world. From Mathematics to Astronomy, from Medicine to Yoga,… pic.twitter.com/cs5oqWkDts

— ANI (@ANI) June 14, 2026

05:10 PM, 14-Jun-2026

‘मानवता के सामने चुनौतियां भी हैं और अपार अवसर भी’

‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘टकराव और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते असर के बीच, दुनिया अभूतपूर्व उथल-पुथल से गुजर रही है। लेकिन आज, मानवता के सामने चुनौतियां भी हैं और अपार अवसर भी। AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मटीरियल्स ऐसी तकनीकें हैं जो मानवता के भविष्य को आकार देंगी। ये मानव सभ्यता के अगले अध्याय हैं। हर तकनीकी क्रांति मानवता को एक नया अवसर देती है और हर अवसर एक नई ज़िम्मेदारी भी लेकर आता है। आज दुनिया ऐसी तकनीकों की ओर देख रही है जो भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित हों और जिनका मकसद वैश्विक भलाई हो। ऐसे समय में, भारत की प्राथमिकता ‘मानवता के लिए तकनीक’ और मानव-केंद्रित इनोवेशन है’।

 

#WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “…Amid the increasing impact of conflicts and climate change, the world is going through unprecedented upheavels. But today, there are challenges before the humankind today but there are… pic.twitter.com/EJiQc1ygVW

— ANI (@ANI) June 14, 2026

04:30 PM, 14-Jun-2026

‘भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है’

‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’।

 

#WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “Several VCs (Venture Capitalists) and Industry leaders are a part of this event today. I would like to appreciate young innovators who have come here from India. Instead of walking the old… pic.twitter.com/8qt36vfhzD

— ANI (@ANI) June 14, 2026

04:22 PM, 14-Jun-2026

भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है- पीएम मोदी

‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में युवा इनोवेटर्स का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपकी क्षमता को देखते हुए मैं कहूंगा कि भारत बड़े पैमाने पर और तेजी से इनोवेशन करता है, भारत टिकाऊ भविष्य के लिए इनोवेशन करता है और भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है’।

#WATCH | Nice, France: Referring to the young innovators, at ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “Looking at your capability I would say that Bharat Innovates with scale and speed, Bharat Innovates for a sustainable future, and Bharat Innovates for the… pic.twitter.com/DuItLlT5J5

— ANI (@ANI) June 14, 2026

04:16 PM, 14-Jun-2026

आज भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है- पीएम मोदी

‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। आज भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है। इस क्रांति में, नई सोच के साथ भारत के युवा मानवता के हित में समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं। हमारे युवाओं के विश्व-स्तरीय समाधानों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का माध्यम ‘भारत इनोवेट्स’ है’।

#WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “The 21st century India is going through a major phase of transformation. Today, there is a startup revolution going on in India. In this revolution, with a new mindset, India’s youth is… pic.twitter.com/WfVzLAccbC

— ANI (@ANI) June 14, 2026

04:10 PM, 14-Jun-2026

फ्रांस और भारत मिलकर इनोवेशन कर रहे हैं – मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘भारत इनोवेट्स’ में कहा, ‘भारत और फ्रांस एक सच्ची साझेदारी और सहयोगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आपसी सम्मान पर भरोसा करते हैं। जलवायु और ऊर्जा के क्षेत्रों में, फ्रांस और भारत मिलकर इनोवेशन कर रहे हैं। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में, हम स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स जैसे प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम कर रहे हैं’।

 

#WATCH | Nice, France: French President Emmanuel Macron speaks at the ‘Bharat Innovates’ inauguration event

Translating his words, a translator says, “India and France believe in a true partnership, respect in cooperative AI. In the fields of climate and energy, France and… pic.twitter.com/BVmh5pnKmu

— ANI (@ANI) June 14, 2026

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here