15.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Home Business Karnataka CM News LIVE: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस बढ़ा, राज्यपाल...

Karnataka CM News LIVE: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर सस्पेंस बढ़ा, राज्यपाल के कल रात ही मुंबई जाने की खबर

0
104

10:47 AM, 28-May-2026

राज्यपाल की गैरमौजूदगी में भी इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर बढ़ते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बंगलूरू छोड़ने से राज्य की राजनीति में अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल की गैरमौजूदगी इस्तीफा प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेगी और सिद्धारमैया गुरुवार दोपहर 3 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सौंप सकते हैं।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया को निर्देश दिया गया है कि राज्यपाल के बंगलूरू में नहीं होने के बावजूद वे अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय में जमा करें। पार्टी नेताओं का कहना है कि तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा और सभी घटनाक्रम पहले से निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल बुधवार रात 11:45 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुए। उन्होंने मुंबई में रात बिताई और गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जाएंगे। फिलहाल उनके बंगलूरू लौटने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राज्यपाल कार्यालय ने उनके अचानक दौरे की वजह पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी बताई है। हालांकि, उनके इस दौरे के समय को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठ रहे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था।

सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया ने बुधवार को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। इसके जवाब में राज्यपाल ने कथित तौर पर गुरुवार सुबह 11:30 बजे या फिर दोपहर 3 बजे के बाद मिलने की सहमति दी थी। ऐसे समय में राज्यपाल के बेंगलुरु छोड़ने से अटकलें और तेज हो गई हैं। घटनाक्रम की इस कड़ी ने राज्य में तेजी से बदल रही राजनीतिक स्थिति पर बहस को और बढ़ा दिया है।

 

10:25 AM, 28-May-2026

डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के पैर छुए, इस्तीफे की अटकलों का बाजार गर्म

सीएम आवास पर नाश्ते के लिए पहुंचे डीके शिवकुमार ने आज सीएम सिद्धारमैया के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, राज्यपाल के मौजूद न रहने पर इस्तीफा आज कैसे होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। मौजूदा सरकार में एक मंत्री ने इस घटनाक्रम पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व परिवर्तन के लिए तैयार है।

10:03 AM, 28-May-2026

विपक्ष ने साधा निशाना

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कर्नाटक में जारी घटनाक्रम पर चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य की जनता वहां हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कन्नड़ भाषी लोगों के धैर्य को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सत्ताधारी दल के आंतरिक संघर्षों में उलझे रहने के कारण विकास, जन कल्याण, किसानों की चिंताएं और युवाओं का भविष्य सब हाशिये पर चले गए हैं। अशोका ने कांग्रेस के भीतर कथित ‘सत्ता-साझाकरण व्यवस्था’ को पूरी तरह से राजनीतिक तमाशा बताया और आरोप लगाया कि इस आंतरिक कलह ने प्रशासन को पंगु बना दिया है और देश के समक्ष कर्नाटक की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने आगे कहा कि विधान सौधा अब शासन केंद्र के रूप में कार्य नहीं कर रहा है, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और अस्तित्व की लड़ाई का मैदान बन गया है।

09:54 AM, 28-May-2026

डीके शिवकुमार के समर्थकों में खुशी की लहर

डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने की खबरों के बीच उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। डीके शिवकुमार के बंगलूरू स्थित आवास के बाहर उनके समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाईं। बंगलूरू के पूर्व मेयर आर संपत भी डीके शिवकुमार के आवास के बाहर पहुंचे और समर्थकों संग खुशियां मनाईं।

 

#WATCH | Karnataka: Supporters of Deputy CM and KPCC president D.K. Shivakumar gather outside his residence in Bengaluru amid the political developments and speculations around the CM post. pic.twitter.com/8V6uqdfjm5

— ANI (@ANI) May 28, 2026

09:24 AM, 28-May-2026

सामाजिक न्याय लागू करने में मार्गदर्शक बनेगी जातीय सर्वे रिपोर्ट: सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफे की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में सिद्धारमैया ने कहा, राज्य के सभी समुदायों की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति की व्यापक जानकारी जुटाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग आयोग को सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया था। हालांकि बाद की सरकारों ने इस रिपोर्ट को स्वीकार करने से परहेज किया, जिसके कारण करीब एक दशक पुराना यह सर्वे लागू नहीं हो सका। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अधिक वैज्ञानिक तरीके से नई जनगणना कराने के निर्देश दिए थे।

सिद्धारमैया ने कहा, ‘आज मैंने सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को बेहद संतोष के साथ स्वीकार किया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह रिपोर्ट सामाजिक न्याय को लागू करने में मार्गदर्शक साबित होगी।’ इस अवसर पर कई कैबिनेट सहयोगी, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार ए.एस. पोनन्ना, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन आर. नाइक, आयोग के सदस्य, अधिकारी और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।

09:07 AM, 28-May-2026

राज्यपाल महाराष्ट्र और एमपी दौरे पर निकले

इधर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 27-28 मई 2026 के दौरान मुंबई और इंदौर/उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में हवाई और सड़क मार्ग से यात्रा के साथ मुंबई में रात्रि विश्राम भी शामिल है। राज्यपाल की Z+ सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को सुरक्षा, परिवहन और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

09:07 AM, 28-May-2026

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सीएम सिद्धारमैया ने बुलाई ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कैबिनेट सहयोगियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लंबी बैठक के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता हस्तांतरण को लेकर पार्टी के भीतर गंभीर मंथन चल रहा है और जल्द बदलाव संभव माना जा रहा है।

08:46 AM, 28-May-2026

Karnataka CM LIVE: शिवकुमार ने छुए CM के पैर; राज्यपाल की गैरमौजूदगी में भी इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया

राज्यपाल से मुलाकात से पहले सीएम सिद्धारमैया पार्टी नेताओं से नाश्ते पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहेंगे।  

 

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here