अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 27 May 2026 09:27 AM IST
यूपी के मेरठ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
meerut murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना इलाके की गोकुलधाम सोसाइटी में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी खुशी उर्फ खुशबू (17) की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना पर मंगलवार की दोपहर में हापुड़ से पहुंचे छात्रा के मामा भूपेंद्र शर्मा ने पिता कपिल भारद्वाज और सौतेली मां पिंकी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को दी तहरीर में हापुड़ के पन्नापुरी निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके परिजन ने उनकी बहन प्रीति का विवाह वर्ष 2009 में कपिल भारद्वाज से किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
