29.5 C
London
Sunday, May 24, 2026
Home Business यूक्रेन: कीव पर रूस का भीषण हमला, कई इलाकों में आग और...

यूक्रेन: कीव पर रूस का भीषण हमला, कई इलाकों में आग और तबाही

0
96

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोनों से बड़ा हमला किया. इस एयर स्ट्राइक में कई रिहायशी इमारतों और स्कूलों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस हमले में 4 लोगों की मौत होने की भी खबर है.

कीव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे (भारतीय समयानुसार तड़के) एक के बाद एक कई जोरदार धमाके सुनाई दिए. इन धमाकों से ठीक पहले यूक्रेन की एयरफोर्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक चेतावनी जारी की थी. एयरफोर्स ने कहा था कि रूस उनके खिलाफ अपनी बेहद खतरनाक ‘ओरेशनिक’ इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कर सकता है. 

कीव के मेयर के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मलबे को हटाने और घायल लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात हैं. हमले के बाद पूरे यूक्रेन में एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

लुक्यानिव्का इलाके में भारी तबाही

कीव में हुए हमले का खौफनाक मंजर कैमरों में कैद हुआ. वीडियो में कीव के आसमान में आती हुई मिसाइलों और हथियारों से निकलने वाली रोशनी की तेज लकीरें साफ देखी जा सकती हैं. इन मिसाइलों के गिरने से कीव के लुक्यानिव्का इलाके में भारी तबाही हुई है और वहां भयंकर आग लग गई है.

रूस ने यूक्रेन पर दागी अपनी सबसे घातक मिसाइलें

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन पर अपनी सबसे घातक मिसाइलों- ‘ओरेशनिक’, ‘इस्कंदर’, ‘किंजल’ और हाइपरसोनिक ‘जिरकॉन’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हवाई हमले मुख्य रूप से यूक्रेन के सैन्य कमांड केंद्रों, वायुसेना के ठिकानों (एयर बेस) और हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर किए गए हैं. रूस का दावा है कि यूक्रेन पर की गई ये भारी बमबारी दरअसल उन हमलों का कड़ा जवाब है, जो यूक्रेन ने हाल ही में रूस के नागरिक ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किए थे.

2024 में पहली बार ओरेशनिक मिसाइल से हमला

इससे पहले साल 2024 में जब यूक्रेन के डनिप्रो शहर पर पहली बार ओरेशनिक मिसाइल से हमला हुआ था, तब वीडियो में देखा गया था कि उसका हर वॉरहेड गिरने के बाद छोटे-छोटे हिस्सों में बंटकर तबाही मचाता है.

हमले पर भड़के जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के हमले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए दुख जताते हुए लिखा, ‘ये जरूरी है कि रूस को इसका नतीजा भुगतना पड़े. आज, दुनिया में हर कोई जो चुप नहीं रहेगा और यूक्रेन की मदद करना चाहेगा, वो जिंदगी का रक्षक है. यूक्रेन के लिए एयर डिफ़ेंस, खासकर एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं को सुरक्षित करने के लिए काम करते रहना बहुत जरूरी है.’

Since last night, first responders and all necessary services have been working wherever needed. As of now, at least 83 people have been confirmed injured since midnight. Tragically, there are fatalities. My condolences to the families and loved ones.

It was a heavy attack – 90… pic.twitter.com/KSB4IoxQaE

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) May 24, 2026

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने की निंदा

कीव के रिहायशी इलाकों और स्कूलों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘कनाडा आज रात कीव में नागरिक ठिकानों पर रूस के किए गए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है. हम रूस से मांग करते हैं कि वो इन हमलों को तुरंत रोके और इस अवैध आक्रामक युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करे.’

—- समाप्त —-

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here