14.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Home Business बंगाल: फलता में थोड़ी देर में काउंटिंग, री-पोलिंग में हुई थी बंपर...

बंगाल: फलता में थोड़ी देर में काउंटिंग, री-पोलिंग में हुई थी बंपर वोटिंग

0
80

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 मई 2026, 10:17 AM IST

Falta Re-poll Counting Live: बंगाल के फलता में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम मशीन से डाले गए वोट गिने जाएंगे. वहीं, टीएमसी उम्मीदवार के चुनाव मैदान से हटने के बाद इस सीट पर बीजेपी की स्थिति मजबूत बताई जा रही है.

Falta Assembly Seat Counting, Jahangir Khan Falta Assembly Seat Counting, Jahangir Khan

Falta Election Results Live Updates: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को हुए पुनर्मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. इस सीट पर री-पोलिंग से दो दिन पहले TMC प्रत्याशी जहांगीर खान के अपना नाम वापस लेने का एलान कर दिया था, जिससे पूरा माहौल बदल गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया. वहीं, री-पोलिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी के लिए फलता में जीत काफी आसान बताई जा रही है.

21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान के मुकाबले थोड़ा कम था.

29 अप्रैल को हुए पहले चुनाव में ईवीएम में परफ्यूम (इत्र) जैसी चीजें और एडहेसिव टेप लगाने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फलता में पुनर्मतदान का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के निर्देश पर फलता में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. 285 मतदान केंद्रों पर 35 कंपनियों के केंद्रीय बल तैनात किए गए थे. पूरे दिन लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं.

बता दें कि अगर BJP फलता जीतती है तो उसकी 2026 विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या 207 हो जाएगी. क्योंकि बीजेपी ने चुनाव में 207 सीटों पर जीत दर्ज थी. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. अब उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है.

मतगणना से जुड़े अपड़ेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें….

10:17 AM (2 मिनट पहले)

मैदान छोड़ने वाले जहांगीर खान को पहले राउंड में मिले कितने वोट

Posted by :- Bikesh Tiwari

फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने 19 मई को चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था. इस सीट के लिए मतदान 21 मई को हुआ था और आज वोटों की गिनती हो रही है. पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट देवांशु पांडा ने 9000 वोट से अधिक के अंतर से बंपर लीड ले ही है. सीपीआई (एम) के शंभूनाथ कुर्मी 448 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला 225 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. पहले राउंड की काउंटिंग में टीएमसी के जहांगीर खान को भी 210 वोट मिले हैं.

9:51 AM (28 मिनट पहले)

Falta Re-polling Counting: TMC कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भागे, बोले- दिलीप घोष

Posted by :- Nitin

फलता में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. वहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है.

उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भाग गए हैं. जीत बस कुछ ही समय की बात है.

9:41 AM (38 मिनट पहले)

Falta Re-polling Counting: फलता में पहले राउंड की काउंटिंग खत्म, BJP उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

Posted by :- Nitin

फलता में पहले राउंड की मतगणना खत्म होने के साथ ही बीजेपी प्रत्याशी में 9 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले राउंड की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार को 9086 प्राप्त हुए हैं.

9:24 AM (55 मिनट पहले)

Falta Re-polling counting: वुमेन्स यूनिवर्सिटी के बाहर जुटी BJP कार्यकर्ताओं की भीड़

Posted by :- Nitin

डायमंड हार्बर स्थित महिला विश्वविद्यालय (वुमेन्स यूनिवर्सिटी) में फलता पुनर्मतदान की मतगणना जारी है. डाक मतों की गिनती भी चल रही है. हालांकि, मतगणना अभी शुरू ही हुई है, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर जुटे हुए हैं.   

8:06 AM (2 घंटे पहले)

फलता सीट की मतगणना शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

फलता विधानसभा के लिए 21 मई को पुनर्मतदान हुआ था. आज इस सीट के लिए मतगणना हो रही है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं. ईवीएम के वोट इसके बाद गिने जाएंगे.

7:41 AM (2 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting: बीजेपी के लिए क्यों खास है फलता

Posted by :- Nitin

विवादों से घिरे फलता विधानसभा क्षेत्र बीजेपी के लिए भवानीपुर के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इलाका, क्योंकि ये सीट डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता हैं, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी करते हैं. कई सालों से पार्टी के कुछ वर्गों द्वारा इस क्षेत्र को एक सफल संगठनात्मक और राजनीतिक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा था, लेकिन पिछले पखवाड़े के घटनाक्रमों (डायमंड हार्बर के कुछ हिस्सों में बीजेपी की बढ़त से लेकर फलता की अशांति और जहांगीर खान के पीछे हटने तक) ने एक ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में बदलावों को लेकर नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दिया है, जिसे कभी राजनीतिक रूप से अभेद्य माना जाता था.  

7:34 AM (2 घंटे पहले)

Falta Re-polling Counting Live: री-पोलिंग में हुई थी बंपर वोटिंग

Posted by :- Nitin

चुनाव आयोग के अनुसार, फलता में 21 मई को हुए पुनर्मतदान में बंपर वोटिंग हुई थी. हालांकि, 29 अप्रैल को हुए मतदान से वोटिंग प्रतिशत थोड़ा कम था. आयोग के आंकड़ों के अनुसार, फलता में 88 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है.  

Get $10 by answering a Simple Survey. Click Here